ePaper

तस्वीरों में तेजप्रताप: गाड़ी की छत तो कभी साइकिल, ‘लालू अंदाज’ में मांग रहे हैं वोट

Updated at : 24 Oct 2020 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
तस्वीरों में तेजप्रताप: गाड़ी की छत तो कभी साइकिल, ‘लालू अंदाज’ में मांग रहे हैं वोट

Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav) में समस्तीपुर की हसनपुर (Hasanpur) सीट से लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े लाल तेजप्रताप यादव (Tejpratap Yadav) मैदान में हैं. तेजप्रताप यादव अपने खास अंदाज में लोगों के बीच वोट मांगने जा रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर की हसनपुर सीट से लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव मैदान में हैं. तेजप्रताप यादव अपने खास अंदाज में लोगों के बीच वोट मांगने जा रहे हैं. कभी तेजप्रताप यादव साइकिल पर सवार हो जाते हैं तो कभी लोगों के बीच कार की छत पर बैठ जाते हैं. कभी तेजप्रताप यादव बांसुरी बजाकर लोगों का मनोरंजन भी करते दिखते हैं.

undefined

हसनपुर सीट से नॉमिनेशन के बाद तेजप्रताप यादव चुनावी प्रचार में लालू तड़का लगाते दिख रहे हैं. लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं. दूसरी तरफ तेजप्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव की तरह ठेठ गंवई अंदाज में लोगों के बीच पहुंचकर अपनी बातों को रखने में जुटे हैं.

undefined

सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें हैं जिसमें तेजप्रताप यादव के अनूठे अंदाज को देखा जा सकता है. हसनपुर की गलियों में तेजप्रताप यादव साइकिल चलाते नजर आते हैं. उनके साथ पार्टी के कई समर्थक भी चलते हैं. तेजप्रताप यादव साइकिल से गांव-गांव और टोला-टोला घूमकर मतदाताओं से मुलाकात करने में लगे हैं.

undefined

खास बात यह है कि तेजप्रताप यादव महिलाओं से जाकर मुलाकात करते हैं. उनसे आशीर्वाद लेना भी नहीं भूलते. उनके ट्विटर अकाउंट पर भी महिलाओं से आशीर्वाद लेते तेजप्रताप की तस्वीरों को देखा जा सकता है. तेजप्रताप यादव आशीर्वाद लेने के साथ महिलाओं से भोजपुरी और मैथिली में बात करते भी दिखते हैं.

undefined

चुनाव प्रचार के दौरान तेजप्रताप जहां जाते हैं वहां के लोगों से बातचीत करना नहीं भूलते. गाड़ी की छत पर बैठकर तेजप्रताप अपनी बातों को कहते दिखते हैं. वो मतदाताओं से आशीर्वाद लेते हैं. सेल्फी के शौकीन युवाओं को भी शिकायत का मौका नहीं देते हैं. वो युवाओं की बातों को तसल्ली से सुनते हैं.

undefined

खास अंदाज में चुनाव प्रचार में जुटे लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसके पहले भी हसनपुर में तेजप्रताप का नॉमिनेशन के बाद ट्रैक्टर प्रेम दिखा था. वो खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखे थे. सोशल मीडिया पर ट्रैक्टर चलाते उनकी तस्वीर और वीडियो वायरल हुई थी.

Posted : Abhishek.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन