ePaper

Bihar Election Update 2020 : नड्डा, योगी का आज से बिहार दौरा, करेंगे कई चुनावी सभाएं, जानें पूरा कार्यक्रम

Updated at : 20 Oct 2020 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election Update 2020 : नड्डा, योगी का आज से बिहार दौरा, करेंगे कई चुनावी सभाएं, जानें पूरा कार्यक्रम

Bihar Election Update 2020 : जेपी नड्डा 20 अक्तूबर की सुबह पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे.

विज्ञापन

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को बिहार आ रहे हैं. इस दौरान दोनों नेताओं की अलग-अलग स्थानों पर कई जनसभाएं भी होंगी.

जेपी नड्डा 20 अक्तूबर की सुबह पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. इसके बाद वह यहां से सीधे बक्सर और आरा की जनसभा को संंबोधित करने जायेंगे.

बक्सर में दोपहर एक बजे किला मैदान और आरा में दोपहर तीन बजे महाराजा कॉलेज मैदान में जनसभा करेंगे. इसके बाद वे आरा के शहीद भवन चौक स्थित एक होटल में एनडीए की बैठक करेंगे.

वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान मंगलवार को कैमूर के रामगढ़, अरवल और काराकाट में जनसभा को संबोधित करेंगे.

इसके बाद 21 अक्टूबर को वह तरारी, पालीगंज और जमुई में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे. यह जानकारी राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख ने दी है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन