Bihar Election News 2020: BJP के खिलाफ LJP ने बिहार चुनाव में उतार ही दिया प्रत्याशी, जानिए किस-किस सीट पर मुकाबला
Author : Utpal Kant Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Oct 2020 9:56 AM
Bihar Election News 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए लोजपा अपने प्रत्याशियों की सूची आज जारी कर सकती है. आधिकारिक सूचना तो नहीं आई है मगर खबर है कि दूसरे चरण में दो सीटों पर लोजपा भाजपा के खिलाफ प्रत्याशी उतारेगी.
Bihar Election News 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अगले दो दिनों में दूसरे चरण के प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर देगी. फिलहाल पार्टी की ओर से विभिन्न विधानसभा के लिए सिंबल देना शुरू कर दिया गया है. लोजपा अब भाजपा की तीन सीटों पर भी अपने उम्मीदवार खड़ा कर रही है.
राघोपुर से बृजनाथी सिंह के बेटे राकेश रोशन को लोजपा ने टिकट दिया है. भागलपुर से डिप्टी मेयर रहे राकेश कुमार वर्मा लोजपा से लड़ रहे हैं. वहीं इस बार रामविलास पासवान के भतीजे व प्रिंस राज के भाई कृष्ण राज भी रोसड़ा से चुनावी मैदान में हैं. उपरोक्त तीनों सीटों पर भाजपा भी अपने उम्मीदवार खड़ा कर चुकी है.
वहीं दूसरे चरण में लोजपा की ओर से जदयू की 42 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी है. लोजपा ने जदयू की पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा को खगड़िया से टिकट दिया है. राजापाकड़ से रामविलास पासवान के दामाद मृणाल पासवान को टिकट दिया गया है. बिहार इलेक्शन 2020 लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
इसके अलावा नाथनगर से अगर कुशवाहा, साहेबपुर कमाल से सुरेंद्र विवेक, महुआ से संजय सिंह, समस्तीपुर से डाॅ संध्या देवी, एकमा से कामेश्वर कुशवाहा, अस्थामा से रमेश सिंह आदि को टिकट दिया गया है.
लोजपा की ओर से भाजपा व राजद सहित अन्य दलों के बागी लोगों को लगातार दल में शामिल किया जा रहा है. मंगलवार को भी पार्टी कार्यालय में प्रिंस राज ने डाॅ संध्या देवी को पार्टी की सदस्यता दिलायीलोजपा प्रत्याशियों के सूची सामने आते ही साफ हो जाएगा कि कौन कहां से चुनावी ताल ठोक रहा है.
Posted by: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










