Live Updates

Bihar Election 2020 Latest Updates: हार के बाद भी खुश हैं चिराग, बोले- NDA को तो नहीं पर JDU को ‘डेंट’ हमारा लक्ष्य था, जो पुरा हुआ

Updated:
विज्ञापन

Bihar Election, Exit Poll, Results 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के पूरे नतीजे घोषित हो गए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक एनडीए ने 125 सीटें जीती हैं, जो बहुमत के लिए जरूरी 122 सीटों से तीन अधिक है. वहीं महागठबंधन ने 110 सीटों पर जीत हासिल की है. इस चुनाव में 75 सीटों को जीतकर RJD सबसे बड़ी पार्टी बनी है. वहीं 74 सीट जीतकर BJP दूसरी सबसे बड़ी गई है. बिहार चुनाव & बिहार इलेक्शन 2020 की LIVE Update के लिए बने रहें Prabhat Khabar के साथ.

विज्ञापन

हार के बाद भी खुश हैं चिराग

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद एएनआई से बात करते हुए चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर हमला बोला. कहा कि NDA को तो नहीं पर JDU को ‘डेंट’ करना जरूर हमारा लक्ष्य था और उस लक्ष्य पर मैंने मज़बूती से काम किया है. इसका नुकसान भाजपा को नहीं हो इस पर भी मैंने निरंतर काम किया. जो हमारा लक्ष्य था कि भाजपा को ज्यादा सीटों पर जीत मिले और JDU को नुकसान हो वो हमने हासिल किया है. साथ ही कहा कि जो लोग आज की तारीख में सत्ता में है, भ्रष्टाचार कहां हुआ कितना हुआ उसको उजागर करने की जिम्मेदारी उनके ऊपर है… ये मैंने स्पष्ट किया हुआ है कि अगर नीतीश कुमार जी प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते हैं तो उसका समर्थन LJP नहीं करेगी.

Bihar Election Result 2020: हार के बाद भी इस बात से खुश हैं LJP प्रमुख चिराग पासवान, बोले- पीएम मोदी के कारण NDA को मिली जीत

निर्दलीय प्रत्याशी ने 581 वोट से RJD को दिया झटका

निर्दलीय प्रत्याशी सुमित कुमार सिंह ने चकाई विस निर्वाचन क्षेत्र से राजद की प्रत्याशी सावित्री देवी को 581 वोटों से हराया. ये एक मात्र प्रत्याशी हैं जिन्होंने निर्दलीय जीत दर्ज की है.

हार के बाद भी खुश हैं चिराग पासवान

बिहार चुनाव परिणाम पर बोले लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा उनकी पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा. कहा कि कई सीटों पर लोजपा दो नंबर पर रही, लोजपा में अपना जनाधार खड़ा किया है. साथ ही ऐलान किया कि 2025 के लिए लोजपा मजबूती के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि जितना हो सका उतना करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि हमे करीब 25 लाख वोट मिले हैं जो यह बताता है कि हमारी नीतियों को बिहार की जनता ने पसंद किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें लोगों ने पिच्छलग्गू और न जाने क्या क्या कहा लेकिन अकेले लड़ने का हौसला नही कर सके. उन्होंने कहा कि जदयू को 43 सीटों पर जीत पीएम मोदी के नाम पर मिली है.

धौनी के स्टाइल में पीएम मोदी ने तेजस्वी को किया आउट

बिहार चुनाव में एनडीए में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. ऐसे में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा की जीत औऱ राजद की हार को लेकर एक मीम शेयर किया है. उऩ्होंने एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव क्रिकेट खेलते दिखाई पड़ रहे हैं. इसमें पीएम मोदी को धौनी के स्टाइल में तेजस्वी यादव को रन आउट होते दिखाया गया है. गिरिराज सिंह ने इस फोटो को ट्वीट करते हुए कैप्शन दिया है- ‘गुड वन’. Bihar Election Result 2020 Live News से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये Prabhat Khabar पर.

आज BJP मुख्यायलय में मनाया जाएगा जश्न

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत को लेकर एनडीए में जश्न का माहौल है. यहां दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर जश्न मनाया जाएगा. इस जश्न में पीएम मोदी और अमित शाह भी शामिल होंगे. इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज एनडीए दलों की बैठक बुला सकते हैं.

जिस विधानसभा में रैली के दौरान मंच पर फेंके गए प्याज, वहां से कौन जीता

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हरलाखी सीट पर हुई सभा में मंच की ओर पत्थर और प्याज मंच की तरफ फेंके गए थे. यहां मुकाबला जदयू और सीपीआई के बीच था. सीपीआई से राम नरेश पांडेय और जेडीयू के सुधांशु शेखर सामने-सामने थे. इस चुनाव में सुधांशु शेखर के खाते में 60393 वोट पड़े और उन्होंने जीत दर्ज की. दूसरे स्थान पर रहे राम नरेश पांडेय को 42800 मतों से संतोष करना पड़ा. आपको बता दें कि नीतीश कुमार की सभा में पत्थर और प्याज फेंकने की घटना ने खूब सुर्खियां बटोरी थी.नीतीश कुमार ने लोगों से पत्थर और प्याज फेंकने वालों को रोकने से मना किया और कहा, ‘फेंको, फेंको और फेंको.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola