Live Updates

Bihar Election Result, Latest Updates: पीएम मोदी बोले, बिहार की जनता पारखी भी हैं और जागरूक भी

Updated:
विज्ञापन

Bihar Chunav Result 2020 (बिहार चुनाव रिजल्ट 2020) Live Updates, Seat Tally, Party Performance in Bihar Assembly Election Result : तीन चरण में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. नीतीश कुमार चौथी बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे. इस बीच, राजद ने चुनाव परिणाम में धांधली का आरोप लगाया है. बिहार विधानसभा चुनाव के पूरे नतीजे घोषित हो गए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक एनडीए ने 125 सीटें जीती हैं, जो बहुमत के लिए जरूरी 122 सीटों से तीन अधिक है. वहीं महागठबंधन ने 110 सीटों पर जीत हासिल की है. इस चुनाव में 75 सीटों को जीतकर RJD सबसे बड़ी पार्टी बनी है. वहीं 74 सीट जीतकर BJP दूसरे स्सथान पर है. Bihar Election Result 2020 & बिहार इलेक्शन 2020 की LIVE Update के लिए बने रहें Prabhat Khabar के साथ.

विज्ञापन

सीएम नीतीश के नए कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद एनडीए में नई सरकार बनाने को लेकर मंथन शुरू हो गया है. आज दिल्ली से भाजपा नेताओं की टीम पटना आ रही है. बिहार में भाजपा और जदयू के नेताओं के बीच बैठक होगी, जिसमें नीतीश कैबिनेट पर मंथन होगा. इस बार एनडीए में हम और वीआईपी जैसी पार्टियां भी शामिल हैं, ऐसे में उनका भी प्रतिनिधित्व दिख सकता है.

बिहार में विकास के कार्यों की जीत हुई : पीएम मोदी

बिहार के नतीजों को ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र की जीत बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि वे पारखी भी हैं और जागरूक भी. उन्होंने कहा, ‘‘बिहार में विकास के कार्यों की जीत हुई है। बिहार में सच जीता है, विश्वास जीता है बिहार का युवा जीता है, माताएं-बहनें-बेटियां जीती हैं! बिहार का गरीब जीता है, किसान जीता है.”

हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता, नीतीश जी के नेतृत्व में NDA के कार्यकर्ता, हर बिहारवासी के साथ, इस संकल्प को सिद्ध करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे: पीएम

परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र के लिए खतरा – PM मोदी

दुर्भाग्य से कश्मीर से कन्याकुमारी तक परिवारवादी पार्टियों का जाल लोकतंत्र के लिए खतरा बनता जा रहा है. ये देश का युवा भली-भांति जानता है. परिवारों की पार्टियां या परिवारवादी पार्टियां, लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं – PM मोदी

Bihar Election Result, Latest Updates: पीएम मोदी बोले, बिहार की जनता पारखी भी हैं और जागरूक भी

21वीं सदी के भारत के नागरिक, बार-बार अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं. अब सेवा का मौका उसी को मिलेगा, जो देश के विकास के लक्ष्य के साथ ईमानदारी से काम करेगा. हर राजनीतिक दल से देश के लोगों की यही अपेक्षा है कि देश के लिए काम करो, देश के काम से मतलब रखो : PM मोदी

Bihar Election Result, Latest Updates: पीएम मोदी बोले, बिहार की जनता पारखी भी हैं और जागरूक भी

भाजपा की सफलता के पीछे उसका गवर्नेंस मॉडल है -PM

भाजपा की सफलता के पीछे उसका गवर्नेंस मॉडल है। जब लोग गवर्नेंस के बारे में सोचते हैं, तो भाजपा के बारे में सोचते हैं। भाजपा सरकारों की पहचान ही है – गुड गवर्नेंस : PM मोदी

Bihar Election Result, Latest Updates: पीएम मोदी बोले, बिहार की जनता पारखी भी हैं और जागरूक भी
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola