Live Updates

Bihar News Live Updates: नये मंत्रिमंडल में भाजपा के आधा दर्जन से ज्यादा नये चेहरों को मिल सकती है जगह

Updated:
विज्ञापन

Patna: JD(U) National President Nitish Kumar with HAM(S) Chief Jitan Ram Manjhi, BJP State President Sanjay Jaiswal, and VIP Chief Mukesh Sahni after meeting Governor Fagu Chauhan in Patna, Sunday, Nov 15, 2020. (PTI Photo)(PTI15-11-2020_000084B)

बिहार चुनाव 2020 (Bihar Election 2020) के परिणाम आने के बाद रविवार (15 नवंबर) को जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का नेता चुन लिया गया. इसके साथ ही नीतीश कुमार के लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. सोमवार (16 नवंबर) की शाम एक बार फिर नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं डिप्टी सीएम पद के लिए किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है. इसके पहले सरकार गठन को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने अहम बैठक की. बैठक में बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे. प्रभात खबर पर पढ़ें सरकार गठन से जुड़ी हर अपडेट.

विज्ञापन

तारकिशोर प्रसाद को डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा

एनडीए सरकार के नये मंत्रिमंडल में इस बार भाजपा से अधिक संख्या में मंत्री रहेंगे. इनकी संख्या पिछली बार के 11 से बढ़कर 18 या 20 तक हो सकती है. सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के आधा दर्जन या इससे थोड़ा ज्यादा नये चेहरे मंत्री के पद पर शपथ ले सकते हैं. इसकी तैयारी भाजपा में आंतरिक रूप से शुरू हो गयी है. हालांकि स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट शपथ ग्रहण के दौरान ही हो पायेगी. इस बात की भी पूरजोर चर्चा है कि इस बार भाजपा की तरफ से सुशील कुमार मोदी के स्थान पर डिप्टी सीएम के तौर पर विधानमंडल दल के नवनिर्वाचित नेता तारकिशोर प्रसाद को स्थान मिल सकता है.

एनडीए की जीत बिहार में उसके पंद्रह साल के विकास की जीत : जदयू नेताओं ने कहा

जदयू नेताओं ने कहा कि एनडीए की जीत बिहार में उसके पंद्रह साल के विकास की जीत है. बशिष्ठ नारायण सिंह, आरसीपी सिंह और अशोक चौधरी ने कहा कि यह मुख्यमंत्री के उस संकल्प की भी जीत है, जिन्होंने राजनीत को सेवा-धर्म मानकर विकास का लाभ समाज के हर क्षेत्र और हर तबके तक पहुंचाया है.

फिर सीएम बनेंगे नीतीश, शाम चार बजे शपथ लेने का न्योता

जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार सोमवार को रिकॉर्ड सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. राज्यपाल फागू चौहान ने शाम चार बजे उन्हें शपथ लेने का न्योता दिया है. मुख्यमंत्री के साथ सभी घटक दलों के सदस्य मंत्री बनेंगे. फिलहाल उपमुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस खत्म नहीं हो पाया है.

नये मंत्रिमंडल में सभी घटक दलों की होगी भागीदारी : नीतीश

विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि आप सबकी इच्छा थी, इसलिए मैं मुख्यमंत्री पद स्वीकार कर रहा हूं. उन्होंने बाहर निकल कहा कि नयी सरकार में सभी को काफी अच्छे ढंग से काम करना पड़ेगा, ताकि बिहार का और आगे अच्छे से विकास हो. इसके लिए सभी मिलकर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि नये मंत्रिमंडल में सभी घटक दलों की भागीदारी होगी. इसके स्वरूप को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जायेगा.

बीजेपी विधानमंडल दल के नेता चुने गये तारकिशोर प्रसाद

बिहार में बीजेपी विधानमंडल दल के नेता तारकिशोर प्रसाद को चुना गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसी के साथ तारकिशोर प्रसाद बिहार के डिप्टी सीएम बनाये जाने को लेकर कयास तेज हो गया है. वहीं, सुशील मोदी को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है.

आगे भी जो जिम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा : सुशील मोदी

सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा, भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा. आगे भी जो जिम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा. कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola