ePaper

Bihar Election 2020 : मंत्री के पास है डेढ़ करोड़, तो पूर्व मुख्यमंत्री के पास है महज 36 लाख की संपत्ति

Updated at : 15 Oct 2020 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020 : मंत्री के पास है डेढ़ करोड़, तो पूर्व मुख्यमंत्री के पास है महज 36 लाख की संपत्ति

Bihar Election 2020 : नेताओं के संपत्ति की जानकारी की दूसरी कड़ी में जानिए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व पूर्व मंत्री डाॅ विनोद प्रसाद यादव के बारे में.

विज्ञापन

गया : बिहार विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण में 28 अक्तूबर को गया में मतदान होना है. प्रत्याशियों के नामांकन व स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं.

प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने से पहले आयोग को अपने विषय में सारी जानकारी एफिडेविट के रूप में दी है. प्रभात खबर गया जिले के प्रत्याशियों के संपत्ति की जानकारी आपको उपलब्ध करायेगा. नेताओं के संपत्ति की जानकारी की दूसरी कड़ी में जानिए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व पूर्व मंत्री डाॅ विनोद प्रसाद यादव के बारे में.

जीतन राम मांझी

पूर्व मुख्यमंत्री व हम प्रमुख जीतन राम मांझी इमामगंज विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं. एफिडेविट में उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में जो जानकारी दी है उसके मुताबिक उनकी चल व अचल संपत्ति लगभग 36,24,346 रुपये की है. उनके पास इन हैंड कैश 40,500 रुपये हैं. बैंक में उनके खाते में 15,28,846 रुपये जमा है.

उनके पास दो वाहन हैं, जिनमें एक एंबेसडर कार व एक स्काॅर्पियो है. उनके पास कोई जेवरात नहीं है. दो हथियार व दो गाये हैं. पूर्व सीएम के पास कृषि, गैर कृषि व वाणिज्यिक कोई जमीन नहीं है. खिजरसराय के महकार 4000 स्क्वायर फुट में इनके पास पैतृक घर है.

डाॅ विनोद प्रसाद यादव

राज्य सरकार में पंचायती राज विभाग के पूर्व मंत्री व जदयू के वरीय नेता डाॅ विनोद प्रसाद यादव शेरघाटी विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं. एफिडेविट में उन्होंने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक उनके पास चल व अचल मिला कर लगभग 1,50,57,563 रुपये है. उनके पास इन हैंड कैश 1,75,000 रुपये है. उनके पास छह बैंक खाते हैं, जिनमें कुल 34,76,123 रुपये जमा हैं . उन्होंने 12,50,000 रुपये का लाइफ इंश्योरेंस करा रखा है.

इसके अलावा 25,06,440 रुपये उन्होंने म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर रखा है. वाहन के नाम पर उनके पास एक इनोवा है. उनके पास 180 ग्राम सोना है जिसका मूल्य नौ लाख रुपये है. उनके पास एक राइफल भी है. श्री यादव के पास लगभग पांच एकड़ कृषि योग्य जमीन है, 1600 वर्ग फुट में गैर कृषि जमीन है. उनके पास कोई वाणिज्यिक भवन नहीं है. आवासीय भवन में कलंदरा व शेरघाटी में इनके पा क्रमश: 3000 वर्ग फुट व 1600 वर्ग फुट जमीन है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन