ePaper
Live Updates

Bihar Election 2020, LIVE Update: पहले चरण के 'रण' के लिए बिहार तैयार, फर्स्ट फेज का थमा चुनाव प्रचार, दिग्गजों ने झोंकी ताकत

Updated at : 26 Oct 2020 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020, LIVE Update: पहले चरण के 'रण' के लिए बिहार तैयार, फर्स्ट फेज का थमा चुनाव प्रचार, दिग्गजों ने झोंकी ताकत

Bihar Election 2020, Live Update: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का चुनाव प्रचार आज शाम थम गया. भाजपा-राजद सहित अन्य दलों के दिग्गज नेताओं ने प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था. ऐसे में आज कई बड़ी रैलियां हुईं. बिहार में 28 अक्टूबर यानी बुधवार को पहले चरण का चुनाव होना है. पहले चरण में 71 सीटों पर वोटिंग होगी. बिहार चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें Prabhat Khabar के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:19 PM. 26 Oct 209:19 PM. 26 Oct

Tejashwi yadav News: तेजस्वी के बयान पर बवाल

तेजस्वी यादव के एक बयान पर बवाल मच गया है. उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से लेकर क्षत्रीय संगठन और करनी सेना ने तेजस्वी से माफी मांगने को कहा है. जेडीयू और भाजपा ने भी इस बयान पर आपत्ति जताई है. बता दें कि तेजस्वी ने एक चुनावी रैली में लालू राज की याद दिलाते हुए कहा था कि लालू जी के समय गरीब लोग भी सीना तान कर चलते थे. अगर हमारी सरकार आई तो हम सबको साथ लेकर चलेंगे.

Bihar Chunav 2020 : ‘बाबू साहेब’ बोल विवादों में फंसे लालू के लाल तेजस्वी, मोदी ने कहा, सवर्ण को गाली देना RJD की राजनीति

9:19 PM. 26 Oct 209:19 PM. 26 Oct

BJP सांसद रवि किशन ने छेड़ा सुशांत कांड का राग

पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन ब्रह्मपुर विधान सभा के सिमरी में भाजपा सांसद रवि किशन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और भूपेंद्र यादव ने एक जनसभा को संबोधित किया. VIP के उम्‍मीदवार जय राज चौधरी के लिए समर्थन के रूप में वोट मांगा. रवि किशन ने अपने भाषण में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर तेजस्‍वी यादव और कांग्रेस पर हमला बोला. कहा कि बिहार के बेटा को मुंबई में न्‍याय नहीं मिला, इसके लिए वहां सरकार कांग्रेस की है और तेजस्‍वी उसी के साथ है. जो बिहार के बेटे को न्‍याय नहीं दिलवा सका वो बिहार के लिए क्‍या करेगा. इसलिए उनसे सावधान रहिये और आपने जो 15 साल देखा विकास वाला, उसको याद कर फिर से एक बार नीतीश कुमार को मुख्‍यमंत्री बनाइए.

9:19 PM. 26 Oct 209:19 PM. 26 Oct

शिवहर कांड का आरोपी गिरफ्तार

शिवहर जिले में हुए जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह हत्याकांड के आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर संतोष झा के सहकर्मी विकास झा उर्फ कालिया ने दिल्ली तिहाड़ जेल से उनकी हत्या की साजिश रची थी. गिरफ्तार शूटर नीरज पाठक ने इसका खुलासा किया है। इस तरह आपराधिक वर्चस्व को लेकर श्री नारायण सिंह की हत्या की गयी है. एसपी संतोष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.

9:19 PM. 26 Oct 209:19 PM. 26 Oct

Bihar Election First Phase Voting: बिहार चुनाव की खास बातें

बिहार चुनाव में ऐसा पहली बार है जब राजद सुप्रीमो लालू यादव मैदान में ही नहीं राजद के बैनर-होर्डिंग से भी गायब हैं. हालंकि चर्चा खूब है. एक बिलकुल नया चेहरा पुष्पम प्रिया चौधरी के रूप में ‘प्लूरल्स’ नाम से नए दल के साथ मैदान में है. चुनावी रण में अब तक भाजपा के कद्दावर चेहरे और असल रणनीतिकार अमित शाह का न उतरना भी चर्चा में है. भाकपा-माले का पहली बार किसी गठबंधन में आना और वह भी राजद के साथ, यह इस चुनाव की शायद सबसे बड़ी घटना भी है.

6:38 PM. 26 Oct 206:38 PM. 26 Oct

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्‍यक्ष चिराग पासवान ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है.

6:38 PM. 26 Oct 206:38 PM. 26 Oct

तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना 

बिहार चुनाव के मद्देनजर प्रचार करने हसपुर पहुंचे तेजस्वी ने जदयू पर जबरदस्त तरीके से हमला बोला. उन्होंने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हसनपुर की जनता को धोखा दिया.

6:38 PM. 26 Oct 206:38 PM. 26 Oct

अगली सरकार में गांव को जगमगाने का काम करेंगे – सीएम नीतीश 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनके शासन काल मे बिहार का सड़क ,बिजली ,स्वास्थ्य, शिक्षा ,कृषि के क्षेत्र में चौमुखी विकास हुआ है. जनता चुनाव मे हमें पुनः जीता कर सरकार बनाने का मौका दे . हम अगली सरकार में सूबे के हर गांव मे बृहत् पैमाने पर स्ट्रीट लाइट लगा कर गांव को जगमगाने का काम करेंगे.

6:38 PM. 26 Oct 206:38 PM. 26 Oct

जिनको ज्ञान नहीं वो मेरे खिलाफ बोल रहे हैं – सीएम नीतीश 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों को ना कोई ज्ञान है, ना कुछ अनुभव है, वे अपने सलाहकारों के कहने पर मेरे खिलाफ बोल रहे हैं. हमें अभियान में दिलचस्पी नहीं है, हम भाई-भतीजावाद के बारे में चिंतित हैं.

3:20 PM. 26 Oct 203:20 PM. 26 Oct

प्याज की माला लेकर घूम रहे तेजस्वी यादव पर BJP प्रदेश अध्यक्ष का तंज

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी की बेवकूफी की वजह से राजद का बिहार में बुरा हाल हो रहा है. कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं. वह अपने लिए खुद माला लेकर घूमते हैं. 10 नवंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद उन्हें खुद वह माला पहननी पड़ेगी.

3:20 PM. 26 Oct 203:20 PM. 26 Oct

कुर्था में चिराग पासवान की रैली

कुर्था की जनता को इस प्रकार के स्वागत के लिए दिल से धन्यवाद।आप सभी के आशीर्वाद से बिहार1stबिहारी1st के लिए संकल्पित लोजपा प्रत्याशी श्री भुवनेश्वर पाठक जी विजयी होंगे व बिहार के नवनिर्माण मे सहयोग देंगे.जेडीयू के नेताओं को देखते ही उनसे मांगे 5 साल का हिसाब.

3:20 PM. 26 Oct 203:20 PM. 26 Oct

JP Nadda rally: औरंगाबाद रैली में बोले जेपी नड्डा

औरंगाबाद में रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बढ़ रहा है. बिहार के विकास के लिए NDA की सरकार बने यह जरूरी है. उन्होंने राजद को निशाने पर लेते हुए कहा कि नौकरी छीनने वाले लोग आज नौकरी देने की बात कर रहे हैं. वो कभी नौकरी नहीं देंगे. वाम दलों के गठबंधन में शामिल होने को उन्होंने विध्ंवस बताया. बीते वर्षों में हुए नरसंहारों का जिक्र कर पूछा कि क्या आपको वही सरकार चाहिए?

3:20 PM. 26 Oct 203:20 PM. 26 Oct

Ravi Shankar Prasad News: रविशंकर प्रसाद बोले- राम मंदिर निर्माण से कुछ लोगों को दिक्कत

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने औरंगबाद में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में कुछ लोगों को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से धारा 370 हटने जैसी चीजों से दिक्कत हो रही है. कहा- मैं साफ कर दूं कि देश में दो निशान दो प्रधान नहीं चलेगा. हर जगह तिरंगा ही रहेगा. इस रैली को जेपी नड्डा भी संबोधित करेंगे.

3:20 PM. 26 Oct 203:20 PM. 26 Oct

Rahul gandhi rally in bihar: 28 को राहुल गांधी की रैली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 अक्तूबर को बिहार, वाल्मीकिनगर और कुशेश्वरस्थान में दो रैलियों को संबोधित करेंगे.

1:02 PM. 26 Oct 201:02 PM. 26 Oct

Nitish kumar News: शराबंदी पर चिराग के आरोपों पर CM नीतीश

सीएम नीतीश कुमार ने लखीसराय की अपनी रैली में कहा कि शराबबंदी के खिलाफ बिहार में माहौल बनाया जा रहा है. ऐसा करने वाले असल में खुद धंधेबाज हैं. धंधेबाज लोग ही इस कानून के खिलाफ माहौल बनाने में लगे हैं. शराब माफिया चाहते हैं कि किसी तरह उनकी सरकार को हटाया जाए. बता दें कि लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने शराबबंदी कानून को लेकर सीएम नीतीश पर कई आरोप लगाए हैं.

1:02 PM. 26 Oct 201:02 PM. 26 Oct

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला का बयान

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के महासंग्राम में सभी दलों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा. आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम नीतीश पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश सरकार के खिलाफ आंधी नहीं तूफान नजर आ रहा है. बिहार की जनता सरकार के खिलाफ काफी आक्रोशित है.

1:02 PM. 26 Oct 201:02 PM. 26 Oct

सकरा से सीएम नीतीश लाइव

1:02 PM. 26 Oct 201:02 PM. 26 Oct

RJD news: आरजेडी ने पूर्व मंत्री समेत 23 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला

आरजेडी ने पूर्व मंत्री छेदी लाल राम समेत 23 नेताओं को आरजेडी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है. पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते आलाकमान ने ये फैसला लिया है. दरअसल, बिहार चुनाव में कई नेता बगावती तेवर अख्तियार करते हुए चुनावी रण में उतर गए हैं, ऐसे में जिला अध्यक्षों की अनुशंसा के बाद पार्टी ने उन पर कार्रवाई की है.

9:33 AM. 26 Oct 209:33 AM. 26 Oct

Chira paswan on Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी पर फिर बोले चिराग

लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार में शराबबंदी कानून (Bihar Liquor Ban) को लेकर एक बार फिर से नीतीश सरकार (Nitish kumar govt ) पर हमला बोला है. एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी की कबी समीक्षा क्यों नहीं की गई.क्या बिहार में शराब की तस्करी नहीं हो रही है. सरकार और प्रशासन की मिलीभगत है. बिहार सरकार में ऐसा कोई मंत्री नहीं जिसे .ये बात पता न हो. अगर आप अपने ही कानून की समीक्षा नहीं कर सकते इसका मतलब है आप खुद उसमें शामिल हो.

9:33 AM. 26 Oct 209:33 AM. 26 Oct

आज कई दिग्गजों की रैली

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद नेता तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेताओं की आज चुनावी सभा है. नीतीश कुमार की आज तीन रैलियां हैं. वहीं, नड्डा दो जगहों पर रैली को संबोधित करेंगे. उनकी पहली रैली औरंगाबाद में होगी तो दूसरी पूर्णिया में. नड्डा के अलावा बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अभिनेता-सांसद रवि किशन की भी रैली होनी है.

8:51 AM. 26 Oct 208:51 AM. 26 Oct

उद्धव ने की बिहार के वोटरों से अपील

शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली रविवार को मुंबई के दादर स्थित सावरकर ऑडिटोरियम में हुई. इस मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बिहार चुनाव को लेकर बातें की. उन्होंने बीजेपी के घोषणा पत्र पर सवाल उठाए. उद्धव ने कहा कि 2014 तक नीतीश कुमार हमारे साथ थे. उस वक्त उन्होंने कहा था कि उन्हें देश में सेक्युलर चेहरा चाहिए तो आखिर उसके बाद क्या हुआ? किसने किसे वैक्सीन दिया? भाषण के दौरान उद्धव ने कहा कि मैं अपील करूंगा कि बिहार के लोग सोच समझकर वोट करें.

8:51 AM. 26 Oct 208:51 AM. 26 Oct

पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोर-शोर से चल रहा है. सभी पार्टियों ने प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. ऐसे में आज कई बड़ी रैलियां होंगी. बिहार में 28 अक्टूबर यानी बुधवार को पहले चरण का चुनाव होना है.

9:45 PM. 25 Oct 209:45 PM. 25 Oct

जदयू प्रत्याशी के प्रचार गाड़ी पर हमला

मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी मनोज कुमार के प्रचार गाड़ी पर तुर्की गांव के निकट हमले की सूचना मिल रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जदयू ने मनोज कुमार यहां से चुनाव मैदान में उतारा है.

6:04 PM. 25 Oct 206:04 PM. 25 Oct

सीतामढ़ी में सीता मंदिर की आधारशिला रखेंगे-चिराग

चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा की जो अगली सरकार बनेगी उसी में हम सीतामढ़ी में सीता मंदिर की आधारशिला रखेंगे.भाजपा के नेतृत्व में हम भाजपा-लोजपा सरकार बनाएंगे.

6:04 PM. 25 Oct 206:04 PM. 25 Oct

बक्सर से चिराग ने सरकार पर साधा निशाना 

बिहार चुनाव 2020 के लिए बक्सर की अपनी रैली में चिराग पासवान ने अपने घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कहा लोजपा की सरकार बनने पर वेा सात निश्चय सहित तमाम योजनाओं की जांच कराएंगे और दोषियों को जेल भेजा जाएगा.

6:04 PM. 25 Oct 206:04 PM. 25 Oct

 पापा की अंतिम इच्छा को पूरी करने निकला हूँ-चिराग

जगदीशपुर में जनता को संबोधित करते हुए चिराग ने कहा कि पापा की अंतिम इच्छा को पूरी करने निकला हूँ. पापा चाहते थे कि बिहार पहले पायदान पर हो.

6:04 PM. 25 Oct 206:04 PM. 25 Oct

जगदीशपुर में बोले चिराग- पापा मुझे कहते थे कि शेर का बच्चा है, जंगल चीर कर निकलेगा.

जगदीशपुर में जनता को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि पापा मुझे कहते थे कि शेर का बच्चा है, जंगल चीर कर निकलेगा. आज से पहले किसी भी सभा में जाता था तो पापा साथ रहते थे. आज वो नहीं हैं, पापा ने कहा था कभी अकेला नहीं समझना, पूरा बिहार तुम्हारे साथ रहेगा.

3:54 PM. 25 Oct 203:54 PM. 25 Oct

जदयू ने तेजस्वी पर कसा तंज

ट्वीट के माध्यम से जदयू ने तेजस्वी के पिता लालू यादव पर हमला बोला और लिखा कि ” मसखरी कर-कर के तो आपके पापा ने बिहार को गर्त में पहुंचा दिया था, बिहार को मसखरी करने वाला नेता नहीं चाहिए, काम करने वाला चाहिए.

3:54 PM. 25 Oct 203:54 PM. 25 Oct

चिराग ने की सीतामढ़ी में अयोध्या राम मंदिर से भी ज्यादा भव्य मंदिर बनाने की वकालत

बिहार चुनाव 2020 के दौरान लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को सीतामढ़ी पहुंचे. जहां उन्होंने मंदिर जाकर माता जानकी का दर्शन किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सीतामढ़ी में अयोध्या राम मंदिर से भी ज्यादा भव्य मंदिर बनाने की वकालत की.

3:54 PM. 25 Oct 203:54 PM. 25 Oct

मधुबनी में CM नीतीश कुमार ने विपक्ष पर साधा निशाना

मधुबनी में रैली करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के सभी लोगों की सेवा करना ही हमारा धर्म है. पहले बिहार का बहुत बुरा हाल था. अपराध की बहुत सी घटनाएं घटी,विकास का दर न के बराबर था,हम लोगों ने हर चीज़ पर नियंत्रण किया. हमने शुरू से कहा है कि हम न्याय के साथ विकास के रास्ते पर चलते हैं.

2:47 PM. 25 Oct 202:47 PM. 25 Oct

मनोज तिवारी ने शिवहर मामले में विपक्ष पर निशाना साधा 

शिवहर प्रत्याशी की हत्या पर मनोज तिवारी ने पत्रकारों को कहा कि वो अन्य प्रत्याशियों के लिए चुनौती बन रहे थे. इसलिए अभी से ही खून खराबा शुरू कर दिया गया है. आप सभी इससे वाकिफ हैं. वहीं उन्होंने कहा कि इस मामले में कानून कड़ा से कड़ा काम करेगा.

2:47 PM. 25 Oct 202:47 PM. 25 Oct

शिवहर में छापेमारी अभियान व सघन वाहन चेकिंग अभियान

शिवहर जिला की में जगह-जगह अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान व सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. शहर में वाहन चेकिंग करने खुद एसडीएम इश्तेयाक अली, सीओ, बीडीओ राकेश कुमार व नगर थाना के पुलिसकर्मी उतरे.

2:47 PM. 25 Oct 202:47 PM. 25 Oct

अपराध के मामले में 23 वें नंबर पर बिहार-बेनीपुर (दरभंगा) से अपनी रैली में नीतीश कुमार

बेनीपुर (दरभंगा) से अपनी रैली में नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में हमारी सरकार ने कानून का राज स्थापित किया. उन्होंने कहा कि बिहार जैसा बड़ी आबादी वाला राज्य भी अब देश भर में अपराध के मामले में 23 वें नंबर पर है.

2:47 PM. 25 Oct 202:47 PM. 25 Oct

सीतामढ़ी जेल से हत्या की साजिश रची जाने की चर्चा

चर्चा है कि श्रीनारायण सिंह की हत्या की साजिश सीतामढ़ी जेल से रची गई थी. वहीं से मिले इशारे के तहत हमला किया गया. हालांकि, एसपी संतोष कुमार ने कहा कि जांच जारी है. दोषी बख्शे नहीं जाएंगे.

2:47 PM. 25 Oct 202:47 PM. 25 Oct

फुलपरास (मधुबनी) में बिहार सीएम नीतीश कुमार की  चुनावी रैली

फुलपरास (मधुबनी) से अपनी चुनावी रैली में बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मिथिला के बिना बिहार की कल्पना नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार काफी आगे बढ़ चुका है. हमने क्राइम करप्श्न और कम्यूनलिजम के खिलाफ रहकर काम किया है.

2:47 PM. 25 Oct 202:47 PM. 25 Oct

उच्च स्तरीय जांच की मांग

तेजस्वी यादव ने शिवहर प्रत्याशी की गोली मारने मारकर हत्या मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और कठोर कार्रवाई की बात कही.

1:12 PM. 25 Oct 201:12 PM. 25 Oct

शिवहर में नहीं टलेगा दूसरे चरण का मतदान

शिवहर में जेआरडी कैंडिडेट श्रीनारायण सिंह के हत्या के बाद भी चुनाव नहीं टलेगा. चुनाव आयोग ने दूसरे चरण में शिवहर में वोटिंग की तारीख तय की है. डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में इसकी जानकारी दी है.

1:12 PM. 25 Oct 201:12 PM. 25 Oct

हम बिहार को आगे ले जाना चाहते हैं- सीएम

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने समाज में एकता पैदा करने की बात की. लेकिन, कुछ लोग बेवजह हम पर हमले करते हैं. उनको कुछ पता नहीं है. हमने सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने का काम किया है.

1:12 PM. 25 Oct 201:12 PM. 25 Oct

बिहार बहुत आगे बढ़ गया है- सीएम नीतीश 

फुलपरास में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने हमेशा विकास का काम किया. मिथिला का विकास करना उनका लक्ष्य है. बिहार बहुत आगे बढ़ चुका है. हम अपराध, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता को बर्दाश्त नहीं करते हैं.

1:12 PM. 25 Oct 201:12 PM. 25 Oct

फुलपरास में सीएम नीतीश की चुनावी सभा LIVE

1:12 PM. 25 Oct 201:12 PM. 25 Oct

शिवहर हत्याकांड निंदनीय- तेजस्वी यादव 

शिवहर हत्याकांड पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है. तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि घटना अत्यंत निंदनीय है. उन्होंने राज्य सरकार पर बिहार नहीं संभाल पाने का आरोप भी लगाया.

1:12 PM. 25 Oct 201:12 PM. 25 Oct

राम मंदिर से बड़ा सीता माता का मंदिर

लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा है कि वो अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर से भी बड़ा मंदिर सीता माता की सीतामढ़ी में बनवाना चाहते हैं. उन्होंने मांग किया कि अयोध्या से सीतामढ़ी को जोड़ने वाली एक कॉरिडोर भी बननी चाहिए.

1:12 PM. 25 Oct 201:12 PM. 25 Oct

पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, परिजन बेहाल

शिवहर में जनता दल राष्ट्रवादी के उम्मीदवार श्रीनारायण सिंह हत्याकांड मामले को लेकर पुलिस ने चौकसी तेज कर दी है. वहीं, श्रीनारायण सिंह का शव नयागांव पहुंचने पर परिजनों का बुरा हाल हो गया. मौके पर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी.

1:12 PM. 25 Oct 201:12 PM. 25 Oct

श्रीनारायण सिंह की अंतिम संस्कार की तैयारी

शिवहर में जेआरडी पार्टी के मृत उम्मीदवार श्रीनारायण सिंह के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है. मौके पर डीएम और एसपी मौजूद हैं. तनाव को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बता दें शनिवार की शाम श्रीनारायण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

1:12 PM. 25 Oct 201:12 PM. 25 Oct

चिराग पासवान की अनोखी अपील

चिराग पासवान ने बिहार के मतदाताओं से लोजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की है. जबकि, जहां से लोजपा प्रत्याशी नहीं खड़े हैं वहां बीजेपी प्रत्याशी को वोट देने की बात कही है.

9:30 AM. 25 Oct 209:30 AM. 25 Oct

टेकारी में JAP प्रत्याशी पर गोलीबारी

गया जिले के टेकारी विधानसभा से पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी अजय यादव पर चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार की देर शाम फायरिंग की गई. पुलिस ने घटना स्थल से चार खोखा बरामद किया है. प्रत्याशी और उनके समर्थकों का कहना है कि गोली उन्हें लक्ष्य करके चलायी गयी थी। इसमें वे बाल-बाल बच गये. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. कोंच थाना के अंसारा गांव के आगे सुनसान जगह के पास गोलीबारी की घटना घटी.

9:30 AM. 25 Oct 209:30 AM. 25 Oct

शिवहर में प्रत्याशी को गोलियों से भून डाला

शिवहर जिले के पुरनैहिया प्रखंड के हथसार गांव में शनिवार की शाम चुनाव प्रचार कर रहे जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी. इसमें श्रीनारायण समेत तीन लोग जख्मी हो गये. इलाज के लिए सीतामढ़ी ले जाने के क्रम में श्रीनारायण सिंह ने दम तोड़ दिया. बाद में एक समर्थक की भी मौत हो गयी. इधर, प्रत्याशी के समर्थकों ने दो हमलावरों को दबोच लिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. बाद में एक हमलावर की मौत हो गई.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola