Live Updates

Bihar Election 2020 LIVE : नड्डा ने पहली रैली के साथ किया चुनावी शंखनाद, दूसरे चरण चुनाव के प्रत्याशियों की सूची भी जारी

Updated:
विज्ञापन

Bihar Election 2020, LIVE News Update: बिहार विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए नेताओं का नामांकन के बाद अब चुनावी प्रचार पर फोकस है. नड्डा की गया में रैली संपन्न होते ही बीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा रविवार को गया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए चुनावी शंखनाद कर दिया. बिहार चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ.

विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabhaelection 2020 :BJP Candidate list for 2nd Phase

बिहार में लिखे जा रहे हैं विकास के नये आयाम

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि देश का नेतृत्व नरेन्द्र मोदी के हाथ में सुरक्षित है. आवश्यकता इस बात की है कि बिहार का नेतृत्व नीतीश कुमार के हाथ में सुरक्षित हो. हम सबको मिलकर ये तय करना है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में विकास के नये आयाम लिखे जा रहे हैं. इस विकास को चलायमान रखना ये हमारी और आपकी जिम्मेदारी है. विकास की दृष्टि से बिहार को देखते हैं तो पहले के बिहार और आज के बिहार में काफी अंतर है.

नीतीश ने बदली बिहार की तस्वीर : नड्डा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी और हम मिलकर सूबे में विकास के कार्यों को जारी रखेंगे.

जेपी नड्डा के निशाने पर कांग्रेस-राजद, बोले- बिहार में फिर से बनेगी एनडीए की सरकार

जेपी नड्डा ने कहा, देश के नौजवानों को रोजगार देना है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. हमारी विकास यात्रा अंत्योदय से शुरू हुई है. उज्ज्वला स्कीम से बहुत लोगों को फायदा मिला है. बिहार के विकास का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि एनडीए के शासन में इसको लेकर नये आयाम लिखे जा रहे है. नड्डा ने कहा, बिहार में एनडीए की सरकार बनेगा और नीतीश कुमार को फिर से सीएम बनायेंगे.

कांग्रेस के राजनीति की संस्कृति को पीएम मोदी ने बदली

बिहार के युवाओं को सही दृष्टि लेकर आगे बढ़ना चाहिए. आज से पहले जाति, मजहब के आधार पर कांग्रेस पार्टी राजनीति करती थी. मोदी जी ने इस दौर को बदल दिया है. पिछले पांच सालों में किसानों, शिक्षा, स्किल डेवलपेंट और हेल्थ के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम हुआ है.

गया में चुनावी सभा को संबोधित करते जेपी नड्डा ने कहा…

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को गया में आयोजित एनडीए की पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. जेपी नड्डा ने गया की पवित्र धरती को नमन करते हुए कहा कि मुझे यहां आने का सौभाग्य मिला है. राजद पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि जय प्रकाश नारायण के शिष्य होने के बावजूद कांग्रेस को गले लगाकर चल रहे है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola