ePaper

Bihar Election 2020 : हर दल के पास करोड़पति उम्मीदवारों की भरमार, इन तीन प्रत्याशियों के पास 180 करोड़ की संपत्ति

Updated at : 20 Oct 2020 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020 : हर दल के पास करोड़पति उम्मीदवारों की भरमार, इन तीन प्रत्याशियों के पास 180 करोड़ की संपत्ति

Bihar Election 2020 : पहले चरण में 71 सीटों पर 1066 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इनमें से प्रमुख दलों के 150 प्रत्याशी करोड़पति हैं.

विज्ञापन

Bihar Election 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियां अपने धिुरंधरों को मैदान में उतार चुकी हैं. पहले चरण के मतदान में बस कुछ ही दिनों का समय बचा है. पहले चरण के मतदान के पहले एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट आयी है. धन-संपत्ति को लेकर भी इस रिपोर्ट में खुलासे किए गए हैं. इस रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण के कुल 1066 प्रत्याशियों में से 375 प्रत्याशी कोरोड़पति हैं.

ADR ने पहले चरण में 71 सीटों पर प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्रों के आधार पर एक रिपोर्ट जारी की है. पहले चरण में 71 सीटों पर 1066 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इनमें से प्रमुख दलों के 150 प्रत्याशी करोड़पति हैं. इन प्रत्याशियों की बात करें, तो इनकी संपत्ति एक से 68 करोड़ तक की है. सबसे ज्यादा अमीर प्रत्याशी एनडीए के पास हैं. पहले चरण में NDA के 55 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जिनमें JDU के 31 और BJP के 24 प्रत्याशी शामिल हैं. वहीं RJD के 39 उम्मीदवार भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

Also Read: Bihar Election 2020 : बिहार चुनाव में सबसे गरीब प्रत्याशी! ना नकदी, ना जेवर, जीरो है बैलेंस

बता दें कि पहले चरण में तीन ऐसे उम्मीदवार भा हैं जिनकी कुल संपत्ति 50 करोड़ रूपये या उससे ज्यादा है. खगड़िया सीट से जेडीयू की विधायक पूनम देवी बिहार विधानसभा की सबसे अमीर विधायक हैं. मोकामा सीट से राजद प्रत्याशी और मौजूदा विधायक अंनत कुमार सिंह इस चुनाव में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं.

नाम – निर्वाचन क्षेत्र – पार्टी – कुल संपत्ति

1- अंनत कुमार सिंह – मोकामा – निर्दलीय – 68.56 करोड़

2- गजानंद शाही – बरबिगाह – कांग्रेस – 61.23 करोड़

3- मनोरमा देवी -अतरी-जदयू -50.62 करोड़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन