Live Updates

Gaya, Bihar Chunav 2020 Result Live Updates: बाराचट्टी से ज्योति और इमामगंज से जीतन राम मांझी जीते

Updated:
विज्ञापन

Gaya, Bihar Election 2020 Result Live News Updates (गया चुनाव 2020 रिजल्ट): बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav) के रिजल्ट आने लगे हैं. मगध की धरती गया जिले की बात करें तो यहां राजद की कड़ी परीक्षा है. जिले की 10 विधानसभा में से चार पर राजद का कब्जा है. इस बार राजद अपने सात उम्मीदवार उतारे हैं. जबकि कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है. दूसरी तरफ, भाजपा और जदयू ने पिछले चुनाव में तीन-तीन सीटें जीती थीं, इस बार भाजपा चार जबकि जदयू तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहा है. एनडीए की सहयोगी हम भी तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जिले की सभी 10 सीटों शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी, बोध गया, गया टाउन, टिकारी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज के नतीजों पर सभी की नजरें हैं. यहां की चारों विधानसभा सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है. फिलहाल बोधगया में भाजपा के हरि मांझी राजद के कुमार सर्वजीत से आगे चल रहे हैं

विज्ञापन

Gaya, Bihar Election 2020 : आरजेडी ने लगाया आरोप, 10 सीटों पर गड़बड़ी करवा रहे नीतीश

आरजेडी ने आरोप लगाया है कि करीबी लड़ाई वाली सीटों पर फैसला एनडीए के पक्ष में करने का दबाव बनाया जा रहा है. आरजेडी ने कहा, ”करीब 10 सीटों पर नीतीश प्रशासन गिनती में देरी कर रहा है. जीते हुए उम्मीदवारों को सर्टिफ़िकेट नहीं दे रहा है. CM आवास में बैठकर नीतीश कुमार और सुशील मोदी CM के प्रधान सचिव से सभी DM और RO को फ़ोन करवा कर नज़दीकी लड़ाई वाली सीटों के पक्ष में फ़ैसला दिलाने का दबाव बनवा रहे है. नीतीश कुमार, सुशील मोदी आदि मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बैठ सभी जिलाधिकारियों पर दबाव बना सख़्त निर्देश जारी करवा रहे है कि महागठबंधन को कैसे भी 105-110 सीटों पर रोको. किसी भी परिस्थिति में हम जनमत की लूट नहीं होने देंगे.”

Gaya, Bihar Election 2020 : अतरी विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी रंजीत यादव को मिले इतने वोट

अतरी विधानसभा के राजद प्रत्याशी रंजीत यादव अपने प्रतिद्वंदी जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी से 27वें राउंड में 7264 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं

Gaya, Bihar Election 2020 : बोधगया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रेम कुमार को मिले इतने वोट

गया टाउन विधानसभा क्षेत्र से 19 में राउंड की मतगणना की समाप्ति के बाद भाजपा के प्रेम कुमार 40887 व कांग्रेस के अखौरी ओंकारनाथ को 37109 मत हासिल हुए.

Gaya, Bihar Election 2020 : बोधगया विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत विजयी

बोधगया विधानसभा क्षेत्र से 34 वें और अंतिम राउंड की मतगणना की समाप्ति के बाद राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत को 80196 व भाजपा के हरि मांझी को 75921 मत हासिल हुए इस प्रकार 4725 मतों के अंतर से कुमार सर्वजीत विजय हुए हैं

Gaya, Bihar Chunav 2020 Result : बोधगया विधानसभा विधानसभा क्षेत्र में किसे मिले कितने वोट

बोधगया विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलट से प्राप्त मतों के अनुसार राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत को 80926 मत प्राप्त हुए वही उनके प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी हरि मांझी को स्कूल 76218 मत प्राप्त किए इससे कुमार सर्वजीत 4708 मतों से जीत दर्ज किए

Gaya, Bihar Chunav 2020 Result :गया शहर विधानसभा क्षेत्र में किसे मिले कितने वोट

गया शहर विधानसभा क्षेत्र से 18 वें राउंड की मतगणना की समाप्ति के बाद भाजपा को 39323 व कांग्रेस को 34912 मत हासिल हुए हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola