Live Updates

Buxar, Bihar Election Results 2020, Live Update: बक्सर के राजपुर विधान सभा सीट से परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला चल रहे है पीछे, यहां देखिए लेटेस्ट अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Buxar, Bihar Election Results 2020, Live News Update: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav) के रिजल्ट आने लगे हैं. बक्सर विधानसभा रिजल्ट (Buxar Vidhan Sabha Result) की बात करें तो यहां की चार सीटों, ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर, (Brahampur, Buxar, Dumraon, Rajpur) के नतीजों पर सभी की नजरें हैं. यहां की चारों विधानसभा सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है.

विज्ञापन

यहां पढ़े कौन किससे हैं आगे

Buxar, Bihar Election Results 2020, Live Update: बक्सर के राजपुर विधान सभा सीट से परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला चल रहे है पीछे, यहां देखिए लेटेस्ट अपडेट

राजपुर विधान सभा सीट से कांग्रेस 5 हजार से अधिक वोट से आगे

सूबे के परिवहन मंत्री संतोष निराला मतगणना में लगातार पिछड़ते जा रहे हैं. 8वें राउंड की मतगणना के बाद वे महागठबंधन के उम्मीदवार विश्वनाथ राम से 5201 मतों से पीछे चल रहे हैं. राजपुर में 8 राउंड की मतगणना हो चुकी है. 44581 वोटों की गिनती में जदयू उम्मीदवार संतोष निराला को 11936 मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विश्वनाथ राम को 17137 मत. बसपा के संजय राम को 8810 मत मिले हैं. यानी, संतोष निराला अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विश्वनाथ राम से 5201 वोटों से पीछे चल रहे हैं. बता दें कि राजपुर सुरक्षित सीट से निराला दो बार विधायक रह चुके हैं. फिलहाल वे सूबे के परिवहन मंत्री थे.

Buxar, Bihar Election Results 2020, Live Update: बक्सर के राजपुर विधान सभा सीट से परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला चल रहे है पीछे, यहां देखिए लेटेस्ट अपडेट

डुमरांव में महागठबंधन उम्मीदवार 6 हजार से ज्यादा वोटों से आगे

डुमरांव विधानसभा सीट के लिए 8 राउंड की मतगणना हो चुकी है. अभी तक 43279 मतों की गिनती हो चुकी है. आंकड़ों के अनुसार महागठबंधन के उम्मीदवार अजीत कुशवाहा 18338 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं. एनडीए प्रत्याशी अंजुम आरा 11978 मतों के साथ दूसरे नंबर पर चल रही हैं. पूर्व मंत्री और निवर्तमान विधायक ददन पहलवान को 2203 मत और निर्दलीय प्रत्याशी शिवांग विजय सिंह को 2419 मत मिले हैं. इस तरह देखें तो महागठबंधन के उम्मीदवार अजीत कुशवाहा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू की अंजुम आरा पर 6360 मतों की बढ़त बना ली है.

सूबे के परिवहन मंत्री चल रहे है पीछे

राजपुर विधान सभा सीट से सूबे के परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला 6 हजार वोट से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ राम से पीछे चल रहे हैं.

भाजपा प्रत्याशी ने बनाई ढाई हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त

बक्सर सदर सीट के लिए सात राउंड की मतगणना हो चुकी है. फिलहाल यहां के निवर्तमान विधायक मुन्ना तिवारी भाजपा के परशुराम चतुर्वेदी से करीब ढाई हजार मतों से पीछे चल रहे हैं.

Buxar, Bihar Election Results 2020, Live Update: बक्सर के राजपुर विधान सभा सीट से परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला चल रहे है पीछे, यहां देखिए लेटेस्ट अपडेट

पांचवें राउंड के बाद भी परिवहन मंत्री संतोष निराला 3400 वोटों से पीछे

सूबे के परिवहन मंत्री संतोष निराला मतगणना में लगातार पिछड़ते जा रहे हैं. पांचवें राउंड की मतगणना के बाद वे महागठबंधन के उम्मीदवार से 3400 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं. राजपुर में पांच राउंड की मतगणना हो चुकी है. 28711 वोटों की गिनती में संतोष निराला को 7653 मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विश्वनाथ राम को 11090 मत मिले है. बसपा के संजय राम को 5938 मत मिले हैं. यानी, संतोष निराला अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विश्वनाथ राम से 3437 वोटों से पीछे चल रहे हैं. बता दें कि राजपुर सुरक्षित सीट से निराला दो बार विधायक रह चुके हैं. फिलहाल वे सूबे के परिवहन मंत्री थे.

Buxar, Bihar Election Results 2020, Live Update: बक्सर के राजपुर विधान सभा सीट से परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला चल रहे है पीछे, यहां देखिए लेटेस्ट अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन