Bhojpur, Bihar Chunav 2020 Result Updates: कांटे की टक्कर में बीजेपी ने मारी बाजी, यहां देखिए पूरा अपडेट्स
Bhojpur, Bihar Election 2020 Result News Updates (भोजपुर चुनाव 2020 रिजल्ट): बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020) मतगणना में एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर हो रही है. विधानसभा की सात सीटें बड़हरा, आरा, तरारी, संदेश, अगिआंव, शाहपुर और जगदीशपुर (Badhra, Aarah, Tarari, Sandesh, Agiaon, Shahpur and Jagdishpur) से कभी महागठबंधन तो कभी एनडीए के उम्मीदवार आगे हो रहे है.
राजद प्रत्याशी आगे
संदेश विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी किरण देवी 55000 हजार मतो से आगे
संदेश से राजद की किरण देवी जीत के करीब
भोजपुर के संदेश से राजद की किरण देवी 5000 वोट से आगे चल रही हैं. उनकी जीत तय मानी जा रही है. जदयू के विजेंद्र यादव करीब करीब हार चुके हैं.
कयामुद्दीन अंसारी बढ़त बनाये हुए है
आरा विधानसभा सीट से भाकपा (माले) के कयामुद्दीन अंसारी बढ़त बनाये हुए है, बीजेपी के अमरेंद्र प्रताप सिंह पीछे चल रहे हैं.
कयामुद्दीन अंसारी की बढ़त बरकरार
भाकपा (माले) के कयामुद्दीन अंसारी की बढ़त बरकरार, बीजेपी के अमरेंद्र प्रताप सिंह पीछे चल रहे हैं.
बड़हरा से भाजपा के राघवेंद्र प्रताप सिंह 5879 वोटों से आगे
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भोजपुर में मतगणना का कार्य जारी है. बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में आगे-पीछे का खेल जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बडहरा से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह 5879 वोटों से आगे चल रहे हैं. हालांकि अभी आधा दर्जन बूथों की मतगणना बाकी है.
बिहार चुनाव में बीजेपी को फायदा

लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए