ePaper
Live Updates

Bihar Chunav 2020, Live News Updates: 70 उम्मीदवारों ने दूसरे चरण के 94 सीटों के लिए दाखिल किये पर्चे

Updated at : 13 Oct 2020 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Chunav 2020, Live News Updates: 
70 उम्मीदवारों ने दूसरे चरण के 94 सीटों के लिए दाखिल किये पर्चे

Bihar Election 2020, Live News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज का दिन गहमागहमी वाला होगा. तेज प्रताप यादव ने हसनपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर लिया है. इधर, सीएम नीतीश कुमार ने भी आज पांच जिलों में वर्चुअल चुनावी सभा को संबोधित किया. चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ .

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:09 PM. 13 Oct 2010:09 PM. 13 Oct

तीसरे चरण के लिए दो उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से दूसरे चरण में जिन 94 सीटों पर तीन नवंबर को मतदान होना है, उनके लिए अब तक कुल 70 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. तीसरे चरण में सात नवंबर को जिन 78 सीटों पर चुनाव होना है उनके लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. बिहार विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई जो जो 20 अक्टूबर तक जारी रहेगी.

10:09 PM. 13 Oct 2010:09 PM. 13 Oct

वीआईपी ने सुगौली से वर्तमान विधायक रामचंद्र सिंह सहनी को बनाया प्रत्याशी

वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने मंगलवार को कहा है कि बनियापुर से वीरेंद्र कुमार ओझा व सुगौली से रामचंद्र सिंह सहनी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है. उन्होंने कहा कि रामचंद्र सिंह सहनी पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक है.

10:09 PM. 13 Oct 2010:09 PM. 13 Oct

राजद पर नीतीश कुमार का निशाना, कहा- गड़बड़ करने वाले को विकास कहां से दिखेगा?

बिहार में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र की स्थिति खराब होने के विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री एवं जदयू नेता नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि 15 साल जब राज्य में विपक्षी दल की सरकार थी तब इन क्षेत्रों में कोई काम नहीं किया गया और अब इस बारे में बात की जा रही है. उन्होंने राजद की ओर परोक्ष संकेत करते हुए कहा, ‘‘गड़बड़ करने वाले को विकास कहां से दिखेगा? विकास सकारात्मक सोच वालों को ही दिखेगा.”

10:09 PM. 13 Oct 2010:09 PM. 13 Oct

बिहार के उत्थान के लिए हम आगे भी काम करते रहेंगे : नीतीश कुमार

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4 जिलों की 13 विधानसभाओं में वर्चुअल माध्यम से “निश्चय संवाद” को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा कि हर गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जायेगा, जिससे वहां रहने वाले लोगों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं हो. एनडीए के प्रमुख घटक दलों के मन में अगर कोई विकास की योजनाएं आयेगी तो हम मिलकर उसपर भी काम करेंगे. बिना वजह बहुत लोग बेकार की बातें करते है. हम काम में विश्वास करते है और मेरे लिए पूरा बिहार परिवार है. लोगों की सेवा करना ही हमारा मुख्य मकसद है.

4:11 PM. 13 Oct 204:11 PM. 13 Oct

JDU ने की इन नेताओं पर कार्रवाई

ददन सिंह यादव – डुमरांव

रामेश्वर पासवान – सिकन्दरा

भगवान सिंह कुशवाहा – जगदीशपुर

रणविजय सिंह –

सुमित कुमार सिंह – चकाई

कंचन कुमारी गुप्ता – मुंगेर

प्रमोद सिंह – ओबरा

अरूण कुमार – बेलागंज

तजम्मुल खां – रफीगंज

अमरेश चौधरी – नोखा

शिवशंकर चौधरी – सिकन्दरा

सिंधुपासवान – सिकन्दरा

करतार सिंह – डुमरांव

राकेश रंजन – बरबीघा

मुंगेरी पासवान – चेनारी

4:11 PM. 13 Oct 204:11 PM. 13 Oct

JDU में बागी नेताओं पर कार्रवाई

जदयू ने पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले अपने 15 नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने मंगलवार को यह आदेश जारी किया.

4:11 PM. 13 Oct 204:11 PM. 13 Oct

तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं आज तेजप्रताप यादव ने हसनपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया.

4:11 PM. 13 Oct 204:11 PM. 13 Oct

तेजप्रताप ने किया नामांकन

तेज प्रताप यादव ने हसनपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर लिया है.तेजप्रताप यादव के नामांकन दाखिल करने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें हसनपुर की जनता पर पूरा विश्वास है कि भारी मतों से इनको जीत मिलेगी और हम सरकार बनाने जा रहे हैं.

4:11 PM. 13 Oct 204:11 PM. 13 Oct

संजय राउत  का बड़ा बयान 

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना 40-50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, अब तक किसी के साथ गठबंधन के बारे में कोई बात नहीं हुई है. उन्होंने आगे कहा मैं अगले हफ्ते पटना जाऊंगा. पप्पू यादव सहित स्थानीय पार्टियां हमसे बात करना चाहती हैं.

2:07 PM. 13 Oct 202:07 PM. 13 Oct

रोसड़ा पहुंचे तेजस्वी

तेजस्वी यादव अपने भाई तेज प्रताप के नामाकंन में शामिल होने के लिए रोसड़ा पहुंचे. तेजस्वी यहां सभा को संबोधित भी करेंगे.

2:07 PM. 13 Oct 202:07 PM. 13 Oct

कल से चुनावी सभा शुरू करेंगे सीएम नीतीश

वर्चुअल रैली के बाद अब सीएम नीतीश कल यानी 14 अक्टूबर से चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. कल वो अमरपुर, सुल्तानगंज, तारापुर, मोकामा में सभा करेंगे. इसके अलावा 15 अक्टूबर को भी वो चारी चुनावी सभी को संबोधित करेंगे.

2:07 PM. 13 Oct 202:07 PM. 13 Oct

शिवसेना किसके साथ करेंगी गठबंधन

महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ गठबंधन में सरकार चलाने वाली शिवसेना बिहार में प्रत्याशी उतराने वाली है. वह किसके साथ गठबंधन करेगी यह अभी तय नहीं है. लेकिन शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि स्थानीय पार्टियां हमसे बात करना चाहती हैं. एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह मैं पटना जाऊंगा. अभी तक गठबंधन को लेकर किसी से बात नहीं हुई है. पप्पू यादव सहित बिहार की कई स्थानीय पार्टियां शिवसेना से बात करना चाहती हैं.

2:07 PM. 13 Oct 202:07 PM. 13 Oct

बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव आज मगध में करेंगे प्रचार

भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव आज गया में पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक. इससे पहले औरंगाबाद के बसडीहा स्कूल में करेंगे जनसभा. अकोढ़ी गोला में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव का 03:30 बजे जनसभा होगा.

2:07 PM. 13 Oct 202:07 PM. 13 Oct

हमारे लिए सेवा ही धर्म, पूरा बिहार मेरा परिवार

सीएम नीतीश कुमार ने परिवारवाद पर भी जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कुछ लोगों के लिए पति-पत्नी ही परिवार है. हमारे लिए सेवा ही धर्म है. हमारे लिए पूरा बिहार ही परिवार है.

Bihar Election News 2020: मुंबई में बत्ती गुल पर JDU ने बनाया चुनावी पंचलाइन, आज वर्चुअल रैली में CM नीतीश ने ‘पति-पत्नी’ के राज को किया याद

12:17 PM. 13 Oct 2012:17 PM. 13 Oct

अगले 50 साल को ध्यान में रखकर करेंगे काम

वर्चुअल रैली के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपनी प्लानिंग के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अगले 50 साल को ध्यान में रखकर काम कर रही है. इंसान के साथ मवेशियों को भी स्वास्थ्य सेवा मिलेगी. लोग गांव-गांव तक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देंगे.

12:17 PM. 13 Oct 2012:17 PM. 13 Oct

‘सरकारी कार्यालयों में महिलाओं को मिलेगा काम’

सीएम नीतीश कुमार ने बताया हमारी सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है. हर सरकारी कार्यालय में महिलाओं की पोस्टिंग सुनिश्चित की जाएगी. हम शहरों और गांवों के विकास पर काम कर रहे हैं. पर्यावरण संरक्षण और कचरा निस्तारण पर भी काम हो रहा है.

12:17 PM. 13 Oct 2012:17 PM. 13 Oct

‘सक्षम और स्वावलंबी बिहार के लिए करेंगे काम’

सीएम नीतीश कुमार ने बताया अगले पांच साल के लिए सात निश्चय पार्ट-2 बनाया गया है. जनता काम करने का मौका देगी तो सात निश्चय पार्ट-2 पर काम करके बिहार का विकास किया जाएगा. हमारी सरकार तरह से सरकार काम कर रही है. कहा कि विपक्षियों के पास काम करने का अनुभव नहीं है. वो सिर्फ बयानबाजी में भरोसा करते हैं.

12:17 PM. 13 Oct 2012:17 PM. 13 Oct

हम समाज में गलतफहमी पैदा करने वाले नहीं

वर्चुअल रैली के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यकों के लिए किए गए कामों का हवाला दिया. उन्होंने भागलपुर दंगे के पीड़ितों की सेवा का उदाहरण देकर विपक्षियों पर जोरदार हमला बोला. कहा विपक्षियों को सेवा से नहीं मेवा से मतलब है. उन्होंने आगे कहा हमारी सरकार ने अल्पसंख्यक युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं चलाई.

12:17 PM. 13 Oct 2012:17 PM. 13 Oct

‘न्यायिक सेवाओं में हमने आरक्षण दिया’

सात निश्चय के जरिए सीएम नीतीश ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. उन्होंने कहा कि युवा, महिला, कृषि के लिए कई योजनाओं को चलाया गया है. न्यायिक सेवाओं में भी आरक्षण दिया गया.

12:17 PM. 13 Oct 2012:17 PM. 13 Oct

‘लालू-राबड़ी शासन में इलाज की सुविधा नहीं थी’

सीएम नीतीश ने लालू-राबड़ी शासन का जिक्र करते हुए तंज कसा कि जब उनको काम करने का मौका मिला तो कुछ नहीं किया. उनके शासन में स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल था. हमारी सरकार ने स्वास्थ्य केंद्रों की हालत को सुधारा.

12:17 PM. 13 Oct 2012:17 PM. 13 Oct

शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया: CM नीतीश

सीएम नीतीश ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया गया है. बिहार सरकार ने महिला शिक्षा के क्षेत्र में भी कई कदम उठाए हैं. हमारी सरकार हर बेटी को इंटर तक पढ़ाने पर काम कर रही है. महिलाओं के उत्थान के लिए काम हो रहा है. पंचायत, नगर निकाय में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया.

12:17 PM. 13 Oct 2012:17 PM. 13 Oct

‘पति-पत्नी के राज में 15 साल कुछ नहीं हुआ’

बिहार की जनता का जिक्र करते हुए सीएम नीतीश ने बताया कि हमें काम करने का मौका मिला और हमने काम किया. पति-पत्नी के राज में 15 साल कुछ भी काम नहीं हुआ. हमारी सरकार ने कानून का राज कायम किया. न्याय के साथ विकास किया जा रहा है.

12:17 PM. 13 Oct 2012:17 PM. 13 Oct

‘बिहार में देश में सबसे ज्यादा कोरोना जांच’

कोरोना संकट को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि 15 लाख लोगों को कोरेंटिन सेंटर में रखा गया. मरीजों के इलाज के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है. कोरोना संकट से निपटने का हर इंतजाम किया गया है. देश में सबसे ज्यादा जांच बिहार में हो रही है.

12:17 PM. 13 Oct 2012:17 PM. 13 Oct

पीएम मोदी के साथ भी चुनावी अभियान: सीएम नीतीश

वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. सीएम ने जिक्र किया कि वो पीएम मोदी के साथ भी चुनावी अभियान पर निकलेंगे.

12:17 PM. 13 Oct 2012:17 PM. 13 Oct

‘मुंबई में बत्ती गुल बा, बिहार में लाइट फुल बा’

वर्चुअल रैली के दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने अपने संबोधन में ‘मुंबई में का बा’ की तर्ज पर कहा ‘मुंबई में बत्ती गुल बा, बिहार में लाइट फुल बा’.

12:17 PM. 13 Oct 2012:17 PM. 13 Oct

सीएम नीतीश के राज में ‘न्याय से साथ विकास’

जेडीयू सांसद ललन सिंह ने राजद शासन का जिक्र करते हुए कहा कि सौ से ज्यादा नरसंहार से राज्य दहल गया था. लोग गांव छोड़कर शहर जाने लगे थे. सीएम नीतीश कुमार के राज में न्याय के साथ विकास हो रहा है.

2:07 PM. 13 Oct 202:07 PM. 13 Oct

यहां देखिए सीएम नीतीश की वर्चुअल रैली LIVE

https://www.youtube.com/watch?v=nY1H-URIggk&feature=youtu.be

11:00 AM. 13 Oct 2011:00 AM. 13 Oct

भाजपा के खिलाफ लोजपा ने उतारा प्रत्याशी

खबर आ रही है कि समस्तीपुर जिले के रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र से एलजेपी ने बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है. इस विधानसभा से एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के चचेरे भाई कृष्ण राज को टिकट दिया गया है. कृष्ण राज 15 अक्टूबर को रोसड़ा विधानसभा के लिए नामांकन करेंगे .

10:27 AM. 13 Oct 2010:27 AM. 13 Oct

कल तक करा लें आर्म्स का सत्यापन

Bihar Chunav 2020 News: चुनाव को लेकर आर्म्स व कारतूस का थाने में जाकर बुधवार तक सत्यापन करा लें. नहीं तो लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा. आर्म्स लाइसेंस धारकों के लिए अब यह अंतिम मौका है. इसके बाद संबंधित थाना लाइसेंस को रद्द करने की अनुशंसा करते हुए डीएम को पत्र भेजेगा. इसके पूर्व दो बार जिला प्रशासन के माध्यम से थाने में सत्यापन कराने के लिए तिथि निर्धारित की गयी थी. बावजूद भी कई लोगों ने अपने आर्म्स व कारतूस का सत्यापन नहीं कराया है.

10:03 AM. 13 Oct 2010:03 AM. 13 Oct

शुरू हुई हेलीकॉप्टरों से चुनावी सभा, पहले दिन उड़े तीन

हेलीकॉप्टरों से सोमवार से चुनाव प्रचार शुरू हो गया. इसके लिए पहली उड़ान सुबह नौ बजे हुई. इसमें भाजपा के भूपेंद्र यादव, सुशील चौधरी व शिवनारायण महतो के साथ सवार थे और यह चुनावी सभा के लिए जमुई गयी. दूसरा हेलीकॉप्टर आधा घंटा बाद सुबह 9:30 बजे उड़ा. इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, राधामोहन सिंह, जनक राम व जुगराज सिंह पन्नु सवार थे और यह चुनावी सभा के लिए बेतिया गये. तीसरा हेलीकॉप्टर सुबह 10:30 बजे डिप्टी सीएम सुशील मोदी, सम्राट चौधरी, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह व शैलेंंद्र प्रसाद को लेकर झंझारपुर गया.

10:03 AM. 13 Oct 2010:03 AM. 13 Oct

पहले चरण में मांझी सहित इन 8 मंत्रियों की किस्मत का होगा फैसला

बिहार चुनाव के पहले चरण में 71 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में हम प्रमुख जीतराम मांझी और आठ मंत्रियों की किस्मत का फैसला होगा. इनमें गया टाउन से कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, जहानाबाद से शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, जमालपुर से ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, दिनारा से विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री जय कुमार सिंह और राजपुर (सु) से परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, बांका से राजस्व मंत्री राम नारायण मंडल, लखीसराय से श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा, चैनपुर से अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण मंत्री बृजकिशोर बिंद चुनाव मैदान में हैं. डा. प्रेम कुमार की सीट गया टाउन से होने वाला चुनाव इसलिए भी रोचक होगा क्योंकि यहां से इस चरण में सबसे अधिक प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं.

9:33 AM. 13 Oct 209:33 AM. 13 Oct

तीसरे चरण की 78 सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन आज से

बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदान के लिए मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. तीसरे चरण में उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर है. 21 अक्तूबर को स्क्रूटनी होगी और 23 अक्तूबर तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं. गौरतलब है कि तीसरे चरण का मतदान सात नवंबर को होना है.

तीसरे चरण की 78 सीटें: वाल्मीकीनगर, रामनगर (एससी), नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, सिकटा, रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, मोतिहारी, चिरैया, ढाका, रीगा, बथनाहा (एससी),परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूहरही, बिस्फी, लौकहा, निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज (एससी), छातापुर, नरपतगंज, रानीगंज (एससी), फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन, अमौर, बायसी, कसबा, बनमनखी (एससी), रूपौली, घमदाहा, पूर्णियां, कटिहार, कदवां, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी एसटी, बरारी, कोढ़ा (एससी), आलमनगर, बिहारीगंज, सिहेश्वर (एससी), मधेपुरा, सोनबरसा (एससी), सहरसा, सिमरी बक्तियारपुर, महिषी, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले, गायघाट, औराइ, बोचहा (एससी), सकरा (एससी), कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, महुआ, पातेपुर (एससी), कल्याणपुर (एससी), वारिसनगर, समस्तीपुर, मोरवा और सरायरंजन.

Posted By: Utpal Kant

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola