ePaper
Live Updates

Bihar Chunav 2020, Live Update: तीसरे चरण में 1249 नामांकन वैध, लोकसभा उपचुनाव के मैदान में सात प्रत्याशी

Updated at : 24 Oct 2020 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Chunav 2020, Live Update: तीसरे चरण में 1249 नामांकन वैध, लोकसभा उपचुनाव के मैदान में सात प्रत्याशी

Bihar Chunav 2020, Live News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव में आज का दिन बेहद अहम साबित होने वाला है. बिहार के सियासी समर में आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल का प्रवेश हो गया. विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 78 सीटों पर नामांकन करने वाले कुल 1411 उम्मीदवारों में 1249 का नामांकन वैध पाया गया है़ स्क्रूटनी के बाद 162 नामांकन अवैध पाये जाने पर निरस्त कर दिये गये है़ं बिहार चुनाव से जुड़ी खबर के लिए बने रहें PrabhatKhabar.com के साथ.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:28 AM. 24 Oct 208:28 AM. 24 Oct

Tejashwi yadav news: तेजस्वी ने 63 विस क्षेत्रों में अभी तक 70 से अधिक सभाएं की

राजद नेता तेजस्वी यादव ने विस के चुनावी संग्राम में अभी तक 63 विस क्षेत्रों में 70 से अधिक सभाएं की हैं. आरजेडी उम्मीदवारों के लिए 42 विधानसभाओं में वे मीटिंग कर चुके हैं. 16 अक्तूबर से सभाओं का सिलसिला प्रारंभ हुआ है. इसमें 63 वे सभाएं हैं, जिनका कार्यक्रम शेड्यूल तय था. सात से अधिक सभाएं छोटी-छोटी हैं, जिनका शेड्यूल तत्काल बना

9:59 PM. 23 Oct 209:59 PM. 23 Oct

तीसरे चरण में 1249 नामांकन वैध

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 78 सीटों पर नामांकन करने वाले कुल 1411 उम्मीदवारों में 1249 का नामांकन वैध पाया गया है़ स्क्रूटनी के बाद 162 नामांकन अवैध पाये जाने पर निरस्त कर दिये गये है़ं पहले चरण की 71 सीटों पर 1066, दूसरे चरण की 94 सीटों पर कुल 1464 उम्मीदवार है़ं वाल्मीकिनगर लोकसभा उपनिर्वाचन, 2020 के लिए नामांकन करने वाले सभी सात प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया है़ 23 अक्तूबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख तक किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया है.

7:01 PM. 23 Oct 207:01 PM. 23 Oct

नीति आयोग की रिपोर्ट  पर तेजस्वी के सवाल

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से नीति आयोग के अध्यक्ष होने के नाते सवाल पूछे. तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि बिहार खराब प्रदर्शन क्यों कर रहा है?

7:01 PM. 23 Oct 207:01 PM. 23 Oct

RJD ने 4 विधायकों को पार्टी से निकाला

बिहार चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने कार्रवाई की है. राजद ने चार विधायकों समेत 14 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है. सभी को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाला गया है.

5:44 PM. 23 Oct 205:44 PM. 23 Oct

राहुल गांधी ने दिखा ‘बदलाव का संकल्प’

राहुल गांधी ने अपनी रैली को ‘बदलाव का संकल्प’ करार दिया है. उनके मुताबिक बिहार से उन्हें कुशासन से मुक्ति पाने का संकल्प मिला है.

5:44 PM. 23 Oct 205:44 PM. 23 Oct

सरकार बनने पर युवा आयोग का गठन

लोजपा नेता चिराग पासवान ने ‘समान काम के बदले समान वेतन’ की बात कही है. उन्होंने कहा है उनकी सरकार बनी तो ‘युवा आयोग’ का गठन होगा. लोजपा का मकसद बिहार को आगे ले जाना है.

5:44 PM. 23 Oct 205:44 PM. 23 Oct

एनएच-80 से विकास को मिलेगी गति

पीएम मोदी ने भागलपुर से अपने संबोधन में कहा कि भागलपुर में सड़क समस्या का समाधान होगा. अभी एनडीए सरकार में एनएच-80 के चौड़ीकरण का काम चल रहा है. इसकी मंजूरी दी जा चुकी है. इससे भागलपुर और बांका के साथ आस-पास के जिलों को भी फायदा होगा. व्यापारियों, कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा.

5:44 PM. 23 Oct 205:44 PM. 23 Oct

उनके लिए पति, पत्नी, बेटा-बेटी परिवार

भागलपुर रैली में सीएम नीतीश कुमार ने विकास कार्यों का जिक्र किया. कहा कि हमने अपराध को नियंत्रित किया. समाज में विवाद पैदा करने वालों पर नजर रखने की हिदायत दी. साथ ही भागलपुर दंगे का जिक्र करते हुए भी विपक्षियों पर जोरदार हमला किया. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे लिए पूरा बिहार परिवार है. कुछ लोगों के लिए पति-पत्नी, बेटा-बेटी ही परिवार हैं. बिहार का विकास एनडीए ही कर सकता है.

5:44 PM. 23 Oct 205:44 PM. 23 Oct

चीन के मुद्दे पर पीएम ने बोला झूठ

सभा में मौजूद भीड़ से राहुल गांधी ने कहा कि हम आपके साथ मिलकर बिहार को बदलना चाहते हैं. कहलगांव की चुनावी सभा में राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर चीन मुद्दे को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया.

5:44 PM. 23 Oct 205:44 PM. 23 Oct

बिहार के लोग पूरे देश को चला रहे

राहुल गांधी ने कहा बिहार के लोग पूरे देश को चला रहे हैं. लेकिन, बिहार को कौन चलाएगा? उन्होंने कहा कि आपको फैसला लेना है. अब, बिहार में किसान, मजदूर, युवाओं, छोटे दुकानदारों और गरीबों की सरकार बनाने की बारी है.

5:44 PM. 23 Oct 205:44 PM. 23 Oct

टीवी पर सिर्फ नरेंद्र मोदी दिखते हैं

राहुल गांधी के मुताबिक केंद्र सरकार ने शहर और गांव का फर्क खत्म कर दिया है. हमें शहर और गांव की रक्षा करनी है. नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार कुछ चुने हुए लोगों के लिए सरकार चलाते हैं. उन्होंने कहा कि टीवी पर सिर्फ पीएम मोदी दिखते हैं. वो गरीबों का पैसा लूटकर तीन-चार अमीरों को देते हैं.

5:44 PM. 23 Oct 205:44 PM. 23 Oct

देश की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी- राहुल

राहुल गांधी ने कहा पीएम मोदी ने देश की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है. नरेंद्र मोदी और नीतीश मोदी ने किसानों, युवाओं को कमजोर कर दिया.ये देश युवाओं को रोजगार नहीं दे सकता है.

5:44 PM. 23 Oct 205:44 PM. 23 Oct

कालाधन पर राहुल गांधी के सवाल

राहुल गांधी ने कहलगांव रैली में पीएम मोदी से कालाधन को लेकर सवाल किए. उन्होंने कहा गरीबों का पैसा निकाल लिया गया. देश की सीधी जनता को ठगा गया. गरीबों के पैसे को अमीरों की जेबों में डाल दिया गया. पहली कुल्हाड़ी नोटबंदी और दूसरी कुल्हाड़ी जीएसटी की मारी.

5:44 PM. 23 Oct 205:44 PM. 23 Oct

कहलगांव की रैली में राहुल गांधी LIVE

2:39 PM. 23 Oct 202:39 PM. 23 Oct

पीएम मोदी के भाषण से चिराग भावुक

पीएम मोदी की चुनावी सभा पर चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पीएम मोदी को भाषण के दौरान पिता रामविलास पासवान का नाम लेने पर धन्यवाद कहा है.

2:39 PM. 23 Oct 202:39 PM. 23 Oct

पुष्पम प्रिया ने चैनपुर में की चुनावी सभा

पुष्पम प्रिया चौधरी ने चैनपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पार्टी के विजन के बारे में लोगों को बताया. साथ ही मतदाताओं से समर्थन की अपील भी की.

1:12 PM. 23 Oct 201:12 PM. 23 Oct

तेजस्वी के कार्यक्रम में खूब हुआ हंगामा

कोंच के धरहरा में तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में खूब हंगामा हुआ. कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों ने कुर्सियां तोड़ डाली. इस दौरान माइक सिस्टम को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

Bihar Chunav 2020, Live Update: तीसरे चरण में 1249 नामांकन वैध, लोकसभा उपचुनाव के मैदान में सात प्रत्याशी
1:12 PM. 23 Oct 201:12 PM. 23 Oct

महागठबंधन को समर्थन देने की अपील की

राहुल गांधी ने जिक्र किया कि बिहार पीएम मोदी और नीतीश कुमार को जवाब देने जा रहा है. दोनों को सही जवाब मिलेगा. कांग्रेस पार्टी और महागठबंधन के कैंडिडेट्स को समर्थन दीजिए.

1:12 PM. 23 Oct 201:12 PM. 23 Oct

कोरोना संकट में मजदूरों की मदद नहीं की

कोरोना संकट पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार से सवाल पूछे. कहा कि 22 दिनों में कोरोना ठीक होने की बात की गई और ऐसा नहीं हुआ. बिहार के लोगों को दिल्ली से भूखे-प्यासे भगा दिया. मजदूरों की मदद नहीं की और सिर झुकाने की बात करते हैं.

1:12 PM. 23 Oct 201:12 PM. 23 Oct

नोटबंदी का पैसा अमीरों के जेब में गया

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी आपके सामने सिर झुकाएंगे और काम अंबानी-अडानी का करेंगे. नोटबंदी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार से सवाल पूछे. कहा कि नोटबंदी का पैसा अमीरों की जेब में गया है. हमारी सरकार ने 70 हजार करोड़ का किसानों का कर्जा माफ किया. मध्यप्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़ में कर्जा माफ किया है.

1:12 PM. 23 Oct 201:12 PM. 23 Oct

भारत की सीमा में चीन की सेना- राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चीन की सेना भारत की सीमा में है. भारत की 1,200 किलोमीटर जमीन पर चीन का कब्जा है और पीएम मोदी झूठ बोल रहे हैं. पीएम मोदी शहीदों के सामने सिर झुकाने की बात करते हैं और चीन पर कुछ नहीं बोलते हैं.

1:12 PM. 23 Oct 201:12 PM. 23 Oct

राहुल गांधी ने सैनिकों की शहादत पर पूछे सवाल

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी बातों को रखा. उन्होंने सभा की शुरुआत में पूछा कैसे हैं और नीतीश जी की सरकार कैसी लगी? मोदी जी का भाषण कैसा लगा? राहुल गांधी ने जिक्र किया कि पीएम मोदी ने कहा है बिहार के सैनिक शहीद होते हैं तो वो सिर झुकाते हैं. सवाल ये नहीं है. सवाल सिर झुकाने का नहीं है. सवाल दूसरा है. जब बिहार के युवा सैनिक शहीद हुए उस दिन हिन्दुस्तान के पीएम ने क्या कहा और क्या किया वो अहम है.

1:12 PM. 23 Oct 201:12 PM. 23 Oct

करे के बा, लड़े के बा, जीते के बा- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने भोजपुरी में कहा करे के बा, लड़े के बा, जीते के बा. उन्होंने कहा 9 नवंबर को लालू यादव की रिहाई है. 9 नवंबर को मेरा जन्मदिन है. उनकी लड़ाई तानाशाह और जनता के बीच है और जनता जीतेगी.

1:12 PM. 23 Oct 201:12 PM. 23 Oct

समान काम के बदले समान वेतन- तेजस्वी 

हिसुआ में तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार से सवाल पूछे. उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार बनने पर समान काम के बदले समान वेतन दिया जाएगा. बेरोजगारों को भरोसा दिया कि हम दस लाख नौकरी देंगे. कहा हमसे 10 लाख नौकरी की बात पर सवाल पूछा जाता है. खुद सीएम नीतीश कुमार कोई जवाब नहीं देते हैं.

1:12 PM. 23 Oct 201:12 PM. 23 Oct

हिसुआ में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की साझा रैली, दोनों नेता पहुंचे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहली सभा नवादा के हिसुआ में शुरू हो चुकी है. मंच पर राजद नेता तेजस्वी यादव और राहुल गांधी मौजूद है.

12:31 PM. 23 Oct 2012:31 PM. 23 Oct

थोड़ी देर में गया पहुंचेंगे PM modi, CM नीतीश गए भागलपुर

सासाराम के बाद पीएम मोदी की सभा अब गया के गांधी मैदान में होने जा रही है. पीएम मोदी सासाराम से रवाना हो चुके हैं और थोड़ी ही देर में गया पहुंचने वाले हैं. इधर्, सीएम नीतीश सासाराम से भागलपुर के लिए रवाना हो गए. वो पीएम मोदी की रैली में यहीं शामिल होंगे. गया की रैली में वो नहीं होंगे.

12:02 PM. 23 Oct 2012:02 PM. 23 Oct

PM Modi Says आत्मनिर्भर बिहार के लिए एनडीए जरूरी

कैमूर की धरती पर उपजने वाला चावल शानदार है. हमारी सरकार बिहार और झारखंड के बीच कनेक्टिविटी के लिए सोन नदी पर पुल बना रही है. हमारा लक्ष्य हर गांव का विकास है. किसानों की उन्नति है. देश और बिहार को आत्मनिर्भरता के संकल्प को मजबूत करने के लिए एनडीए की सरकार जरूरी है.

12:02 PM. 23 Oct 2012:02 PM. 23 Oct

विकास की इबारत लिख रहा बिहार

किसानों के खातों में हमने सीधे मदद भेजी. हमारे सरकार में बिचौलिया और कट की बात नहीं होती है. हमने कनेक्टिविटी पर जोर दिया. गांव में सड़क, नदी पर पुल बन रहे हैं. पहले हवा में पुल बनते थे. हमने नदी पर पुल बनाने की शुरुआत की. PM Modi Live News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

11:47 AM. 23 Oct 2011:47 AM. 23 Oct

एक ही एग्जाम से कई नौकरी के दरवाजे

पीएम मोदी ने कहा एक ही परीक्षा से कई नौकरी के दरवाजे खुले हैं. हिंदी भाषा में युवाओं के लिए एग्जाम की पहल की गई है. देश की शिक्षा में बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है. अब मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत सभी तकनीकी कोर्स मातृभाषा में पढ़ाने की शुरुआत की जाएगी.

11:25 AM. 23 Oct 2011:25 AM. 23 Oct

यूपीए सरकार बिहार के विकास की विरोधी

पीएम मोदी ने यूपीए सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि दस साल तक नीतीश जी को काम करने नहीं दिया गया. यूपीए सरकार के साथ बिहार का भला नहीं हो सकता है. यही कारण है कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में बीजेपी के साथ गठबंधन किया.

11:47 AM. 23 Oct 2011:47 AM. 23 Oct

बिहार की भावना का अपमान करते हैं विपक्षी

पीएम मोदी ने धारा-370 का जिक्र करते हुए विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल फैसला पलटने की बात करते हैं. ऐसे लोग इतना कहने के बावजूद बिहार से वोट मांगते हैं. उनको यकीन देता हूं कि भारत अपने फैसले से कभी भी पीछे नहीं हटेगा.

11:25 AM. 23 Oct 2011:25 AM. 23 Oct

पीएम मोदी का लालू राज पर हमला

पीएम मोदी ने लालू राज का जिक्र करते हुए तंज कसा बिहार को मुश्किलों में डालने वालों को पहचानने की जरूरत है. उनके राज में बिहार में अपराध चरम पर था. आज हर तरफ शांति है.

11:25 AM. 23 Oct 2011:25 AM. 23 Oct

गलवान और पुलवामा का भी जिक्र 

पीएम मोदी ने अपनी रैली में गलवान और पुलवामा का जिक्र किया. साथ ही बिहार के सपूतों को नमन किया. उन्होंने बिजली, सड़क और लाइट का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में लालटेन के दिन लद गए हैं.

11:25 AM. 23 Oct 2011:25 AM. 23 Oct

भारत का सम्मान और स्वाभिमान बिहार

पीएम मोदी ने डेहरी से मिशन बिहार का आगाज कर दिया. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी से की. साथ ही कहा कि भारत का सम्मान और स्वाभिमान बिहार है.

11:25 AM. 23 Oct 2011:25 AM. 23 Oct

तेजस्वी यादव ने कसा तंज

राजद नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी की रैली से पहले एनडीए पर हमला बोला है. तेजस्वी ने अपने ट्वीट में कहा है कि एनडीए ने बिहार को बेरोजगारी के सिवा दिया ही क्या है

10:42 AM. 23 Oct 2010:42 AM. 23 Oct

Chirag Paswan News: चिराग ने CM नीतीश को लपेटा

पीएम मोदी के बिहार आगमन से पहले लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जबरदस्त हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट किया- आदरणीय प्रधानमंत्री जी का बेसब्री से इंतजार कर रहे सीएम नीतीश जी का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. आदरणीय अमित शाह जी के भी कह देने के बाद कि बिहार चुनाव में NDA का हिस्सा नहीं है,नीतीश जी को तसल्ली नहीं हुई. अभी और प्रमाणपत्र चाहिए.

10:42 AM. 23 Oct 2010:42 AM. 23 Oct

Rahul Gandhi news: बिहार दौर से पहले राहुल गांधी की शेरोशायरी

बिहार के चुनावी दौरे से पहले राहुल गांधी एक शायरी पोस्ट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. इस ट्वीट के जरिए उन्होंने बिहार आगमन की सूचना भी दी है.

9:33 AM. 23 Oct 209:33 AM. 23 Oct

पीएम मोदी की यहां होगी सभा

बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी की सभाएं शुक्रवार को होंगी. इस दिन इनकी तीन सभाएं रोहतास के डेहरी, गया व भागलपुर में होगी.डेहरी और भागलपुर की सभाओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीएम के साथ रहेंगे. Bihar Chunav 2020 से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ के लिए बने रहे www.prabhatkhabar.com par.

9:10 AM. 23 Oct 209:10 AM. 23 Oct

कहलगांव व हिसुआ में आज राहुल की सभाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को हिसुआ व कहलगांव में सभाओं को संबोधित करेंगे. वह सुबह 11:30 बजे गया एयरपोर्ट पर विमान से पहुंचेंगे. फिर चौपर से हिसुआ व कहलगांव जायेंगे.

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola