बिहार चुनाव: BJP के फ्री कोरोना वैक्सीन के वादे पर मचा सियासी घमासान, तेजस्वी समेत इन नेताओं ने उठाये सवाल

बिहार चुनाव 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरूवार को अपना घोषणापत्र (Manifesto) जारी कर दिया है. इसमें बिहार की जनता को फ्री में कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) देना भी शामिल है.
बिहार चुनाव 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरूवार को अपना घोषणापत्र (Manifesto) जारी कर दिया है. इस घोषणा पत्र में भाजपा के कई वादे किये हैं, जिसमें सबसे प्रमुख 19 लाख युवाओं को रोजगार तथा बिहार की जनता को फ्री में कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) देना है. भाजपा के इस वादे पर अब राजनीति शुरू हो गई है. आरजेडी ने कहा कि कोरोना का टीका पूरे देश का है, बीजेपी का नहीं.
कोरोना का टीका देश का है, भाजपा का नहीं!
टीका का राजनीतिक इस्तेमाल दिखाता है कि इनके पास बीमारी और मौत का भय बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं है!
बिहारी स्वाभिमानी हैं, चंद पैसों में अपने बच्चों का भविष्य नहीं बेचते!
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) October 22, 2020
राजद ने अपने ट्वीट में कहा कि कोरोना का टीका देश का है, भाजपा का नहीं! टीका का राजनीतिक इस्तेमाल दिखाता है कि इनके पास बीमारी और मौत का भय बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. बिहारी स्वाभिमानी हैं, चंद पैसों में अपने बच्चों का भविष्य नहीं बेचते. वहीं राजद नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने लिखा कि किसी भी लोक-कल्याणकारी राज्य/राष्ट्र में किसी महामारी के वैक्सीन को चुनावी घोषणा में शामिल करना… ज़िन्दगी बचाने के लिए भी चुनावी सौदेबाजी.
आज देश की सत्ताधारी भाजपा बिहार के अपने घोषणापत्र में कह रही है कि वो बिहार के लोगों के लिए कोरोना का टीका मुफ़्त लगवाएगी. ऐसी घोषणा उप्र व अन्य राज्यों के लिए क्यों नहीं करी गयी.
ऐसी अवसरवादी संकीर्ण राजनीति का जवाब उत्तर प्रदेश व देश की जनता आगामी चुनावों में भाजपा को देगी.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 22, 2020
वहीं बिहार में हुए भाजपा के इस घोषणा पत्र पर उत्तर प्रदेश के नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज भाजपा अपने घोषणापत्र में कह रही है कि वो बिहार के लोगों के लिए कोरोना का टीका मुफ़्त लगवाएगी. उन्होंने भाजपा से सवाल पूछते हुए आगे कहा कि ऐसी घोषणा उप्र व अन्य राज्यों के लिए क्यों नहीं करी गयी?
Also Read: Bihar Election 2020: BJP के घोषणा पत्र पर तेजस्वी का पलटवार, विशेष राज्य के मुद्दे पर पूछे ये सवाल
आपको बता दें कि बिहार के लिए भाजपा ने अपने विजन डाक्यूमेंट में 11 संकल्प किए हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए कोरोना वैक्सीन का मुफ्त टीकाकरण का वादा भी किया . बिहार के लिए बीजेपी ने अपने विजन डाक्यूमेंट में कहा कि अगर सत्ता में आए तो कोरोना वैक्सीन का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




