Live Updates

Bihar Election 2020,Bhagalpur News Updates: भागलपुर में भाजपा, कांग्रेस व लोजपा के अलावा इन दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने जमा किया नामांकन शुल्क, जानें चुनाव से जुड़ी हर पल की अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Bihar Election 2020,Bhagalpur Live News Updates: बिहार चुनाव २०२० के लिए तृतीय व अंतिम चरण के तहत बिहार के 78 सीटों पर चुनाव होगा. जिसके लिए आज मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा. जिसमें जहानाबाद, अरवल, नवादा, कटिहार, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास जैसे जिलों में चुनाव होंगे. वहीं रिजल्ट 10 नवंबर को जारी किया जाएगा.वहीं पहले और दूसरे चरण में होने वाले भागलपुर जिले के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है. भागलपुर में बागी उम्मीदवारों के कारण मुकाबला बेहद दिलचस्प हो चुका है.

विज्ञापन

सुपौल जिले में तीसरे चरण के तहत होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज से नामांकन प्रारंभ

सुपौल जिले में तीसरे चरण के तहत होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज से नामांकन प्रारंभ हो गया। प्रथम दिन मात्र एक नामांकन प्राप्त हुआ। जो सुपौल विधानसभा क्षेत्र में जय हिंद पार्टी के उम्मीदवार सुरेश कुमार आजाद के द्वारा दाखिल किया गया।

भाइ के खिलाफ बिगुल फुकेंगे छोटे भाइ विधायक शाहनवजा आलम, राजद से हुए बागी

जोकीहाट से राजद उम्मीदवार पूर्व सांसद सरफराज आलम के विरुद्ध चुनाव लड़ेंगे विधायक शाहनवाज आलम. किया एलान, कहा समर्थकों की मांग पर चुनाव लड़ना मजबूरी.

चुनावी मुद्दा: चंदा इकट्ठा कर बनाते है जमुनिया नदी में पुल

नाथनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दियारा क्षेत्र उपेक्षा का दंश झेल रहा है. शंकरपुर दियारा क्षेत्र में पुल नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शंकरपुर दियारा के जमुनिया नदी में तीन स्थानों पर पुलिया नहीं है. इसमें बुढ़ानाथ, किलाघाट व विवि के पीछे से पंचायत जाने का रास्ता है. स्थानीय लोग चंदा इकट्ठा कर तीनों जगह चचरी का पुल बना रहे हैं. बाढ़ के दिनों में चचरी पुल हर बार बह जाता है, तो नाव ही एकमात्र सहारा बचता है. बाढ़ खत्म होने के बाद ग्रामीण फिर से चचरी पुल बनाते हैं.

सुपौल जिले में चरण के तहत होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज से नामांकन प्रारंभ

सुपौल जिले में तीसरे चरण के तहत होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज से नामांकन प्रारंभ हो गया। प्रथम दिन मात्र एक नामांकन प्राप्त हुआ। जो सुपौल विधानसभा क्षेत्र में जय हिंद पार्टी के उम्मीदवार सुरेश कुमार आजाद के द्वारा दाखिल किया गया।

भागलपुर से 5 प्रत्याशियों ने जमा किया नामांकन शुल्क 

तीन चरणों में होने वाले बिहार चुनाव में भागलपुर का चुनाव दूसरे चरण में 3 नवंबर को होना है. जिसके लिए नामांकन जारी है. मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय, कांग्रेस प्रत्याशी अजित शर्मा व लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने अपना नामांकन शुल्क जमा किया. वहीं पूर्व मेयर दीपक भुवानिया व विजय कुमार साह ने आज बतौर निर्दलीय अपना नामांकन शुल्क जमा किया.

आशा नर्स को चुनाव में थर्मल स्केनिंग का ट्रेनिंग

बिहार में कोरोनाकाल के दौरान होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है.जिसके तहत मंगलवार को भागलपुर सदर अस्पताल में आशा नर्स को चुनाव में थर्मल स्केनिंग का ट्रेनिंग दिया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola