ePaper

निर्वाचन आयोग ने बिहार के उत्पाद आयुक्त को पद से हटाया

Updated at : 30 Sep 2020 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने बिहार के उत्पाद आयुक्त को पद से हटाया

पटना : निर्वाचन आयोग ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बी कार्तिकेय धनजी को बिहार के उत्पाद आयुक्त के पद से हटा दिया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास ने बुधवार को बताया कि निर्वाचन आयोग ने समीक्षा के दौरान 2008 के आईएएस अधिकारी कार्तिकेय धनजी को निरोधात्मक कार्रवाई की प्रभावशाली कार्ययोजना प्रस्तुत नहीं करने और अपर्याप्त तैयारियों को लेकर उत्पाद आयुक्त के पद से हटा दिया.

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा की अगुवाई में चुनाव आयोग की सात सदस्यीय टीम आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार की शाम पटना पहुंची थी और आयोग की टीम ने बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के शिष्टमंडल से मुलाकात करने के साथ प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की.

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन