ePaper

Bihar 1st Phase Election: वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो इन 12 तरीकों से भी पहचान दिखा डाल सकते हैं वोट

Updated at : 28 Oct 2020 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar 1st Phase Election: वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो इन 12 तरीकों से भी पहचान दिखा डाल सकते हैं वोट

Bihar 1st Phase Election, Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Chuanv के पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को है. पहले चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है. मतदान के लिए वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी नहीं है. इसके बिना भी आप चुनाव के दौरान वोटिंग डाल सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar 1st Phase Election, Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को है. पहले चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है. खास बात यह है कि मतदान के लिए चुनाव आयोग मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड) जारी करता है. आपकी उम्र अगर 18 साल से ज्यादा है तो है तो आपको वोट डालने का अधिकार है. हालांकि, मतदान के लिए वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी नहीं है. इसके बिना भी आप चुनाव के दौरान वोटिंग कर सकते हैं.

वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो भी डालें वोट

अगर किसी वजह से आपके पास आपका वोटर आईडी नहीं है और आप वोट डालना चाहते हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप बिना वोटर आईडी के भी वोट डाल सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में शामिल हो. हर पोलिंग स्टेशन पर उस क्षेत्र के मतदाताओं की एक सूची होती है. अगर आपका नाम इस लिस्ट से गायब है तो आप वोट नहीं कर सकते हैं. अगर लिस्ट में आपका नाम है और आपके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तब भी आप मतदान केंद्र पर वोटिंग कर सकते हैं.

undefined
मतदान के लिए इन कागजातों की भी मदद  
  • मतदाता पहचान पत्र

  • पासपोर्ट

  • ड्राइविंग लाइसेंस

  • सर्विस पहचान पत्र

  • पासबुक

  • पैन कार्ड

  • स्मार्ट कार्ड

  • मनरेगा जॉब कार्ड

  • स्वास्थ्य बीमा

  • फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज

  • सांसद विधायक और विधानपरिषद सदस्यों को जारी/सरकारी पहचान पत्र

  • आधार कार्ड

Also Read: Bihar 1st Phase Election: कोरोना से बचाने के लिए क्या है मतदान केंद्रों पर तैयारी? भीड़ कम करने को चुनाव आयोग ने बनाया खास प्लान

Posted : Abhishek.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन