Bihar Election 2020 Live Update: CM नीतीश के आखिरी चुनाव वाले बयान पर बोले चिराग- फिर हिसाब किससे लेंगे हम लोग?
Bihar Election 2020, Live News Update On Third Phase Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण की 78 सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर आज शाम छह बजे थम जाएगा. 7 नवंबर को 15 जिलों के 78 सीटों पर मतदान होगा. अंतिम चरण के रण से पहले सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. बिहार सरकार के बड़ी संख्या में मंत्रियों और कई दिग्गज नेताओं के चुनावी अखाड़े में उतरे होने के कारण बिहार चुनाव का अंतिम चरण बेहद खास हो गया है. इस चरण में सरकार के 11 मंत्रियों की किस्मत का फैसला होना है. विपक्ष के कद्दावर नेताओं का फैसला इसी चरण में होगा. बिहार चुनाव & बिहार इलेक्शन 2020 की LIVE Update के लिए बने रहें Prabhat Khabar के साथ.
Bjp Rally News: भाजपा नेताओं ने की हजार सभाएं
इस बार तीन चरणों में हो रहे बिहार विस चुनाव प्रचार अभियान सात सितंबर से शुरू हुआ और पांच नवंबर को समाप्त हो गया. इस दौरान भाजपा की तरफ से पीएम से लेकर सभी बड़े या दिग्गज नेताओं की करीब एक हजार जनसभाएं हुई. मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव से लेकर अन्य सभी नेताओं की करीब दो सौ के आसपास रोड-शो हुए हैं. सभी नेताओं ने सबसे ज्यादा जनसंपर्क अभियान पर जोर दिया है.
Rahul Gandhi News:
बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार, बनाएंगे नया बिहार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान थमने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनेगी और यह सरकार नये बिहार का निर्माण करेगी. उन्होंने ट्वीट किया, हो जाओ तैयार, अब महागठबंधन सरकार, आप तक पहुंचाएगी रोज़गार. किसान का क़र्ज़ माफ़, बिजली बिल हाफ़. बेटियों को मुफ़्त शिक्षा और इन्साफ़, सब वर्गों की तरक्क़ी से बाधाएं साफ़. उद्योग-व्यापार लगाएंगे, नया बिहार बनाएंगे.
Nitish kumar news: फिर हिसाब किससे लेंगे हम लोग?
चुनावी रैली में नीतीश कुमार ने ऐलान कर दिया कि यह चुनाव उनका आखिरी चुनाव है. चिराग ने सीएम नीतीश के बयान के कुछ ही देर बार ट्वीट करते कहा कि अपना अधिकार उनको ना दें जो कल आपका आशीर्वाद फिर मांगने नहीं आएंगे. लिखा- साहब ने कहा है की यह उनका आख़िरी चुनाव है. इस बार पिछले 5 साल का हिसाब दिया नहीं और अभी से बता दिया की अगली बार हिसाब देने आएंगे नहीं. अपना अधिकार उनको ना दें जो कल आपका आशीर्वाद फिर मांगने नहीं आएंगे. अगले चुनाव में ना साहब रहेंगे ना जेडीयू. फिर हिसाब किससे लेंगे हम लोग ?
बिहार चुनाव 2020 : सीएम नीतीश का बड़ा एलान, बोले- यह मेरा आखिरी चुनाव, अंत भला तो सब भला
CM Nitish kumar: ये मेरा आखिरी चुनाव है, अंत भला तो सब भला
पूर्णिया के धमदाहा रैली में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया. कहा कि जान लीजिए आज चुनाव का आखिरी दिन है. और परसों चुनाव है. और यह मेरा अंतिम चुनाव है. अंत भला तो सब भला. वो लेशी सिंह के समर्थन में रैली करने पहुंचे थे.
Bihar Election: बिहार के सियासी रण में उतरे बॉलीवुड के साथ भोजपुरी स्टार, जानिए- कौन किस पार्टी के लिए किया प्रचार
बिहार चुनाव में गूंजी कोरोना पर ट्रंप की नाकामी
चुनावी रैली में बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कोरोना पर चर्चा करते हुए कहा कि कहा कि अमेरिका की जनता ने कोरोना को लेकर ट्रंप को घेरा है. कोरोना के आते ही ट्रंप लड़खड़ा गए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं लड़खड़ाए. सही वक्त पर लॉकडाउन का फैसला लिया गया जिसका नतीजा यह हुआ कि भारत में महामारी का असर ज्यादा नहीं दिखा.
Bihar Election: बिहार के सियासी रण में उतरे बॉलीवुड के साथ भोजपुरी स्टार, जानिए- कौन किस पार्टी के लिए किया प्रचार
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए