Bihar News प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दो पक्षों के बीच तनाव, पुलिस पर पथराव

बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत के भरतपुर से जुड़ा है. प्रेम प्रसंग मामले में युवक की संदिग्ध मौत के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि लड़का और लड़की अलग-अलग समुदाय के थे.
बिहार के वैशाली जिले में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या के बाद दो पक्षों के बीच तनाव हो गया है.आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया है. मामले की सूचना मिलने के बाद सीनियर पुलिस पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.
दरअसल, यह मामला बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत के भरतपुर से जुड़ा है. प्रेम प्रसंग मामले में युवक की संदिग्ध मौत के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि लड़का और लड़की अलग-अलग समुदाय के थे. दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक की हत्या कर दी गई है. युवक का शव फंदे से लटका मिला है. शव मिलने की सूचना मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हंगामा शुरु हो गया. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव कर दिया है. मामले की सूचना मिलने के बाद कई थाने की पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस के जवान भी घटनास्थल पर पहुंच गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










