Bihar: मुंगेर में घर के अंदर सो रही महिला पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या, देवर को भी अपराधियों ने मारा

मुंगेर में बुधवार की तड़के अपराधियों ने घर में सोयी एक महिला पुलिसकर्मी व उसके देवर की हत्या गोली मारकर कर दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.
मुंगेर जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र के नवागढ़ी कंतपुर गांव में बुधवार की तड़के अपराधियों ने घर में सोयी एक महिला पुलिस अधिकारी व उसके देवर की गोली मारकर हत्या कर दी. महिला पुलिस अधिकारी पटना पुलिस बल में तैनात बताई जा रही है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. अब तक इस मामले में पुलिस को कोई खास सुराग नहीं मिला है.
बताया जाता है कि कतपुर गांव निवासी जागो साव की पुत्र वधु राशि कुमारी पटना पुलिस बल में तैनात थी और 3 दिन पहले ही वह घर आई थी. बुधवार के तड़के अपराधियों ने उसके घर में प्रवेश कर उसके सर में गोली मार दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
इसके साथ ही दूसरे कमरे में सोए उसके देवर मनीष कुमार के सिर में भी अपराधियों ने गोली मार दी और घटनास्थल पर ही उसकी भी मौत हो गई. इस दोहरे हत्याकांड को लेकर जहां सनसनी फैल गई है वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों द्वारा तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है.
Also Read: Bihar Politics: बिहार विधानसभा में स्पीकर पद के लिए शह-मात का खेल, पहली बार मंडरा रहा संवैधानिक संकट
अब तक यह आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है की महिला राशि कुमारी आखिर पटना में किस पद पर तैनात थी. पुलिस विभाग के अधिकारी भी इस मामले में स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहे. डीएसपी सदर मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




