Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या, पढ़िए क्या है पूरा मामला..

बिहार के मुजफ्फरपुर में नवनिर्मित लाइन होटल में अज्ञात कार सवार 5 अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर पिता और पुत्र को गोली मारकर हत्या कर दी. पढ़िए क्यों हुई हत्या….
बिहार के मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर देवरिया मार्ग पर मंगलवार की देर रात एक नवनिर्मित लाइन होटल में अज्ञात कार सवार 5 अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर पिता और पुत्र को गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान मंगुराहियां गांव निवासी अनिल कुमार उर्फ किरण यादव (50) और विराट कुमार (22) के रूप में हुई है. मृतक दोनों दोनों पिता पुत्र थे.
Also Read: बिहार: आतंकी फंडिग का राज उगलेगा याकूब और बेलाल, बेऊर जेल में बंद PFI ट्रेनरों से जानिए क्या हो रही पूछताछ..
पुलिस के अनुसार पिता पुत्र नव निर्मित होटल पर थे. इसी क्रम में देर रात एक कार पर सावर पांच अपराधी आए और गोली बारी करने लगे. जिससे दोनों गंभीर रुप से जख्मी हो गए. अस्पताल ले जाने के क्रम में दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. चौक स्थित नव निर्मित होटल पहले भागीरथ होटल था. जो बंद हो गया था.उसी की जगह पर मंगुराहियां निवासी सुनील यादव होटल खोल रहे थे.14 फरवरी (आज) को बसंत पंचमी के अवसर पर उद्घाटन होना था.होटल में सभी मिठाई और अन्य सामान को रख रहे थे. तभी एक कार से 5 की संख्या में अपराधी पहुंचते ही तोड़ फोड़ करने लगे.आवाज पर सुनील यादव के बड़े भाई किरण यादव का पुत्र विराट बाहर निकला और विरोध किया तो उसे गोली मार दी.
गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग पहुंचे और फिर दोनों जख्मी को परिजन मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल ले गए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेफर करने पर पटना ले जाने के क्रम में दोनों की मौत हो गई. वहीं घटना की सूचना पर मौके पर एसएसपी मुजफ्फरपुर तथा एसडीपीओ सरैया सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










