Bihar Crime: मधेपुरा में सनकी पति ने विदाई के बाद रास्ते में ही गर्भवती पत्नी को गोलियों से भूना, मौत

Bihar Crime: मधेपुरा में सनकी पति ने विदाई के बाद ससुराल से अपने घर के रास्ते में ही गर्भवती पत्नी को गोलियों से भूनकर मार डाला. हत्या से पहले उसने अपनी पत्नी को ससुर से फोन पर बात भी करा दी. वहीं एक बेटी लेकर वह फरार है.
Bihar Crime News: मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के अरताहा और बिरेली बाजार के बीच बीती रात्रि करीब आठ बजे एक पति ने गर्भवती पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी. आरोपी पति डोमी कुमार उर्फ अविनाश पत्नी डेजी कुमारी को ससुराल मोरकाही से विदा कराकर अपने घर नोलखिया मधेपुरा ले जा रहा था. उसी क्रम में बीच रास्ते उसने घटना को अंजाम दिया.
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतका डेजी कुमारी के पिता अरुण यादव ने बताया कि रविवार की रात्रि करीब आठ बजे उनका दामाद डोमी कुमार उर्फ अविनाश कुमार उनकी बेटी डेजी कुमारी एवं नतनी ढाई वर्षीय सिवान कुमारी को विदा कराकर अपने घर के लिए निकला था. रात्रि होने के कारण आधे घंटा बाद जब अपने दामाद से फोन कर पूछा कि वे लोग कहां पहुंचे हैं, तो उसने फोन अपनी पत्नी को दे दिया.
डेजी कुमारी ने अपने पिता को बताया कि रास्ते में उसके साथ मारपीट की जा रही है. यह सुनकर मृतका के पिता व अन्य लोग बताये गये रास्ते पर निकले तो अरताहा और बिरेली बाजार के बीच पहुंचने पर देखा उसकी बेटी खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी हुई है और बगल में मोटरसाइकिल खड़ी है.
Also Read: Bihar: कटिहार में भाजपा नेता की हत्या मामले में तीन लोग हिरासत में, तारकिशोर प्रसाद ने DGP से की बात
मृतका के पिता ने बताया कि अविनाश ने मेरी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उसने मेरी बेटी को तीन गोली मारी थी. दो गोली पेट में जबकि एक गोली सिर में लगी थी. गोली लगने से गर्भ में पल रहे आठ महीने के भ्रूण की भी मौत हो गयी. अविनाश अपने साथ ढाई वर्ष की बेटी को भी लेकर फरार हो गया है.
मृतका के मायके वालों को डर है कि कहीं अन्यत्र जगह ले जाकर बच्ची की भी हत्या न कर दे. मृतका के पिता व मायके के लोगों ने पुलिस प्रशासन से बच्ची को सकुशल बरामद करते हुए हत्यारे पति के साथ घटना में शामिल अज्ञात लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है.
घटना की सूचना पाकर शंकरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया. घटना के बाद मृतका के मायके मोरकाही गांव में शोक छा गया है. परिवार के लोगों की चीख-पुकार से लोगों की आंखें नम हो गईं.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




