Bihar News: दोहरे हत्याकांड से दहला सारण! दो लोगों की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 09 May 2021 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: दोहरे हत्याकांड से दहला सारण! दो लोगों की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News In Hindi: बिहार के सारण जिले के बनियापुर थाना थाना क्षेत्र के मझवलिया नहर पुल के समीप गंडक विभाग के जीर्णशीर्ण भवन में दो लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. दोहरे हत्याकांड की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक मझवलिया कला निवासी 52 वर्षीय रामेश्वर प्रसाद उर्फ दिलीप प्रसाद बताए जाते है, जिनकी पुछरी बाजार पर चाय-पकौड़ी की दुकान है.

विज्ञापन

मंटु कुमार सिंह: बिहार के सारण जिले के बनियापुर थाना थाना क्षेत्र के मझवलिया नहर पुल के समीप गंडक विभाग के जीर्णशीर्ण भवन में दो लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. दोहरे हत्याकांड की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक मझवलिया कला निवासी 52 वर्षीय रामेश्वर प्रसाद उर्फ दिलीप प्रसाद बताए जाते है, जिनकी पुछरी बाजार पर चाय-पकौड़ी की दुकान है.

वहीं दूसरे मृतक बगल के ही गांव हरिहरपुर निवासी 50 वर्षीय निजामुदीन मंसूरी बताए जाते है. जो छाता वगैरह की रिपेयरिंग कर अपनी जीविका चलाते थे. दोनों मृतक बहुत ही गरीब परिवार के बताए जाते है. घटना की सूचना पर बनियापुर, जलालपुर,सहाजितपुर और जनता बाजार सहित चार थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुँच मामले की जांच में जुटी है.

हालांकि घटना के कारणों की स्पष्ठ जानकारी नही मिल सकी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की दोपहर तक दोनों पुछरी बाजार पर देखे गए थे, जिसके बाद से कोई जानकारी नही थी. इधर, पुलिस द्वारा आवश्यक कारवाई पूरी करने के बाद दोनों शवों को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया.

Also Read: Bihar News: कोरोना ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, नीतीश सरकार अब देगी प्रोत्साहन राशि

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन