दिल्ली में नीतीश कुमार ने लाल कृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, पीएम मोदी-अमित शाह व जेपी नड्डा से मिल चुके हैं सीएम

Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 08 Feb 2024 12:39 PM

विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की. नीतीश कुमार दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं. पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनकी मुलाकात बुधवार को हुई थी.

विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं. बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद गुरुवार को नीतीश कुमार ने पूर्व उप प्रधानमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की. उनके सरकारी आवास पर जाकर नीतीश कुमार ने मुलाकात की और भारत रत्न सम्मान के लिए उनके नाम का चयन होने पर बधाई दी.

(खबर अपडेट की जा रही है..)

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन