'नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही गिर जाएगी सरकार'- JDU-BJP टशन के बीच लालू यादव की पार्टी RJD ने किया दावा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Jan 2021 9:11 PM
Bihar Cabinet Expansion, Nitish kumar minister list : बिहार में नीतीश कैबिनेट विस्तार की खबरों के बीच विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने बड़ा दावा किया है. राजद ने कहा है कि जैसे ही नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा, वैसे ही एनडीए की महाजंगलराज वाली सरकार गिर जाएगी. बता दें कि बीते एक महीने से बिहार में सतारूढ़ दल जेडीयू और बीजेपी के बीच टशन चल रहा है.
Bihar news : बिहार में नीतीश कैबिनेट विस्तार की खबरों के बीच विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने बड़ा दावा किया है. राजद ने कहा है कि जैसे ही नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा, वैसे ही एनडीए की महाजंगलराज वाली सरकार गिर जाएगी. बता दें कि बीते एक महीने से बिहार में सतारूढ़ दल जेडीयू और बीजेपी के बीच टशन चल रहा है.
नीतीश कैबिनेट विस्तार पर राजद का बयान- राजद ने नीतीश कुमार कैबिनेट विस्तार पर बड़ा दावा किया है। राजद ने कहा है कि नीतीश कुमार की कैबिनेट विस्तार इसलिए नहीं है रही है कि सरकार गिर जाएगी. वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी नीतीश सरकार पर कैबिनेट विस्तार में देरी करने को लेकर सवाल उठाया है.
तेजस्वी ने कहा- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार कैबिनेट विस्तार में जानबूझकर देरी कर रही है. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के लोग अभी से सीएम पर प्रेशर डाल रहे हैं, जिससे आने वाले समय मेंं कुछ बड़े फैसले कराए जा सके. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में सरकार बेरोजगारी के मुद्दे को निपटाने में असफल है.
नीतीश ने दिया था बयान- बता दें कि कल नीतीश कुमार ने कैबिनेट विस्तार पर बयान दिया था. नीतीश ने कहा कि कैबिनेट विस्तार में बीजेपी के कारण देरी हो रही है. हम लोग कैबिनेट विस्तार को लेकर तैयार हैं. बताया जा रहा है कि राज्य में आभी 20 और मंत्री बनाए जा सकते हैं.
Posted by : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










