Bihar Breaking News Live: शिक्षा विभाग की ओर से दर्ज मामले में बोले कुलपति- बेल नहीं लूंगा
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
कोकरा नदी में डूबा युवक, लापता
जगदीशपुर. जगदीशपुर बाजार से सटे कोकरा नदी में शुक्रवार की सुबह एक 22वर्षीय युवक डूब गया. डूबने के बाद से देर रात तक उसका कुछ अता पता नहीं चल सका है. एसडीआरएफ की टीम तथा आपदा मित्र के स्वयंसेवक उसकी खोजबीन में लगे रहे. शुक्रवार की शाम को अंधेरा हो जाने के कारण उसकी खोजबीन बंद कर दी गयी. अब शनिवार को खोजबीन की जायेगी. नदी में लापता युवक जगदीशपुर के ही रविकांत पंजियारा का 22वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार है. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया गया कि उक्त युवक दौड़ता हुआ आया और नदी में कूद गया. युवक नदी में स्नान करने के लिए कूदा या अन्य किसी कारणों से इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. नदी में कूदने के बाद वह अचानक डूबने लगा तो वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया. लेकिन वह युवक पानी की तेज धारा में कहीं गुम हो गया.
गंगा में डूबे युवक का शव उप धारा से मिला
गोपालपुर. थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार पंचायत के पकरा टोला निवासी अंकित कुमार गुरुवार को अपनी मां के साथ गंगा स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूब गया था. जिसका शव शुक्रवार को गंगा की उपधारा से मिला.पंचायत के मुखिया अश्वनी कुमार उर्फ गुड्डू ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव मिला. गोपालपुर पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है.
मारपीट के केस में गिरफ्तार, भेजा जेल
बोधगया. बोधगया थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपित मुन्ना चौधरी को अमवां गांव से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने गैर जमानती वारंट के एक वांछित को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया व उसे जेल भेज दिया गया. उधर, चेरकी थाने की पुलिस ने भी गैर जमानती वारंट के एक वांछित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया व जेल भेज दिया गया.
निगरानी की टीम ने नगरनौसा के अंचल अमीन को 15 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा
बिहारशरीफ. नगरनौसा अंचल कार्यालय में कार्यरत अमीन मनोज कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने 15 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. निगरानी की टीम गिरफ्तार अमीन से पूछताछ कर रही है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने शुक्रवार को नगरनौसा प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे कार्यरत अंचल अमीन मनोज कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. परिवादी अजय कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में 23 अगस्त को शिकायत दर्ज करायी थी कि अमीन मनोज कुमार जमीन भान्शि का रिपोर्ट देने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे हैं. इसके बाद निगरानी की टीम ने सत्यापन कराया और सत्यापन के क्रम में ही अमीन मनोज कुमार द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण सत्य पाया. बताया जाता है कि आरोप सही पाये जाने के बाद कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता राजेश कुमार डीएसपी के नेतृत्व में एक छापा दल का गठन किया गया. जिनके द्वारा कार्रवाई करते हुए 15000 रुपये रिश्वत लेते प्रखंड सह अंचल कार्यालय से ही अमीन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपित अमीन से पूछताछ के बाद निगरानी न्यायालय पटना में उपस्थापित किया जायेगा.
उत्पाद विभाग ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार
किशनगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार की शाम अलग-अलग स्थानों से शराब पीने व बेचने के आरोप में 14 युवकों को गिरफ्तार किया है. इसमें 12 युवकों को शराब पीने के आरोप में व 2 युवकों को शराब के साथ पकड़ा गया है. टीम ने रामपुर चेक पोस्ट, फरिंगोला चेक पोस्ट, बालीचुक्का, देवी चौक सहित अलग अलग स्थानों में जांच अभियान चलाया. सभी बंगाल से शराब पीकर आ रहे थे. टीम में उत्पाद थानाध्यक्ष समरजीत कुमार, उत्पाद निरीक्षक रामविनय कुमार शामिल थे.
मारपीट के नामजद आरोपी सहित दो गिरफ्तार
बंजरिया. पुलिस ने थाना क्षेत्र के फुलवार गांव में छापेमारी कर थाने में दर्ज मारपीट मामले के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी फुलवार का मनीष दुबे है. वहीं पुलिस ने शराब के नशे में शोरगुल करते एक पियक्कड़ थाना क्षेत्र के सिसवा का उमेश कुमाा को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने कहा कि गिरफ्तार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए