Live Updates

Bihar Breaking News Live: बिहार में मंत्रियों की संपत्ति का ब्योरा जारी, रत्नेश सदा के पास नकद केवल 9 हजार

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

चोरी की चार बाइक बरामद, चार आरोपित गिरफ्तार

सहरसा. सदर थाना में रविवार को प्रेसवार्ता आयोजित की गयी. इसमें सदर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने जानकारी देते बताया कि विभिन्न कांडों में चोरी की गयी बाइक को विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर चार बाइक के साथ चार व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चारों आरोपी वार्ड नंबर 31 सहरसा बस्ती निवासी मो हारुण का पुत्र मो अलताफ उर्फ मो अलताब, वार्ड नंबर 19 पंचवटी चौक निवासी दिलीप यादव का पुत्र राहुल कुमार यादव, वार्ड नंबर 28 सहरसा बस्ती निवासी मो रब्बान का पुत्र मो बादशाह एवं वार्ड नंबर 35 हनुमान चौक निवासी अजय कुमार सिंह का पुत्र आलोक कुमार उर्फ अर्जुन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन सभी आरोपियों के पास से चार बाइक भी बरामद किया है. चारों पर मामला दर्ज करते पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. प्रेसवार्ता के दौरान मौके पर अपर थानाध्यक्ष अकमल हुसैन, पुअनि मनीष कुमार, पुअनि रूपम कुमारी, पुअनि विशाल कुमार मौजूद थे.

शिक्षक बहाली: अब 3 जनवरी तक चलेगा काउंसलिंग का कार्य

पूर्णिया. बिहार लोक सेवा आयोग के दूसरे फेज की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शिक्षक अभ्यर्थियों की छठे दिन रविवार को कक्षा 1-5 तक की काउंसलिंग हुई. काउंसलिंग में करीब 40 शिक्षक अभ्यर्थियों का चयन हुआ. हालांकि कक्षा 1-5 तक कि काउंसलिंग शनिवार को ही होने वाली थी, लेकिन साइट नहीं खुलने की वजह से रविवार को शुरू हुई. वहीं बीपीएससी की दूसरे फेज की परीक्षा उतीर्ण करने वाले शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए राहत वाली बात यह है कि अब 3 जनवरी तक काउंसिलिंग होगी. हालांकि इसे तीन दिनों के लिए और भी आगे बढाए जाने की संभावना है. जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवनाथ रजक ने बताया कि जिले के डीआरसीसी भवन में चल रहे काउंसलिंग की तारीख आगे बढ़ा दी गयी है. अब 3 जनवरी तक काउंसलिंग होगी. वहीं रविवार को हुए काउंसिलिंग में पिछले पांच दिनों की अपेक्षा भीड़ कम दिखी. अब तक हुए काउंसलिंग में करीब साढ़े चौदह सौ से अधिक शिक्षक अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. इसमें परीक्षा के पहले फेज में पूरक परीक्षा फल कक्षा स्तर पर प्राथमिक शिक्षक कक्षा 1-5, माध्यमिक कक्षा 9-10 एवं उच्च माध्यमिक कक्षा 11-12 तक सभी विषयों के काउंसलिंग में 58 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई. 26 दिसंबर को 216, 27 दिसंबर को 486, 28 दिसंबर को 874, 29 दिसंबर को 245, 30 दिसंबर को 45 और 31 दिसंबर (रविवार) को करीब 40 शिक्षक अभ्यर्थियों का चयन हुआ है.

जमीन धंसने से 2 महिलाओं की मौत, चूल्हा बनाने के लिए लाने गई थी मिट्टी

समस्तीपुर में दो महिलाएं चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लाने गयी थी जहां मिट्टी निकालने के दौरान धंसने से दोनों की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा. मृतका की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा मिल्की गांव की रहने वाली रेणु देवी और मंजू कुमारी के रूप में हुई है. दानों घर में चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लाने गई थी.

पटना जाने के क्रम में दो दिन पूर्व नाबालिक हुई गायब

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के जाफरगंज से पटना जाने के क्रम में दो दिन पूर्व गायब हुई नाबालिक का कुछ अता-पता नहीं चल पाया है. परिजनों के खोजबीन के बाद नाबालिक लड़की का सुराग नहीं पता चलने पर मां ने नगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि उनकी बच्ची 28 दिसंबर की दोपहर घर से निकली थी जो वापस नहीं लौटी. शिकायतकर्ता ने राकेश कुमार नमक लड़का से बराबर बातचीत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है जिसके आधार पर पुलिस जांच- पड़ताल में जुटी है. सूचक का आरोप है कि लड़की पटना जाने के क्रम में पटना में किसी व्यक्ति के मोबाइल से राकेश कुमार के पास फोन से बातचीत की थी. उन्होंने बताया है कि आरोपित राकेश से वह हमेशा बातचीत करती थी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

बिहार में मंत्रियों की संपत्ति का ब्योरा जारी

सरकार ने नेताओं की संपत्ति का ब्योरा जारी कर दिया है. अब तक की मिली जानकारी के अनुसार मंत्री रत्नेश सदा के पास नकद केवल 9 हजार रुपये हैं.

मारपीट मामले में दोनों पक्षों में दर्ज करायी प्राथमिकी

बाबूबरही. पंचायत में संचालित योजनाओं को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. दोनों पक्षों ने थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने कहा कि भटचौड़ा पंचायत में योजना को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है. जिसमें पंचायत के मुखिया आशा देवी के पति राम अवतार यादव ने प्राथमिकी में श्रीनारायण यादव, हरि नारायण यादव एवं शिवनारायण यादव को नामजद किया है. प्राथमिक में आरोप लगाया है कि पूर्व में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में बतौर रंगदारी नामजदों द्वारा मोटी रकम मांगी गई थी. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई. प्राथमिकी में कहा है कि 26 दिसंबर की रात मुखिया पति जब अगलगी की घटना को देखकर अपने घर लौट रहे थे तो नामजदों द्वारा हथियार से लैस होकर हमले की प्रयास किया. दूसरे पक्ष के श्री नारायण यादव ने प्राथमिकी में मुखिया पति राम अवतार यादव सहित छह लोगों को नामजद किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola