Bihar Breaking News Live: नेपाल से शराब लाने गए अररिया के 8 तस्कर बॉर्डर पर गिरफ्तार, 17 बाइक भी जब्त
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
नेपाल में शराब की खेप लाने गए अररिया के आठ शराब तस्कर सीमा पर गिरफ्तार
अररिया जिले के फुलकहा सीमा के नेपाल भाग के सुनसरी जिले के देवानगंज गांव पालिका वार्ड संख्या तीन स्थित पाचौसिमर से रूंद्रों उर्फ रुद्र मेहता के घर में भारत भेजने के लिए किये गये शराब भंडारण की सूचना पर जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी व इलाका पुलिस कार्यालय देवानगंज पुलिस अधिकारी के संयुक्त टीम द्वारा की गयी छापेमारी में अररिया जिले के आठ शराब तस्करों की गिरफ्तारी हुई है. वहीं शराब तस्करी में प्रयुक्त होने वाली 17 बाइकें भी बरामद की गयी है. वहीं पुलिस का कहना है कि नये साल के जश्न की तैयारी को ले भारी मात्रा में शराब की तस्करी नेपाल से भारत होने वाली है
जहानाबाद में पिटाई से एक बुजुर्ग की मौत, बेटा घायल
जहानाबाद के लच्छु बीघा गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है. मारपीट में एक बुजुर्ग जिसका नाम बालकिशन यादव है उसकी मौत हो गई है. जबकि बाल किशन का बेटा कमलेश यादव अस्पताल में भर्ती है. परिजनों की माने तो गांव के ही श्रवण कुमार नामक युवक शराब के नशे में जाकर उसके पिताजी के साथ मारपीट करने लगा. बीच बचाव करने आए उसके दादा बालकिशन के साथ भी पीछे से हमला किया गया. हमले में बालकिशन यादव को गंभीर चोट आई. घायल पिता और पुत्र को लेकर परिजन जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग बालकिशन यादव को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. साथ आए लोग अस्पताल में ही दहाड़ मार कर रोने लगे. वहीं पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.
पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत
सहरसा के काशनगर ओपी क्षेत्र के अरसी गांव में शनिवार को पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी.जानकारी के अनुसार पड़रिया पंचायत के अरसी वार्ड 11 निवासी टुनटुन चौधरी की पुत्री अन्नू कुमारी (तीन वर्ष) शनिवार को पड़ोस के बच्चों के साथ घर से कुछ दूरी पर नहर किनारे खेल रही थी. इस दौरान पानी भरे गड्ढे में लुढ़क गयी. रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर की नजर पड़ने पर बच्ची को डूबता देख आनन-फानन में पानी से बाहर निकाला गया. हालांकि तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी. अन्नू की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
गोपालगंज में 72 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज पुलिस ने शराब के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो फेरी लगाकर बर्तन बेचने के साथ-साथ यूपी से बिहार तक शराब की तस्करी करता था. वाहन चेकिंग के दौरान संदेह होने पर विशंभरपुर थाने की पुलिस ने भोज छापर गांव के पास यह कार्रवाई की. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान अमित प्रसाद के रूप में की गई है, जो यूपी के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के सिसवा गांव का रहने वाला है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि नए साल को लेकर. शराब की तस्करी रोकने के लिए पुलिस जिले भर में अभियान चला रही है. इसके तहत पुलिस ने बर्तन बेचने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से बर्तनों के बीच छिपाकर रखी गई 72 लीटर शराब बरामद की है.
छपरा के जेपी विश्वविद्यालय में महिला गार्ड से छात्राओं की झड़प
छपरा के जेपी विश्वविद्यालय में महिला गार्ड से छात्राओं की झड़प हुई है. इस झड़प में दो छात्राओं को चोट आई है. इस कारण यहां पर अफरा- तफरी का माहौल हो गया था.
सीवान में मिला दुर्लभ पक्षी, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़
अरविंद कुमार सिंह, सीवान. दुर्लभ पक्षी को देखने सैकड़ो लोगों की भीड़ गूठनी थाना के विसवार गांव में उमड़ पड़ी. यह पक्षी उजले कलर के मुलायम बाल वाले हैं. हालांकि, उनके पंख कांटेदार हैं. गांव के बूढ़े भी इसे अपने समय में कभी नहीं देखने की बाते कही है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए