Bihar Breaking News Live: वैशाली में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, बेटे और पिता की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

मोहड़ा से दो आरोपितों को पुलिस ने भेजा जेल

मोहड़ा. प्रखंड क्षेत्र की तेतर पंचायत थाम पत्थरी गांव निवासी प्रवीण यादव को अतरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा. अतरी थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि गिरफ्तार युवक एससी-एसटी एक्ट का आरोपित था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. उन्होंने यह भी बताया की नौडीहा से दयानंद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

वैशाली में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, बेटे और पिता की मौत

वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया. इस हादसे में 3 साल के बच्चे के साथ पिता की मौत हो गयी. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा. बताया जाता है कि मृतक जितेंद्र कुमार शाह पत्नी और तीन साल के बेटे के साथ बाइक से महुआ बाजार पहुंचे थे. उनकी भगिनी की शादी थी जिसके लिए खरीदारी करने लिए गये हुए थे. बाइक पर बेटे के साथ जितेंद्र बैठे हुए थे पत्नी बाइक पर बैठने जा ही रही थी कि तभी अनियंत्रित डंफर ने बाइक को रौंद दिया. इस हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पत्नी घायल हो गयी.

बालू लदा ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त

इमामगंज. इमामगंज पुलिस ने रानीगंज से बालू लदा एक ट्रैक्टर को जब्त कर के थाना लाया है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मोरहर नदी से ट्रैक्टर पर बालू लाद कर ले जाया जा रहा है. इसी सूचना पर पुलिस ने रानीगंज से एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

वारंटी समेत दो गिरफ्तार

आमस. स्थानीय पुलिस ने रविवार को एक वारंटी समेत दो को गिरफ्तार किया है.आमस थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि एक वारंटी बनाही गांव निवासी अमरेश पासवान को गिरफ्तार किया गया है. जबकि शराब के पुराने मामले में मोहनपुर निवासी लखन दास को भी गिरफ्तार किया गया है.

मारपीट मामले में तीन युवक गिरफ्तार

सरायरंजन. थाना क्षेत्र के दामोदरपुर महुली से मारपीट के मामले में तीन आरोपित युवकों को पुलिस ने शनिवार की शाम गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में रामचंद्र मिश्र के पुत्र दिनेश कुमार मिश्र एवं सुनील कुमार मिश्र व दिनेश कुमार मिश्र के पुत्र अमित कुमार मिश्र शामिल हैं. तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

राजीव की आत्महत्या के बाद स्थगित हुआ एलुमिनाई मीट

भागलपुर. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के नौलखा कोठी परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गोल्डन जुबली एलुमिनाई मीट का समापन सत्र रविवार को स्थगित कर दिया गया. शनिवार को मेडिकल काॅलेज के 2022 बैच के छात्र राजीव की आत्महत्या के कारण आयोजन कमेटी ने इसे स्थगित कर दिया. ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ कुमार रत्नेश ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के छात्र की आत्महत्या के बाद शोक स्वरूप बाकी एक दिन का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा. इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को एलुमिनाई मीट हुआ था. इसमें आत्महत्या के बाद मेडिकल छात्रों ने आयोजन स्थल पर विरोध-प्रदर्शन भी किया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola