Live Updates

Bihar Breaking News Live: इस्तीफे के बाद ललन सिंह ने सोशल मीडिया पर बदला अपना बायो

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

महिला शराब तस्कर गिरफ्तार, तीन शराबियों को भी पकड़ा

लखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक थाना अंतर्गत चंपानगर में उत्पाद थाना की पुलिस ने छापेमारी कर दो महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसआइ गुड्डू कुमार ने बताया कि चंपानगर निवासी हालो मांझी की पत्नी सावित्री देवी को 13 लीटर व इसी गांव के मंटू मांझी की पत्नी जया देवी को 12 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं जलप्पा स्थान में पिपरिया निवासी रामेश्वर राय के पुत्र जितेंद्र कुमार राय, रजौली निवासी बच्चू प्रसाद यादव के पुत्र संजय यादव एवं मधेपुरा जिला के विनोद कुमार को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है.

इस्तीफे के बाद ललन सिंह ने सोशल मीडिया पर बदला अपना बायो

नीतीश कुमार के जेडीयू अध्यक्ष बनने के बाद ललन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने बायो को चेंज कर दिया है. उन्होंने अपने बायो से जेडीयू प्रेसिडेंट हटाकर खुद को लोकसभा में जेडीयू का नेता लिख दिया है. ललन सिंह ने एक्स पर भी अपने बायो को चेंज कर दिया है. पहले अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल में ललन सिंह ने बायो में जेडीयू का नेशनल प्रेसिडेंट, आवास एवं शहरी मामलों के चेयरपर्सन और मुंगेर का सांसद लिखा था. जिसे शुक्रवार को बदलते हुए उन्होंने नेशनल प्रेसिडेंट शब्द को हटा दिया है और ‘लोकसभा में जेडीयू का नेता’ जोड़ दिया है.

नाबालिग को भगाने का केस दर्ज

बोधगया. एक नाबालिग को भगाने के मामले में चेरकी थाने में केस दर्ज कराया गया है. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि एक युवक पर पड़ोस के एक गांव की नाबालिग को भगाने का आरोप है व केस दर्ज कराया गया है. पुलिस उन्हें बरामद करने में जुटी है.

देशी शराब बरामद

नारायणपुर. भवानीपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर पश्चिम पंचायत के गनौल गांव में भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर विभूती यादव के घर से 20 लीटर अवैध देशी चुल्हाई शराब बरामद किया है. उक्त जानकारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने देते हुए बताया की मामले में भवानीपुर पुलिस मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शराब तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

इस्तीफे के बाद ललन सिंह का आया बयान, बोले- जदयू एकजुट

जदयू के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद ललन सिंह का पहला बयान आया है. ललन सिंह ने कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है. जदयू एकजुट हैं और नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं.

10 लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

करगहर. पुलिस ने शुक्रवार को 10 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. इस बाबत करगहर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज करगहर थानांतर्गत तेंदुआ गांव निवासी दूधनाथ पासवान का बेटा धर्मेंद्र राम है. उसके पास से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गयी है. गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola