Live Updates

Bihar Breaking News: मोतिहारी में पति ने की पत्नी की हत्या, मामले की जांच मं जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

मोतिहारी में पति ने की पत्नी की हत्या, मामले की जांच मं जुटी पुलिस

मोतिहारी के पीपराकोठी थाना क्षेत्र के रामगढ़ महुअवा में घरेलू विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर शव को नदी किनारे फेंक दिया गया. पुलिस ने शव को दक्षिण ढेकहा के बेला स्थित धनवती नदी के समीप से बरामद किया. घटना के बाद पति समेत सभी परिजन फरार हो गए है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

अक्षरा सिंह ने प्रशांत किशोर की पार्टी को किया ज्‍वाइन, पटना से लड़ सकती है चुनाव

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को ज्‍वाइन कर लिया है. इसके बाद वह पटना से चुनाव लड़ सकती है. एक्ट्रेस ने कहा है कि वह प्रशांत किशोर की विचारधारा से काफी प्रभावित है.

अक्षरा सिंह प्रशांत किशोर की पार्टी करेंगी ज्‍वाइन, कहा- घर को सजाना बेटी का काम

अक्षरा सिंह प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को ज्‍वाइन करने जा रही है. उन्होंने कहा है कि घर को सजाना बेटी का काम है. वह प्रशांत किशोर की विचारधारा से प्रभावित है.

हाजीपुर में गंगा स्नान करने गए तीन दोस्त डूबे, दो की मौत

हाजीपुर में गंगा स्नान करने गए तीन दोस्त डूबे गए. इनमें से दो की मौत हो गई है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा है. घटना जिले की बिदुपुर घाट राघोपुर की है.

बिहार में 65 फीसदी आरक्षण को पटना हाईकोर्ट में चुनौती, याचिकाकर्ता ने की रोक लगाने की मांग

बिहार में 65 फीसदी आरक्षण को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. याचिकाकर्ता ने इस पर रोक लगाने की मांग की है. मालूम हो कि राज्य में आरक्षण को लागू किया गया है, इसे अब हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है.

मुजफ्फरपुर में मजदूर की पीटकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

मुजफ्फरपुर के सकरा में मजदूर की पीटकर हत्या कर दी गई है. इसके बाद सोमवार को आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. इन्होंने मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola