Live Updates

Bihar Breaking News Live: मोतिहारी एसपी की बड़ी कार्रवाई,चरस तस्कर भागने के मामले में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

चरस तस्कर भागने के मामले में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

मोतिहारी. रामगढ़वा पुलिस की अभिरक्षा से चरस तस्कर के भाग निकलने में पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आयी है. रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने दो दारोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. कोर्ट में उपस्थापन के लिए रविवार को दोनों तस्करों को लेकर सरकारी वाहन से चारों पुलिसकर्मी आ रहे थे. इस बीच सुगौली रेलवे फाटक के पास मौका पाकर दोनों तस्कर पुलिस की गाड़ी से कूद फरार हो गये. कड़ी मशक्कत के बाद एक तस्कर पकड़ा गया. दूसरा भागने में सफल रहा. मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने रक्सौल डीएसपी को जांच का जिम्मा सौंपा. जांच में चारों पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया. निलंबित होने वालों में रामगढ़वा थाना में पदस्थापित दारोगा असलम अंसारी, हरेकृष्ण यादव के अलावा सिपाही चंदन कुमार व शालीग्राम कुमार शामिल है. एसपी कान्तेश कुमार मिश्र ने बताया कि रामगढ़वा थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह से विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण पूछा गया है. बताते चलें कि रविवार को रामगढ़वा पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो नेपाली तस्करों को 7.46 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था. फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

पिकअप और बाइक की टक्कर मे बाइक सवार की मौत

मोतिहारी मेन रोड पर बेला गांव के सामने सोमवार को एक बाइक और पिकअप की आमने सामने की टक्कर मे बाइक सवार की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी. मृतक की पहचान छौड़ादानो आदर्श नगर निवासी रामचंद्र प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार वह रामचंद्र प्रसाद के तीन पुत्रों मे सबसे बड़े पुत्र थे. वें लैक्टोजेन, हॉर्लिक्स, बॉर्नवीटा आदि के व्यवसाय से जुड़ा थे. मृतक का एक दस वर्ष का एक पुत्र और छह साल की एक बेटी है.

मोतिहारी में हजार बोतल नेपाली कस्तूरी शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी में छतौनी के मठियाडीह मोहल्ला से भारी मात्रा में नेपाली कस्तूरी शराब बरामद किया गया. इस दौरान तीन तस्कर भी पकड़े गये. दो तस्कर की गिरफ्तारी मठिया डीह से हुई है, जबकि एक तस्कर बस स्टैंड से पकड़ा गया है. थानाध्यक्ष कंचन भास्कर लने बताया कि मठियाडीह से एक हजार बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ है. वहां से तस्कर विनोद साह व दरपा शिवधरवा के मुकेश साह को गिरफ्तार किया गया है. दोनों की निशानदेही पर मुफस्सिल कटहां के मुन्ना कुमार को छतौनी बस स्टैंड से पकड़ा गया. उन्होंने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि मठियाडीह बांसवारी में न्यू इयर के लिए शराब छुपा कर रखा हुआ है. सूचना पर छापेमारी की गयी तो बाइक पर शराब लोड कर ले जाते विनोद व मुकेश को गिरफ्तार किया गया. बाइक पर लदे दो बोरा से दो सौ बोतल शराब मिला. दोनों से सख्ती से पूछतछ करने पर बांसवारी से आठ बोरा में आठ सौ बोतल नेपाली शराब को बरामद किया गया. तस्करों ने यह भी बताया कि छौड़ादानो से शराब लाकर परचुनिया को सप्लाइ करते हैं. बाइक से शराब की खेप लेकर बस स्टैंड स्थित मुन्ना के होटल में देने जा रहे थे. उनकी स्वीकारोक्ति बयान पर बस स्टैंड में छापेमारी कर मुन्न को गिरफ्तर किया गया. प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. विनोद व मुकेश के पास से दो मोबाइल बरामद हुआ है. दोनों मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है.

गोपालगंज में पुलिस की हाजत से शराब तस्कर फरार, तलाश में छापेमारी जारी

गोविंद, गोपालगंज. उत्पाद पुलिस की हाजत से तस्कर फरार हो गए हैं. यूपी-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट के पास उत्पाद पुलिस के हाजत में सभी तस्करों को गिरफ्तार कर रखा गया था. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि चार तस्कर फरार हुए थे, जिनमें एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी के तीन तस्करों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं, फरार शराब तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

Bihar Breaking News Live: मोतिहारी एसपी की बड़ी कार्रवाई,चरस तस्कर भागने के मामले में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

शेखपुरा में छात्र को बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में सनसनी

शेखपुरा में छात्र को बदमाशों ने गोली मार दी है. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना टाउन थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सीबीएसई ने पटना जोन के 36 स्कूलों की मान्यता रद्द

सीबीएसई ने पटना जोन के 36 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है. इसके बाद इसमें दाखिला लेने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसकी सूच वेबसाइट पर डाल दी गई है.

गोपालगंज में क्रिसमस का धूम, चर्च में उमड़ी लोगों की भीड़

गोविंद, गोपालगंज. गोपालगंज में धूमधाम से क्रिसमस डे मनाया जा रहा है. यहां सुबह से ही चर्च में लोगों की भीड़ है. खासकर यहां बच्चे और युवाओं की संख्या ज्यादा देखने को मिल रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola