Live Updates

Bihar Breaking News Live: BPSC ने 9वीं और 10वीं के शिक्षकों का रिजल्ट जारी किया

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

लाइनमैन करंट से से झुलसा

नौबतपुर. राजधानी पटना के नौबतपुर में ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़कर विद्युत गड़बड़ी को मरम्मत कर रहा एक लाइनमैन को विद्युत विभाग के घोर लापरवाही के चलते करंट लग गया और बुरी तरह झूलस कर जख्मी हो गया. अस्पताल में अब जिंदगी मौत के बीच आखिरी सांस गिन रहा है. उसके परिवार वाले घटना के बाद बदहवास हो गए हैं. इस दर्दनाक हादसे को देख वहां लोगों के रोंगटे खड़े हो गए .लोगों का कहना है कि विद्युत गड़बड़ी को ठीक करने के लिए लाइनमैन ट्रांसफार्मर वाले पोल पर चढ़ा हुआ था उसी वक्त किसी ने विद्युत आपूर्ति चालू करवा दिया जिससे क्षण भर में बिजली के करंट से धू धू कर लाइनमैन का शरीर जलने लगा. लाइन मैन को जल्दी से विद्युत आपूर्ति कटवा कर उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया

BPSC ने 9वीं और 10वीं के शिक्षकों का रिजल्ट जारी किया

BPSC ने 9वीं और 10वीं के शिक्षकों का रिजल्ट जारी किया. सबसे पहले बांग्ला विषय के शिक्षकों का रिजल्ट जारी हुआ है.

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

नौबतपुर. पटना के नौबतपुर जाने वाली सोन नहर रोड में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को जोरदार धक्का मार दिया. इस हादसे में पति-पत्नी बुरी तरह जख्मी हो गए .आसपास के राहगीरों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया जहां उनका इलाज चल रहा है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया है कि धक्का मारने वाले कर के चालक बुरी तरह नशे में था. मकई वारदात पर पहुंचे नौबतपुर पुलिस छानबीन में जुट गई है.

पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल, रेफर

झाझा. झाझा-जसीडीह मुख्य रेल खंड के रजला हॉल्ट दुदीजोर पुल के समीप बीते शनिवार देर रात्रि ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गये. देर रात्रि होने की वजह से घायल रातभर पटरी के किनारे कराहते रहे. रविवार की अहले सुबह स्थानीय लोगों की नजर घायल व्यक्ति पर पड़ी. घायल के बताये जाने पर शहर स्थित पुरानी बाजार में रह रहे घायल के रिश्तेदार को सूचना दी. घायल व्यक्ति के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. घायल व्यक्ति की पहचान पुरानी बाजार निवासी बासुदेव प्रसाद के रूप में हुई है. परिजन ने बताया कि बासुदेव प्रसाद रांची में रहते हैं.

महानंदा नदी में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

अमदाबाद. प्रखंड के लखनपुर पंचायत के इंग्लिश डकरा गांव के समीप महानंदा नदी के सोती में शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी. शव मिलने का सूचना अमदाबाद पुलिस को मिला. मौके पर पहुंचकर अमदाबाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि लखनपुर पंचायत के इंग्लिश डकरा गांव के समीप महानंदा नदी के सोती में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत सूती थाना क्षेत्र के महेंद्रपुर गांव के नजीर पिता स्व मुस्लिम का शव मिला है. जिसका वर्तमान पता प्राणपुर थाना क्षेत्र के रोशना ओपी अंतर्गत लालगंज है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है.

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार

दाउदनगर. पुलिस ने दाउदनगर-औरंगाबाद रोड पर तरारी के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. ट्रैक्टर चालक अयोध्या बिगहा मखरा टोला निवासी महेश पासवान बताया जाता है. यह कार्रवाई दाउदनगर थाना की सब इंस्पेक्टर दीपा ज्योति के नेतृत्व में की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर अवैध बालू लोड कर दाउदनगर के भखरुआं मोड़ की ओर जा रहा है. इसके बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई की गयी. ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है. इस संबंध में ट्रैक्टर चालक व मालिक के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola