Bihar Breaking News Live: कैमूर के मोहनिया में ट्रक के धक्के से बाइक सवार मां-बेटे की मौत
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
मोहनिया में ट्रक के धक्के से बाइक सवार मां-बेटे की मौत
कैमूर के मोहनिया में पटना मोड़ स्थित शहीद स्थान के समीप शनिवार को ट्रक के धक्के से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गयी. वहीं, महिला के पति की हालत गंभीर बनी हुई है. लोग उसे अनुमंडलीय अस्पताल लाये, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया. मृतकों में बेलौड़ी गांव निवासी बलिस्टर कुरैशी की 32 वर्षीय पत्नी कुशनरा बेगम व आठ वर्षीय बेटा एहसान कुरैशी है. इस घटना में 38 वर्षीय बलिस्टर कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना से नाराज लोगों ने घटनास्थल पर ही शव को रख एनएच दो को जाम कर उपद्रव किया. इस दौरान सड़क निर्माण कंपनी के कर्मी की जमकर पिटाई कर दी. दुर्घटना के जिम्मेदार ट्रक में आग लगा दी. जर्जर सड़क व एनएचएआइ की लापरवाही को लेकर आक्रोशित लोग सूचना पर पहुंची पुलिस की बातों को अनसुना कर दिया. हालांकि, अथक प्रयास के बाद परिजनों को मुआवजा व नौकरी के आश्वासन पर लोगों ने शव को उठाने दिया. इसके बाद जाम हटा और वाहनों का परिचालन शुरू हो सका.
भागलपुर के लालूचक भट्ठा गांव में छापेमारी, 2.3 किलो गांजा व 18 ग्राम चरस बरामद
भागलपुर. लोदीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार लालूचक भट्ठा गांव में छापेमारी कर 2.3 किलोग्राम गांजा और 18 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी लोदीपुर के लालूचक भट्ठा निवासी राजकुमार सिंह है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि राजकुमार सिंह अपने घर में नशीले पदार्थ रखता है और चोरी छिपे बिक्री करता है. पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के ने��ृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. पुलिस ने छापेमारी के दौरान राजकुमार के घर को चारों तरफ से घेर कर जब तलाशी ली तो गांजा व चरस की बरामदगी हुई.
पटना में दुकानदार पर बरसाई तीन गोलियां, बाल-बाल बची जान
पटना ,एन फुलवारीशरीफ के कर्बला मस्जिद के पास शनिवार को एक दुकानदार मो अज्जम को निशाना बना कर तीन गोलियां दागी गयीं. हालांकि तीनों में से एक भी गोली युवक को नहीं लगी और उसकी जान बाल बाल जान बच गयी. पुलिस को घटना स्थल से दो खोखा भी मिला है. लोगों ने बताया कि तीन राउंड फायरिंग की गयी. दुकानदार की शिकायत पर आफताब समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इधर घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गयी. हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया.
शहीद का पार्थिव शरीर नहीं पहुंचने भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, तिरंगा लेकर कर दिया सड़क जाम
दो दिन पहले जम्मू काश्मीर के राजौरी में आतंकी हमले के शिकार हुए नवादा के शहिद चंदन के शव के आने का इंतजार हर कोई कर रहा है. गांव के लोगों के अलावे राज्य व जिला भर के लोग अपने सर्वोच्च बलिदान करने वाले आर्मी जवान चंदन के इंतजार में गांव में पहुंचा हुआ है. लेकिन शहीद चंदन का पार्थिक शरीर अब तक नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया और जिस तिरंगे के साथ वह शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. उसी को हाथ में लेकर धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू दी. नतीजा यह हुआ कि पटना-नवादा पथ पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई.
आरा में छात्रों पर लाठीचार्ज
बिहार के आरा में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में सीनेट की बैठक में शामिल हुए राज्यपाल के सामने छात्रों की कई मांगों को लेकर के छात्र संगठनों के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था जहां पर पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज किया गया है.जिसमें कई छात्र गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, हालांकि इस आंदोलन में कौन-कौन छात्र संगठन शामिल है यह स्पष्ट नहीं है. लेकिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों को ज्यादा चोट आई है.
जमुई में कुख्यात नक्सली अर्जुन यादव गिरफ्तार
जमुई में कुख्यात नक्सली अर्जुन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. एसएसबी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करके अर्जुन यादव को गिरफ्तार किया. पढ़िए पूरी खबर..
बिहार: जमुई में कुख्यात नक्सली अर्जुन यादव गिरफ्तार, कई सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए