Live Updates

Bihar Breaking News Live: खगड़िया में वज्रपात से महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

खगड़िया में वज्रपात से महिला की मौत

खगड़िया- पसराहा थाना के बहियार में खेत में काम करने के दौरान वज्रपात से कुंती देवी नाम की महिला की मौत.

पटना रेलवे जक्शन पर अश्लील फिल्म दिखाने के मामले में कार्रवाई, एजेंसी का अनुबंध रद्द

पटना. पटना रेलवे जक्शन पर अश्लील फिल्म दिखाने के मामले में रेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. रेल प्रशासन ने एजेंसी का अनुबंध रद्द कर दिया है. साथ ही उसे काली सूची में डाल दिया है. रविवार को प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर लगे टीवी स्क्रीन पर अश्लील फिल्म चल गयी थी. ये पूरा घटनाक्रम उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में यात्री यहां ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. फिल्म करीब 3 मिनट तक प्ले हुई थी. जैसे ही रेलवे स्टेशन के स्टाफ को इसका पता चला तो तुरंत ही इस वीडियो को रूकवाया गया. साथ ही संबंधित अधिकारियों ने जांच शुरू की. यही नहीं पूरे मामले को लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई गई. दत्ता कम्युनिकेशन एजेंसी को इस टीवी स्क्रीन पर सूचना देने और वीडियो दिखाने की जिम्मेवारी थी.

छपरा में स्कार्पियों और बाइक की जोरदार टक्कर, एक की मौत

छपरा. बिहार के सारण में स्कार्पियों और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना छपरा के गरखा थाना क्षेत्र के एनएच 722 पर मैंकी गांव के समीप की है. जहां एक स्कार्पियों ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिसके चपेट में आने से एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान गोपालपुर, भेल्डी निवासी 61 वर्षीय पुण्यदेव राय के रूप में की गई है.

दरभंगा में फ्लाईओवर का किया जाएगा निर्माण

बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव का जवाब. किशनगंज में महानन्दा पर 200 करोड़ का पुल, दरभंगा में फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा. कटिहार में डबल लेन सड़क का निर्माण होगा. बिहार विधानसभा में पथ निर्माण विभाग का बजट पारित, सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित.

पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कैदी, जांच में जुटे अधिकारी

छपरा. बिहार के छपरा में पुलिस की लापरवाही से कैदी के भागने की सूचना है. पुलिसकर्मियों के गिरफ्त से एक अभियुक्त हथकड़ी निकाल कर भागने में सफल हुआ है. छपरा सदर अस्पताल में कैदी को कमरे में बंद कर दो चौकीदार बाहर घूम रहे थे, जबकि दो सिपाही घर पर आराम फरमा रहे थे. इतनी देर में कैदी हथकड़ी के रस्सी के सहारे ही खिड़की से लटककर भाग गया. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

BJP ने तेजस्वी यादव से मांगी सफाई, अध्यक्ष बोले- जाना है तो जाइये

बिहार विधानसभा में आज पथ निर्माण विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान हंगामा हो गया. पथ निर्माण विभाग के बजट पर चर्चा के आखिर में विभागीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का भाषण होना था. तेजस्वी बोलने के लिए खडे हुए तो बीजेपी ने उनसे सफाई देने की मांग कर दी. इसके बाद विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. स्पीकर ने कहा कि आपके कहने से आसन काम नहीं करेगा, आपको जाना है तो जाइये. इसके बाद बीजेपी के विधायक सदन से वाकआउट कर गये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola