Bihar Breaking News Live: बगहा में गन्ना लदे ट्रक में बाइक सवारों ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

अनियंत्रित होकर घर में घुसा ऑटो, बाल-बाल बचे लोग

वैशाली जिला केबिदुपुर थाना क्षेत्र के गर्दनिया चौक के निकट शनिवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया. घटना में ऑटो पर सवार यात्री और घरवाले बाल-बाल बच गये. हालांकि एक अन्य राहगीर को चोट लगी है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोगों की जुटती भीड़ को देख ऑटो चालक उसी घर में घुस गया और पीछे के दरवाजे से भागने लगा. गांव के लोग उसे चोर समझकर पीछा करते हुए उसपर ईंट पत्थर भी चलाया लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा.

भागलपुर में मेडिकल के छात्र ने की आत्महत्या

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र राजीव रंजन ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने 2022 में मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया था, छात्रों और हॉस्टल वासियों ने बताया कि परीक्षा में दो-तीन पेपर खराब होने के कारण वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे, इसीलिए उन्होंने आत्महत्या कर ली.

गन्ना लदे ट्रक में पीछे से बाइक सवारों ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल

बगहा व वाल्मीकि नगर मुख्य पथ में सड़क के किनारे खड़ी गन्ना लदे ट्रक में बाइक सवार ने टक्कर मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक की स्थिनी चिंताजनक बताई जा रही है. जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा गया है. उक्त घटना शनिवार की देर शाम करीब 7 बजे मंगलपुर एसएसबी कैंप के पास की है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलपुर एसएसबी 21 वी वाहिनी कैंप के पास गन्ना लदी एक ट्रक खड़ी हुई थी. तभी बगहा की ओर आ रहे बाइक सवारों ने ट्रक में टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतकों में पटखौली ओपी थाना क्षेत्र के मंगलपुर निवासी बिट्टू कुमार व सुखल कुमार शामिल है. वही घायल की पहचान उक्त गांव निवासी कन्हैया कुमार उर्फ हार्दिक के रूप में की गई है. इधर घटना की सूचना पर पहुंची पटखौली पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडली अस्पताल बगहा भेज दी है. वहीं पुलिस घटना में जांच पड़ताल करने में जुट गई है.

बांका में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

बांका के रजौन प्रखंड क्षेत्र के ओड़हारा पंचायत अंतर्गत मालती गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना घटी है. इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गये. दोनों पक्षों ने इलाज के बाद रजौन थाना में आवेदन देकर शनिवार को केस दर्ज करायी है.

राशन खरीदने गये युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के छोटका मांझा गांव में शनिवार की तड़के युवक को हत्या की नीयत से बाइक सवार पर बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. उधर इलाज के दौरान घायल युवक ने फर्द बयान में अपने गांव के ही युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

पटना में कोर्ट से लौट रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली

पटना के अथमलगोला थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े कोर्ट से लौट रहे एक शख्स को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि बाढ़ कोर्ट से लौट रहे एक शख्स को बाइक सवार अपराधियों ने तीन गोली मारी है. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. इलाके में दहशत है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola