Live Updates

Bihar Breaking News Live: मुजफ्फरपुर जंक्शन के पार्सल कार्यालय से 282 पैकेट शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जंक्शन के पार्सल कार्यालय से शराब की 282 ट्रेटा पैक बरामद

मुजफ्फरपुरजंक्शन पर पार्सल के माध्यम से बुक कर मंगायी जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी जा रही है. शनिवार को भी आरपीएफ ने जांच के दौरान पार्सल कार्यालय के पास 282 ट्रेटा पैक शराब बरामद की है. जब्त शराब लावारिस हालत में रखे गये ट्रॉली बैग से होने की बात कही है. प्रारंभिक छानबीन के बाद आरपीएफ ने कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को जब्त शराब की खेप सौंप दी. जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. साथ ही पार्सल कार्यालय के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है.

सीतामढ़ी व हिसुआ थाने की संयुक्त छापेमारी में बालू लदे सात हाइवा जब्त

मेसकौरप्रखंड क्षेत्र के सीतामढ़ी थाना अध्यक्ष सूरज कुमार, हिसुआ थाना अध्यक्ष व माइनिंग विभाग के जिला खनन पदाधिकारी अपूर्व कुमार की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान में शनिवार देर शाम को मंझवे गोविंदपुर एसएच 103 से राइस मिल और पेट्रोल पंप के बीच से एक साथ बालू लदे सात हाईवे ट्रक को जब्त किया है. जब्त सभी हाइवा ट्रक को हिसुआ थाने में रखा गया है. सीतामढ़ी थाना अध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि माइनिंग विभाग, हिसुआ व सीतामढ़ी थाना के संयुक्त अभियान में यह छापेमारी की गयी. सभी हाइवा ट्रक में बालू लदे है. उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर ट्रक जब्त हुआ है वह क्षेत्र हिसुआ थाना में पड़ता है. इसलिए हिसुआ थाना में ही प्राथमिक होगी.

कंटेनर से हुई टक्कर में पिकअप चालक की वाहन से दब कर हुई मौत

बिहटा-सरमेरा स्टेट हाइवे-78 के पुनपुन थाना स्थित मदारपुर गांव के सामने शनिवार को जनवितरण का अनाज लेकर जा रहे एक पिकअप की टक्कर सामने से आ रही एक कंटेनर से हो गयी. टक्कर इतना जोरदार था कि पिकअप सड़क पर ही पलटी खा गयी और उसका चालक पिकअप के नीचे दब गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. इधर, टक्कर के बाद भाग रहे कंटेनर को नदपुरा गांव के पास ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसके चालक व खलासी की पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया.

पिस्टल से लैस युवक ने हेडमास्टर को पीटा, स्कूल में मची भगदड़

समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेरपुर दियारा में शनिवार को पिस्टल से लैस युवक ने एचएम गुलजारी प्रसाद को गाली गलौज कर पिटाई की. इससे स्कूल में भगदड़ मच गई. घटना के डर से विद्यालय में उपस्थित दस शिक्षक-शिक्षिका सहित चार सौ बच्चे जैसे-तैसे भाग निकले. शोर-शराबा सुनकर उस ओर ग्रामीण दौड़ पड़े. ग्रामीणों ने बड़ी घटना के डर से एचएम की जान बचाने के लिए उन्हें विद्यालय के एक कमरे में बंद कर दिया.

गोपालगंज में लापता पुजारी की हत्या पर फूटा लोगों का गुस्सा

गोपालगंज में पांच दिनों से लापता पुजारी की अपराधियों ने हत्या कर दी और उसकी दोनों आंखें निकाल ली. मांझा थाना क्षेत्र के दानापुर गांव में हुई हत्या के बाद शनिवार की सुबह पुजारी का शव झाड़ियों में मिली, जिसके बाद जनाक्रोश फूट पड़ गया. मृतक पुजारी की पहचान मनोज कुमार के रूप में किया गया, जो दानापुर गांव के वैद्यनाथ साह का पुत्र था. हत्या से आक्रोशित लोगों ने पहले एनएच-27 को जाम किया और आगजनी दोनों तरफ से परिचालन ठप कर दिया.

वाल्मीकिनगर में एक किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र स्थित भारत नेपाल सीमा पर सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी 21 वीं वाहिनी बी कंपनी के जवानों ने कंपनी कमांडर विवेक सिंह डांगी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और उसके बाइक को जब्त किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola