Bihar Breaking News Live:ओडिशा से बिहार लाया जा रहा 130 किलो गांजा जब्त, महिला समेत सात तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

ओडिशा से बिहार लाया जा रहा 130 किलो गांजा जब्त

पटना. आर्थिक अपराध इकाई की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने ओडिशा से झारखंड के रास्ते बिहार लाया जा रहा करीब 130 किलो गांजा जब्त किया है. इसके साथ ही महिला समेत सात गांजा तस्करों को गिरफ्तारी किया गया है. इओयू से मिली जानकारी के मुताबिक इकाई को सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा ओडिशा के फुलवनिया से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बिहार के रोहतास जिला ले जाया जा रहा है. इसके बाद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की एक टीम ने औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना अंतर्गत एरका चेकपोस्ट पर विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान यूपी नंबर की एक पिकअप और एक स्विफ्ट डिजायर से गांजे की बरामदगी हुई. पिकअप से दो-दो किलो वजन के 50 पैकेट और स्विफ्ट डिजायर की डिक्की से 15 पैकेट गांजा जब्त किया गया. इस संबंध में आर्थिक अपराध थाने में कांड संख्या दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. इओयू अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर पूर्व में भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं. इनके पास से बरामद सात मोबाइल फोन, 12 हजार रुपये नकद और विभिन्न बैंकों के चार एटीएम कार्ड और चेकबुक को भी जब्त कर लिया गया है.

सीवान में अपराधियों ने इलेक्ट्रिक दुकानदार को मारी गोली

सीवान के मैरवा में अपराधियों ने इलेक्ट्रिक दुकानदार को गोली मार दी है. इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया है. मैरवा थाना क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव के पास की घटना है. इलेक्ट्रिक दुकानदार नितेश सिंह अपना इलेक्ट्रिक दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने सिसवा बुजुर्ग गांव के पास उन्हें गोली मार दी. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उन्हें मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया. गोली लगने की सूचना पर आस पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल हो गया. घायल दुकानदार की पहचान सिसवा बुजुर्ग गांव के संतोष सिंह के 24 वर्षीय पुत्र नितेश सिंह के रुप में हुई है.

पंजाब से शराब की खेप लेकर समस्तीपुर जा रहा कंटेनर जब्त

पंजाब के भटिंडा से दवा की बिल्टी पर शराब की खेप लेकर समस्तीपुर जा रही कंटेनर को बलथरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने दबोच लिया. चेकपोस्ट पर स्कैनर के जरिये शराब होने पुष्टि होते ही उत्पाद विभाग की टीम ने कंटेनर को सीज कर लिया. उत्पाद विभाग ने तत्काल कंटेनर चालक हरियाणा के चरखी दादरी जिले के झोझुकला थाना क्षेत्र के नौरंगाबास राजपूतान गांव के अमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया. चालक ने जांच के दौरान दवा की बिल्टी होने का कागजात उत्पाद विभाग को दिया था. अब पूरे मामले में उत्पाद विभाग की टीम के साथ पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है. कंटेनर से 60 लाख रुपये से अधिक की शराब को जब्त किया गया है. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बलथरी बैरियर पर प्रतिदिन की तरह उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रही गाड़ियों की जांच इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में की जा रही थी. इसी क्रम में एक कंटेनर आरजे 14जीएच-6400 पहुंचा. ट्रक चालक ने कंटेनर में दवा होने की बिल्टी दी. लेकिन, स्कैनर मशीन द्वारा जांच की गयी, तो उसमें शराब होने की पुष्टि हुई. तत्काल उत्पाद विभाग की टीम ने कंटेनर को खोलकर जांच करनी शुरू की, तो उसमें 428 पेटी में रखी 12000 (बारह हजार) बोतल शराब बरामद हुई. समस्तीपुर में किसे डिलीवरी देनी थी इसकी जांच हो रही है. शराब माफियाओं के एक बड़े नेटवर्क के पर्दाफाश होने की संभावना है.

सीमांचल में नदियों का हाल

कटिहार जिले के महानंदा नदी को छोड़कर सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में कमी दर्ज की गयी है. जबकि महानन्दा नदी के जलस्तर में कई स्थानों में वृद्धि दर्ज की गयी है. इस नदी का जलस्तर झौआ में शांत है तथा बहरखाल, आजमनगर, धबोल व दुर्गापुर में बढ़ रही है. जबकि कुर्सेल व गोविंदपुर में जलस्तर घट रही है.

पटना में राजद के पूर्व विधायक की गाड़ी ने लड़की को मारी टक्कर

राजधानी पटना में फिर एक बार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है सोमवार को हड़ताली मोड़ के पास पालीगंज पूर्व आरजेडी विधायक अनिल सिंह की गाड़ी ने सड़क पार कर रही एक लड़की को जोरदार टक्कर मारी है. जिससे वह लड़की कुछ दूर जाकर गिरी और गंभीर रूप घायल हो गई . पूर्व विधायक के चालक ने गाड़ी तेजी से भगा दी लेकिन कुछ दूरी पर पुलिस ने वाहन को पकड़ लिया जिसमें पूर्व विधायक भी मौजूद थे.

पटना: लड़की को लगी टक्कर तो RJD के पूर्व विधायक ने तेजी से भगवायी अपनी गाड़ी, पुलिस ने पीछा करके पकड़ा

नीलेश मुखिया हत्याकांड में सुपारी देने वाले व शूटर धराए

पटना में वार्ड पार्षद सुचित्रा सिंह के पति नीलेश मुखिया की हत्या के मामले में पुलिस ने दो शूटर और सुपारी देने वाले शातिर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार शातिरों में माे इमरान उर्फ लल्लू और उसका भाई क्याेस खान के अलावा सुपारी देने वाला विकास कुमार उर्फ विकास प्रसाद उर्फ विकास जायसवाल है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola