Bihar Breaking Live: बक्सर के रघुनाथपुर में नार्थ ईस्ट एक्स पलटी, छह की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में दानापुर रेल मंडल के पटना-डीडीयू रेलखंड पर रघुनाथपुर स्टेशन के समीप डुमरांव और बिहिया के बीच आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12506) बेपटरी हो गई. हादसे में अब तक छह लोगों की मौत और 70 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं. हादसे के बाद रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट कर दिया है. अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन
Bihar Breaking Live: बक्सर के रघुनाथपुर में नार्थ ईस्ट एक्स पलटी, छह की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी

यात्रियों को लेकर आरा पहुंची विशेष ट्रेन 

रघुनाथपुर में हादसे के बाद रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर एक विशेष ट्रेन यात्रियों को लेकर आरा पहुंची. घायलों को पटना, बक्सर और बनारस में इलाज के लिए भेजा जा रहा है. बुरी तरह पलट चुके डिब्बों को काटकर घायलों को बाहर निकालने का काम जारी है. पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर चलनेवाली ट्रेनों को क्यूल और बनारस की तरफ से चलाया जा रहा है. अधिकतर ट्रेनों को गया के रास्ते भेजा जा रहा है. एनडीआरएफ की तीन टीमें और एसडीआरएफ की तीन टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है. एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाल लिया है. स्थानीय पुलिस समेत आम लोगों को मौके से हटा दिया गया है.

Bihar Breaking Live: बक्सर के रघुनाथपुर में नार्थ ईस्ट एक्स पलटी, छह की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी
Bihar Breaking Live: बक्सर के रघुनाथपुर में नार्थ ईस्ट एक्स पलटी, छह की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी

रेल हादसा: चार की मौत, 60 से अधिक घायल

रेल हादसे को लेकर बक्सर के जिलाधिकारी ने अपडेट करते हुए कहा है कि इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 60 लोगों का ईलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ घायलों की स्थिति गंभीर है, जिनको पटना और बनारस भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि रेलवे और जिला प्रशासन मिलकर राहत का कार्य चला रहे हैं. स्थानीय लोगों की भी मदद मिल रही है. उन्होंने कहा कि हादसे का कारण अभी साफ नहीं है. हमारी पहली प्राथमिकता अभी राहत कार्य पर है. पटना से एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गयी है. घायलों को लेकर पटना रवाना हो रहे हैं. पटना से आपदा प्रबंधन विभाग की टीम भी रघुनाथपुर रवाना हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर पीएमसीएच, आइजीआइएमएस और पटना एम्स में 10-10 बेड रिजर्व कर दिये गये हैं. इन तीनों अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बेड को रिजर्व किया गया है.

Bihar Breaking Live: बक्सर के रघुनाथपुर में नार्थ ईस्ट एक्स पलटी, छह की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी
Bihar Breaking Live: बक्सर के रघुनाथपुर में नार्थ ईस्ट एक्स पलटी, छह की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी

रघुनाथ स्टेशन के पास नार्थ ईस्ट ,12506 जो दिल्ली से

तीनसुखिया जा रही थी बेपटरी हुई

PNBE – 9771449971

DNR – 8905697493

ARA – 8306182542

COML CNL – 7759070004

Prayagraj

0532-2408128

0532-2407353

0532-2408149

Fatehpur

05180-222026

05180-222025

05180-222436

Kanpur

0512-2323016

0512-2323018

0512-2323015

Etawah

7525001249

Tundla

05612-220338

05612-220339

05612-220337

Aligarh

0571-2409348

दानापुर और मुगलसराय से रवाना हुई राहत ट्रेन, तेजस्वी ने की डीएम से बात 

दानापुर और मुगलसराय से रेलवे प्रशासन ने राहत यान भेजा है. कहा जा रहा है कि आधे घंटे के अंदर दानापुर डीआरएम मौके पर पहुंच जायेंगे. इधर घायलों को पटना और बनारस भेजने की बात कही जा रही है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि घटना की जानकारी जेपी नड्डा और अन्य केंद्रीय नेताओं को दे दी गयी है. इधर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बक्सर प्रशासन से बात की है और राहत कार्य को लेकर आवश्यक निर्देश दिया है.

हेल्पलाइल नंबर जारी, पटना एम्स अलर्ट 

पटना का नंबर 9771449971 और दानापुर का नंबर है 8905697493. आरा का नंबर 8306182542 और कॉमन नंबर है 7759070004. बक्सर एसडीएम ने अनुमंडल अस्पताल और सदर अस्पताल के साथ साथ निजी डॉक्टरों को भी इलाज के लिए आगे आने की अपील की है. उन्होंने निजी एम्बुलेंस चालकों से भी अपील की है. इधर पटना के पीएमसीएच प्रशासन ने तमाम डॉक्टरों को अस्पताल बुलाया है. बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल ने बताया है कि एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गयी है. राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. इधर पटना एम्स को अलर्ट कर दिया गया है. घायलों को एम्बुलेंस से पटना एम्स लाया जा रहा है. बक्सर के सांसद अश्वनी चौबे ने बयान जारी कर कहा है कि वो नौगछिया से रघुनाथ पुर के लिए चल दिये हैं. आरपीएफ के डीआईजी और दानापुर के डीआरएम मौके पर पहुंचे. 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से संबंधित हेल्प डेस्क यात्री सुविधा के लिए बरौनी स्टेशन पर खोले गए है.

Bihar Breaking Live: बक्सर के रघुनाथपुर में नार्थ ईस्ट एक्स पलटी, छह की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी
Bihar Breaking Live: बक्सर के रघुनाथपुर में नार्थ ईस्ट एक्स पलटी, छह की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी
Bihar Breaking Live: बक्सर के रघुनाथपुर में नार्थ ईस्ट एक्स पलटी, छह की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी

बक्सर के पास ट्रेन हादसा, नार्थ ईस्ट पटरी से उतरी

बक्सर के पास ट्रेन हादसा. रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास नार्थ ईस्ट के 6 डिब्बे पटरी से उतरे हैं. ट्रेन दिल्ली से गोवाहाटी के तिनसुकिया जा रही थी. अब तक चार यात्री की मौत होने की सूचना नहीं है, जबकि 60 से 70 लोग घायल हुए हैं. अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है. स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गये हैं. घायलों को डिब्बों से बाहर निकाला जा रहा है. प्राथमिक उपचार केंद्र और सदर अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है. रेलवे के अधिकारी अब तक नहीं पहुंचे हैं. एक यात्री का पैर कट जाने की सूचना आ रही है. जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. बक्सर एसपी दुर्घटना स्थल पर खुद राहत कार्य को देख रहे हैं. जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है. अंधेरे की वजह से राहत कार्य में परेशानी हो रही है. घायलों को पीएमसीएच पटना भेजा जा रहा है. पटना से रेवले के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं. रेलवे ने हादसे की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है.

मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

नारायणपुर. मधुरापुर के पंकज यादव ने भवानीपुर ओपी में मारपीट का आरोप लगाते हुए पांडव कुमार, सौरव कुमार व अन्य तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी है. ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि भवानीपुर पुलिस छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola