Bihar Breaking News Live: लखीसराय में पुलिस के डर से छत से कूदा शराब तस्कर, हुआ घायल

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

निर्वाचन कार्यों में गंभीर लापरवाही पर 131 बीएलओ का वेतन पर रोक

निर्वाचन कार्य में लापरवाही के कारण पटना जिला निर्वाचन सह जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने 131 बीएलओ के वेतन पर रोक लगा दी है और उनके कारण बताओ पूछने का निर्देश दिया है. इसमें विधानसभा निर्वाचन पटना साहिब-78, फतुहा-21 एवं मसौढ़ी(अ.जा.)-32. के 102 शिक्षक तथा 29 आंगनबाड़ी सेविका हैं. जिलाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में घोर लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता के दोषी बीएलओ से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण प्राप्त कर रिपोर्ट दें. यदि इन बीएलओ का जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो उनके विरूद्ध दंडात्मक एवं अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस के भय से शराब तस्कर छत से कूदा, हाथ फ्रैक्चर

लखीसराय शहर के कवैया थाना के जयनगर कवैया में उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की देर शाम जब शराब बेचने के आरोप में एक घर में छापेमारी करने पहुंची तो शराब व पीछे से भागने के लिए छत पर से कूद गया. जिससे कि उसका हाथ फैक्चर हो गया है. सब इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार ने बताया कि शराब बेचने की सूचना पर जयनगर कवैया वार्ड नंबर 31 में विजय चौधरी के पुत्र बंटी कुमार के घर पर छापामारी की गयी, तो घर के पीछे से भगाने के लिए बंटी छत पर चढ़ गया एवं शराब लेकर कूद पड़ा. जिससे कि उसका एक हाथ फैक्चर हो चुका है. उत्पाद पुलिस घायल को सदर अस्पताल में लाकर इलाज करा रही है.

अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त, बालू माफिया के समर्थकों ने पुलिस को घेरा, दो गिरफ्तार

नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया गांव से अवैध लदे तीन ट्रैक्टरों को पुलिस ने जब्त किया है. हालांकि, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टरों को थाने में लाने क्रम में बालू माफिया के कुछ समर्थकों ने पुलिस को घेर कर ट्रैक्टर छुड़ाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने सफल नहीं होने दिया है. मौके से पुलिस के कार्य में बाधा के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि मुफस्सिल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धनंजय नदी से तीन ट्रैक्टर अवैध बालू उठाव कर नैया गांव की ओर जा रहा था. सूचना पर पुलिस अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को पीछा कर थाना क्षेत्र के नैया गांव से तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया, लेकिन चालक फरार हो गये थे. जब्त ट्रैक्टर को थाने लाने में बालू माफिया ने अपने समर्थकों को बुला लिया, जब्त ट्रैक्टरों को पुलिस को ले जाने नहीं दे रहे थे.

सीएसपी संचालक से 1.70 लाख रुपये की लूट

छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मरहियां गांव के समीप अपराधियों ने सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 1.70 लाख रुपये छिन लिये. पीड़ित सीएसपी संचालक खैरा थाना क्षेत्र के अरवा रसूलपुर गांव निवासी गुलाब साह का पुत्र चंदन कुमार है. उसमें मुफस्सिल थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि मैं छपरा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में प्राइवेट रूप से काम करता हूं और मेरी पत्नी खैरा में सीएसपी संचालित करती है. वहीं मैं मुख्य शाखा से रुपया निकाल कर अपने ड्यूटी समाप्त कर खैरा जा रहा था, तभी अपने स्कूटी में एक लाख 70 हजार रुपये कैश, पासबुक व चेक लेकर जा रहा था, तभी एक बाइक पर सवार तीन अपराधी मुझे ओवरटेक करके हथियार दिखाकर मेरी स्कूटी छिन लिये. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी छपरा की तरफ चले आये. वहीं पुलिस प्राथमिकी के आधार पर जांच में जुट गयी है.

पटना में टेंपो चालक की गोली मारकर हत्या

पटना के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पेट्रोल पंप के पास मालसलामी निवासी सोनू अपने टेंपो से कहीं जा रहा था. इसी दौरान वह पेट्रोल पंप पर गया, लेकिन उसी वक्त बाइक सवार तीन अपराधियों ने ऑटो चालक के शरीर में कई गोलियां मार दीं, जिससे उसकी मौत हो गई.

पटना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, झुलसने से वृद्ध महिला की मौत

पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र के तुरहा टोली में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से झोपड़ीनुमा घर में आग लग गयी. अगलगी में झोपड़ी में सो रही एक वृद्ध महिला की झुलस कर मौत हो गयी. मोहल्ले के लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया. मृतका की पहचान जानकी देवी के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस के शव को अपने कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola