Bihar Breaking News Live: सहरसा में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
सहरसा में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
सहरसा की सदर थाने की पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया है. अज्ञात शव सदर थाना क्षेत्र के सराही वार्ड नं 10 स्थित बांसबारी से मिला है. शव मिलने से पूरे ईलाके में सनसनी फैल गई. शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. बरामद शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. वहीं स्थानीय लोगों की माने तो ये व्यक्ति कबाड़ी चुनने का काम करते आज देखा गया था. पुलिस अज्ञात शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई कि एक अज्ञात शव बांसबाड़ी के पास पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही सदर थानाध्य्क्ष श्रीराम सिंह, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी दयानंद कुमार, एसआई सुजाता कुमारी सदल घटनास्थल पर पहुंचे. जिसके बाद पुलिस अज्ञात शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए