Live Updates

Bihar Breaking News Live : वैशाली में लावारिश महिला व पुरुष का शव बरामद, पहचान करने में जुटी पुलिस

Updated at : 27 Aug 2022 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live : वैशाली में लावारिश महिला व पुरुष का शव बरामद, पहचान करने में जुटी पुलिस

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
2:35 PM. 27 Aug 222:35 PM. 27 Aug

गड़बड़ी की शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई होगी

खगड़िया – PHED मंत्री ललित कुमार यादव का बयान नल जल योजना का सर्वेक्षण करा रहे हैं जहां गड़बड़ी की शिकायत मिलेगी,कार्रवाई होगी

2:35 PM. 27 Aug 222:35 PM. 27 Aug

350 से ज्यादा खिलाड़ी होंगे सम्मानित

पटना- 350 से ज्यादा खिलाड़ी होंगे सम्मानित. 29 अगस्त को खेल दिवस पर होंगे सम्मानित. सरकार जिलावार खिलाड़ियों को करेगी प्रशिक्षित. इसबार बड़े पैमाने पर होगा आयोजन.

2:35 PM. 27 Aug 222:35 PM. 27 Aug

बेटे ने अपने पिता को मारी गोली

बांका के अठमाहा में शराब के नशे में बेटे ने अपने पिता को मारी गोली.

2:35 PM. 27 Aug 222:35 PM. 27 Aug

लावारिश महिला पुरुष का शव बरामद

वैशाली- लावारिश महिला पुरुष का शव बरामद. पुलिस ने शव लिया कब्जे में शवों की नहीं हो सकी है पहचान. नगर थाना के जौहरी बाजार का मामला.

2:35 PM. 27 Aug 222:35 PM. 27 Aug

ग्रामीण कार्य विभाग के भ्रष्ट इंजीनियर के घर निगरानी की रेड

पटना में निगरानी विभाग की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान निगरानी को पांच करोड़ रुपए कैश मिले हैं. सुबह से ही निगरानी की टीम भ्रष्ट इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

2:35 PM. 27 Aug 222:35 PM. 27 Aug

जाली नोट के रैकेट चलानेवाले पर कसा शिकंजा

भोजपुर पुलिस ने जाली नोट के रैकेट चलानेवाले पर कसा शिकंजा, भारी मात्रा में जाली नोट, प्रिंटर और हथियार बरामद, 6 अपराधी गिरफ्तार.

2:35 PM. 27 Aug 222:35 PM. 27 Aug

सात निश्चय योजना में लूट और भ्रष्टाचार

पटना- नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का बयान ‘सात निश्चय योजना में लूट और भ्रष्टाचार ‘स्वतंत्र एजेंसी से सरकार कराएं जांच’ ‘सदन में उठाया है मामला’ ‘जांच नही होने पर उतरेंगे सड़क पर’

2:35 PM. 27 Aug 222:35 PM. 27 Aug

एक लाख का जुर्माना

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव पर एक लाख का जुर्माना, पटना हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनाया फैसला

2:35 PM. 27 Aug 222:35 PM. 27 Aug

55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद

सासाराम- 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद. बेलाढी नहर से हुआ बरामद. कल से ही लापता थे बीरेंद्र सिंह. राजपूत कालोनी सासाराम के थे निवासी. दरीगांव ओपी के बेलाढी नहर से बरामद.

2:35 PM. 27 Aug 222:35 PM. 27 Aug

सिंघौल में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला

सिंघौल में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मियों को आई चोट. उत्पाद विभाग की टीम बेगूसराय के इस इलाके में छापेमारी करने गयी थी.

2:35 PM. 27 Aug 222:35 PM. 27 Aug

पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के कैंप ऑफिस में लूट

राजधानी पटना में मेट्रो प्रोजेक्ट अपराधियों के निशाने पर आ गया है. बीती रात लगभग 3 दर्जन अपराधियों ने गंगा पथ स्थित पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के कैंप ऑफिस को निशाना बनाया है और यहां लूट की घटना को अंजाम दिया है. 150 लोहे का चैनल समेत कई चीजें उड़ा ले गए .

2:35 PM. 27 Aug 222:35 PM. 27 Aug

सूअरों में अफ्रीकन स्वाईन फीवर की हुई पुष्टि

खगड़िया – सूअरों में अफ्रीकन स्वाईन फीवर की हुई पुष्टि. जांच रिपोर्ट आने के बाद हुई पुष्टि. पटना से डॉक्टरों की एक टीम पहुंची खगड़िया. सूअरों के मारने का काम है जारी.

2:35 PM. 27 Aug 222:35 PM. 27 Aug

बेतिया में बीच सड़क पर मुखिया को मार दी गोली

बेतिया के रामनगर में बेखौफ बदमाशों ने एक मुखिया को गोली मार दी है. गंभीर रूप से घायल मुखिया को इलाज के लिए रामनगर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने मुखिया को बेहतर इलाज के लिए GMCH भेज दिया है. बताया जा रहा है कि रामनगर के ग्राम पंचायत राज मठिया के मुखिया नुरैन अंसारी देर शाम नरैनापुर रोड गए थे इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी.

2:35 PM. 27 Aug 222:35 PM. 27 Aug

महिला दारोगा के घर चोरी

पटना- महिला दारोगा के घर चोरी. मामला पूलिस के जल्द उदभेदन का दावा. पूलिस ने सीसीटीवी खंगाला. महिला दारोगा के क्वार्टर में हुई थी. चोरी शास्त्री नगर थाना में पदस्थापित है महिला दारोगा.

2:35 PM. 27 Aug 222:35 PM. 27 Aug

अच्छी बारिश के आसार

पटना बिहार अगले तीन दिन 27, 28 और 29 अगस्त तक अच्छी बारिश के आसार हैं. उत्तरी बिहार के अधिकतर इलाकों में भारी और दक्षिणी बिहार में सामान्य से मध्यम बारिश की संभावना है. हालांकि आइएमडी विज्ञानियों का कहना है कि समान रूप से पूरे प्रदेश में जबर्दस्त ठनका गिरने की आशंका है. इसको लेकर लोगों को सलाह दी गयी है कि वह बारिश के समय पूरी तरह सतर्क रहे.

2:35 PM. 27 Aug 222:35 PM. 27 Aug

पटना में घर में घुसकर पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या

पटना में बेखौफ बदमाशों ने एक दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी है, जबकि गोलीबारी की घटना में दो किशोर घायल हो गए हैं. घटना पटनासिटी के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव की है. जमीनी विवाद को लेकर डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना से गुस्साए लोगों ने पटना-बख्तियारपुर हाइवे NH -30 को जाम कर दिया है और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.

8:42 AM. 27 Aug 228:42 AM. 27 Aug

पटना में मिले कोरोना के 80 नये संक्रमित

पटना. राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 158 नये संक्रमित पाये गये. इनमें सबसे अधिक पटना जिले में 80 नये संक्रमित मिले हैं. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 885 है. वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में 1.22 लाख से अधिक सैंपलों की जांच की गयी. पटना के अलावा भागलपुर और मुजफ्फरपुर में 10-10, मधेपुरा में सात, सहरसा में पांच, अररिया व सीवान में चारचार नये मरीज मिले.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola