बिहार से दिल्ली तक की पदयात्रा करेंगे तेजस्वी यादव, जातीय जनगणना पर सियासत गरम
बिहार में बीपीएससी की परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद अब कार्रवाई तेज हो गयी है. सूबे के अपराध, राजनीति, मौसम व अन्य ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
बिहार में जब जातीय जनगणना होगी, पूरे तौर पर होगी
जातीय जनगणना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इसको लेकर यहां के सभी दलों के लोग प्रधानमंत्री से जाकर मिले थे. केंद्र सरकार इसे नहीं करेगी, लेकिन कहा है कि राज्य सरकार अपने यहां कर सकती है. यहां सभी दलों के लोग आपस में बातचीत कर लेंगे. कुछ राज्य इसे अपने–अपने ढंग से कर रहे हैं, लेकिन बिहार में जब यह होगी, तो पूरे तौर पर होगी. उसके लिए सब पार्टियों की मीटिंग होगी. आपस में चर्चा होगी. सरकार में इन सब चीजों को लेकर पहले से कन्सेसनेस (सहमति) है.
बीपीएससी पेपर लीक मामले में केस दर्ज
बीपीएससी पेपर लीक मामले की जांच अब तेज हो गयी है. सोमवार को ईओयू ने करीब 1 दर्जन लोगों से पूछताछ की. वहीं अपने ही थाने में ईओयू ने पटना में केस दर्ज किया है. पूरे मामले की जांच डीएसपी लेवल के अधिकारी के हाथ में सौंपी गयी है. केस का आइओ बनाया गया है.
बिहार से दिल्ली तक की पदयात्रा करेंगे तेजस्वी यादव
बिहार में जातीय जनगणना को लेकर एकबार फिर से सियासत गरमाने लगी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अब बिहार से दिल्ली तक की पैदल यात्रा करने की बात कही है.
मुंगेर पुलिस ने 6 बदमाशों को दबोचा
मुंगेर पुलिस ने अपराध की योजना बनाते आधा दर्जन अपराधियों को दबोच लिया. गिरोह विशेष के ये अपराधी अवैध हथियार के साथ पकड़े गये. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार, नगद, मोबाइल और 3 मोटर साइकिल बरामद किया
तीन विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों के तबादले
एमएमएच अरैबिक एंड पर्सियन यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ मोहम्मद हबीबुर रहमान को नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रार बनाया गया है.
नालंदा ओपन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ घनश्याम राॅय को पूर्णिया विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार पद पर भेजा गया है.
पूर्णिया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को रबिंद्रनाथ ओझा को एमएमएच अरैबिक एंड पर्सियन विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार पद दिया गया है. इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
बिहार में मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार
कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बिहार में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. पार्टी हाई कमान और मुख्यमंत्री इसपर फैसला लेंगे. मंत्रिमंडल विस्तार कबतक होगा इसके बारे में कृषि मंत्री ने फिलहाल कुछ नहीं कहा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए