Live Updates

Bihar Breaking News LIVE: रोहतास के NH 2 पर पलटी बस, बनारस से लौटने के दौरान हुई दुर्घटना

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News LIVE: पटना के अंटा घाट के सामने गंगा नदी में डूबे युवक का शव अभी तक नहीं मिल पाया है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ.

विज्ञापन

रोहतास में पलटी बस 

रोहतास में नेशनल हाइवे 2 पर शिवसागर थाना क्षेत्र के पखनारी में बस पलट गई. बनारस से लौटने के दौरान अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस. मौके पर पहुंची पुलिस कर रही है छानबीन.

केनरा बैंक के एटीएम से लाखों रुपए की लूट 

जंदाहा थाना क्षेत्र के हरप्रसाद में केनरा बैंक के एटीएम से दिनदहाड़े लाखों रुपए लूट हुई है. लुटेरा एटीएम बनाने वाला बन कर आया था. एटीएम का शटर गिरा कर घटना को दिया अंजाम. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम.

कहलगांव में सात मिले कोरोना पॉजिटिव

कहलगांव में तीन दिन पहले अनुमंडल अस्पताल मेंŽ 200 लोग के आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए लिये सैंपलों की जांच के बाद आयी रिपोर्ट में सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये है. इनमेंŽ से सात लोग कोरोना संक्रमित मिले है.

जहानाबाद में गवाह की गोली मारकर हत्या

जहानाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. भूमि विवाद को लेकर दो बदमाशों ने शनिवार की सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान मिश्र बिगहा गांव निवासी जगदेव यादव के रूप में हुई है. घटना परस बिगहा थाना क्षेत्र के नौरू हॉल्ट के समीप की है. जगदेव यादव के परिवार के तीन लोगों की 2017 में भी हत्या की जा चुकी है. शनिवार को हुई ये घटना चौथी हत्या थी. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची ने जांच शुरू कर दी है.

178 अंचलाधिकारी और चकबंदी अधिकारियों का तबादला रद्द

पटना. जून महीने के अंतिम दिन करीब 178 ���ंचलाधिकारी एवं चकबंदी अधिकारियों का तबादला रद्द हो गया है. माना जा रहा है कि तबादला आदेश में गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं. इसकी सूचना मुख्यमंत्री सचिवालय भी पहुंची थी. इसके बाद ही भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग ने तबादला आदेश को रद्द कर दिया.

अमरनाथ आपदा पर मंत्री नितिन नवीन का बयान

अमरनाथ आपदा पर मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि पटना से काफी संख्या में यात्रा पर लोग गए हैं. आपदा में 15 लोगों की मौत की खबर मिली है. जम्मू कश्मीर प्रशासन के संपर्क में हम लगातार बने हुए है. 25 लोग गंभीर हालत में इलाजरत है. वहीं 50 की संख्या में लोग लापता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola