Live Updates

Bihar Breaking News LIVE: 8 से 15 अगस्त तक हाइकोर्ट में मनाया जायेगा आजादी महोत्सव सप्ताह

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News LIVE: महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों के खिलाफ आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मार्च निकालेंगे. बिहार की सभी खबरों के लिए जुड़े रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन

पटना हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस की पहल पर आठ से 15 अगस्त तक आजादी महोत्सव सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है. इस दौरान भारत के स्थापित सिद्धांतों और सीख के सम्मान के तौर पर झंडा का बैज पटना हाइकोर्ट के सभी अधिकारी व स्टाफ लगाएंगे. आजादी महोत्सव के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को पटना हाइकोर्ट परिसर के साथ सभी न्यायाधीशों के आवासों, हाइकोर्ट के गेस्ट हाउस और हाइकोर्ट के सभी अधिकारियों व स्टाफ के आवासीय परिसरों में भी फहराया जायेगा. राष्ट्रीय ध्वज को अब हाइकोर्ट भवन के गुंबद पर दिनभर फहराया जाएगा.

बाढ़ में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तीन जख्मी

बाढ़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में जमीन विवाद में दो पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और रॉड से जानलेवा हमला कर दिया. मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं, दो लोग को भी चोट लगी है. घायलों में अभिनंदन पासवान (50 वर्ष) अनिल पासवान (40 वर्ष) और रानी कुमारी (13 वर्ष) घायल हैं. पुलिस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची है.

गांधी सेतु पर ऑटो पलटा, युवक की मौत

पटना. हाजीपुर से अमरूद लाद कर पटना आ रहे मालवाहक ऑटोचालक के संतुलन खोने की वजह से डिवाइडर से टकरा कर पलट गया. हादसे में दब कर युवक की मौत हो गयी. घटना महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर पाया संख्या 39 व 40 के बीच घटी है.

दिल्ली से गिरफ्तार हुआ ISIS का सक्रिय सदस्य

देश की राजधानी दिल्ली के बाटला हाउस से ISIS का सक्रिय सदस्य मोहसिन अहमद को गिरफ्तार किया गया है. रविवार को एनआईए ने बताया कि आरोपी मोहसिन बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला है. मोहसिन अहमद ‘आईएसआईएस का सक्रिय सदस्य’ रहा है. NIA ने कहा कि तलाशी के बाद इस्लामिक स्टेट ISIS मॉड्यूल मामले की गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में आरोपी मोहसिन को गिरफ्तार किया गया.

कल से शुरू होगी कांग्रेस की पदयात्रा

मोतिहारी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से चलाए जा रहे भारत जोड़ो अभियान के तहत जिले में नौ अगस्त से पदयात्रा शुरू होगी. अभियान के प्रभारी मुमताज आलम ने बताया कि नौ अगस्त को पदयात्रा चरखा पार्क मोतिहारी से शुरू होगी जो गांधी आश्रम चंद्रहिया तक जाएगी.

बाइक की डिक्की में रखे शराब के साथ एक धराया

मुजफ्फरपुर के सिकटा बलथर पुलिस ने एक बाइक की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे चार बोतल नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को सड़किया टोला के समीप से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पुरषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के पुरषोत्तमपुर गांव निवासी लाल बहादुर कुमार (22) के रूप में की गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola