Bihar Breaking News Live : कांग्रेस का राजभवन मार्च आज, महंगाई के मुद्दे पर घिरेगी सरकार

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News LIVE : राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें.

विज्ञापन

फारबिसगंज में मवेशी चोरी के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

फारबिसगंज में मवेशी चोरी के आरोप में लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना पोठिया गांव की है. इधर, मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

सीतामढ़ी में 11 लाख 66 हजार के नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार

सीतामढ़ी में पुलिस ने 11 लाख 66 हजार के जाली नोटों के साथ दो को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नियाज अहमद और नसीर मियां के रूप में हुई है. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर नानपुर के मझौर गांव में की है.

बेगूसराय में बड़े भाई ने छोटे भाई को बेरहमी से पीटा

बेगूसराय में मामूली बात को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को बेहरमी से लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी. इस पिटाई के बाद छोटे भाई को मारपीट से घायल हो गया. जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है. पीड़ित छोटे भाई ने बड़े भाई पर शराब बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसका बड़ा भाई बेंगलुरु से और बंगाल से शराब लाकर बेचता है और मैं जब भी उसे मना करता हूं, तो बार-बार वो मेरी पिटाई कर देता है.

कलुआही थाने के SHO को एसपी सुशील कुमार निलंबित किया

मधुबनी में कलुआही थाना के SHO को एसपी सुशील कुमार ने निलंबित कर दिया. निलंबित एसएचओ पर लोगों के साथ दबंगई व रंगदारी मांगने का आरोप है.

 कांग्रेस ने सदाकत आश्रम से राजभवन तक पैदल मार्च किया

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी को लेकर कॉन्ग्रेस आज देशव्यापी आंदोलन कर रही है. बिहार में भी कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई बेरोजगारी इन तमाम मुद्दों के खिलाफ सदाकत आश्रम से राजभवन मार्च पैदल मार्च किया. हालांकि कार्यालय से कुछ दूरी पर है कार्यकर्ताओं को और नेताओं को पुलिस ने रोक दिया. विरोध-प्रदर्शन कांग्रेस के वरीय नेता मदन मोहन झा के नेतृत्व में किया जा रहा था.

समस्तीपुर के बजाय विद्यापति स्टेशन पहुंच गई अमरनाथ एक्सप्रेस

समस्तीपुर रूट पर जाने वाली ट्रेन विद्यापतिनगर पहुंच गई. यानी गलत ट्रैक पर जाने की वजह से वह दूसरे रूट पर चली गई. इसम मामले में बछवारा स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात दो सहायक स्टेशन मास्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. दरअसल, गुवाहाटी से जम्मूतवी जा रही 15653 अप अमरनाथ एक्सप्रेस को बरौनी से खुलने के बाद समस्तीपुर में रूकना था. लेकिन बछवाड़ा जंक्शन पर रेलकर्मियों ने समस्तीपुर के बजाय दूसरे रेलखंड विद्यापति रेलखंड के ट्रैक पर जाने का लाइन क्लियर दे दिया. जब गाड़ी दूसरे रूट पर जाने लगी तो ड्राइवर ने गाड़ी रोकी. फिर भी ट्रेन रुकते-रुकते विद्यापति नगर स्टेशन के आउटर तक पहुंच गई.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola