Live Updates

Bihar Breaking News Live: शिवहर में जमीन विवाद को लेकर युवक की गोली मार कर हत्या

Updated at : 04 Oct 2022 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: शिवहर में जमीन विवाद को लेकर युवक की गोली मार कर हत्या

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:22 PM. 4 Oct 227:22 PM. 4 Oct

शिवहर में जमीन विवाद को लेकर युवक की गोली मार कर हत्या

शिवहर में जमीन विवाद को लेकर युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना तरीयानी थाना क्षेत्र के धुसुकपुर गांव की है.

7:22 PM. 4 Oct 227:22 PM. 4 Oct

आरा में अवैध हथियार के साथ सात लोग गिरफ्तार

आरा में अवैध हथियार के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी का बालू माफिया से कनेक्शन है. मामले में अभी तक 25 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है.

7:22 PM. 4 Oct 227:22 PM. 4 Oct

बिहार के कई जिले में मौसम विभाग का अलर्ट जारी

बिहार के बेगूसराय, कैमूर और बांका जिले में मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी. यहां मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश का अनुमान है.

7:22 PM. 4 Oct 227:22 PM. 4 Oct

पूजा पंडाल में करंट लगने से युवक की मौत

पूजा पंडाल में करंट लगने से युवक की मौत हो गयी. सजावट कार्य के दौरान हुआ हादसा.

7:22 PM. 4 Oct 227:22 PM. 4 Oct

नगर निकाय चुनाव को लेकर सरकार फजीहत- डॉ संजय जायसवाल

नगर निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर डॉ संजय जायसवाल ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर सरकार और जनता की फजीहत हो रही है.

7:22 PM. 4 Oct 227:22 PM. 4 Oct

रोहतास में परिवार पर एसिड अटैक से हड़कंप

रोहतास में परिवार पर एसिड अटैक से हड़कंप, घर में घुसकर मां, बेटी और बेटा फेंका तेजाब, बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव की घटना.

1:44 PM. 4 Oct 221:44 PM. 4 Oct

बिहार नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर HC ने लगाई रोक

बिहार में नगर निकाय चुनाव से ठीक 5 दिन पहले पटना हाई कोर्ट ने फैसला दे दिया है. कोर्ट ने कहा है कि बिहार सरकार और राज्‍य निर्वाचन आयोग ने पिछड़ों के आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अनुपालन नहीं किया. खासकर राज्‍य निर्वाचन आयोग की कार्यशैली पर कोर्ट ने नाराजगी जताई है.

1:44 PM. 4 Oct 221:44 PM. 4 Oct

गोपालगंज में भक्ति गीत बजाने पर विवाद, तीन महिलाओं की जमकर पिटाई

गोपालगंज में दुर्गा पूजा के दौरान भक्ति गीत बजाए जाने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. घटना में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी. डीएम ने मामले की संज्ञान लिया है और पुलिस को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिये है.

1:44 PM. 4 Oct 221:44 PM. 4 Oct

पटना एयरपोर्ट से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

पटना एयरपोर्ट से पुलिस ने दो साइबर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दरभंगा के रहने वाले है. दोनों बदमाशों को हरियाणा एसटीएफ लंबे समय से तलाश रही थी.

1:44 PM. 4 Oct 221:44 PM. 4 Oct

दिलीप जायसवाल बनाए गए असम भाजपा के प्रभारी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. दिलीप जायसवाल को सिक्किम प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है. बीजेपी की ओर से जारी पत्र के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

1:44 PM. 4 Oct 221:44 PM. 4 Oct

नवादा में सनकी ने अपनी सास और पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या की

नवादा में एक सनकी ने ससुराल में अपनी सास और पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. मामला हिसुआ थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी की है.

10:25 AM. 4 Oct 2210:25 AM. 4 Oct

शारदीय नवरात्रि के 9वें दिन की जा रही मां सिद्धिदात्री की पूजा

शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन आज मंगलवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जा रही ह. सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज रहा है. लोग पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा के नौवें स्वरूप की आराधना कर रहे है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola