दरभंगा के बाद अब मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें
Bihar Breaking News LIVE: बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए बने रहें prabhatkahabr.com की ब्रेकिंग न्यूज लाइव के साथ
मुजफ्फरपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें
सब इंस्पेक्टर अमर राज ने बताया कि कल तक सबकुछ सामान्य था. किसी ने रात में ये बोतल यहां रखी है. पुलिस ने शराब की चार खाली बोतलों को बरामद किया है. पुलिस ने परिसर से 4 खाली बोतलें बरामद की. मुजफ्फरपुर समाहरणालय में स्थित धरना स्थल के पास ये बोतले मिली है. यह जगह डीएम कार्यालय और एसएसपी कार्यालय के बीच में स्थित है.
जातिगत जनगणना पर बोले लालू यादव
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जातिगत जनगणना पर बयान दिया है. दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए लालू यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा यह सुनिश्चित करने की योजना बना रहे हैं कि जाति आधारित जनगणना न हो. एससी/एसटी की आबादी बढ़ी है इसलिए सरकार को उन्हें नौकरी देनी पड़ेगी. सरकार इनकार कर सकती है लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जाति आधारित जनगणना हो.
दरभंगा के बाद अब मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें
दरभंगा के बाद अब मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में शराब की खाली बोतलें मिली है. सब इंस्पेक्टर के अनुसार, कल तक यहां ये बोतलें नहीं थी. ये किसी ने रात में रखी है. बताया कि शराब की 4 खाली बोतलें बरामद की गई है.
भागलपुर: अपराधियों ने गोलीबारी और मारपीट कर पशु व्यवसायियों से की लूट
नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा मोर के पास शनिवार को दोपहर 12 बजे स्वीप्ट कार से पशु हाट पकड़ा जा रहे पूर्णियां जिले के पशु व्यवसायियों के साथ अपराधियों ने गोलीबाड़ी मारपीट करते हुए ढाई लाख रुपये लूट लिए. अपराधियों की गोलीबारी से एक पशु व्यवसायी पूर्णियां जिले के अमौर थाना क्षेत्र के बाड़ा ईदगाह निवासी मो मुर्शीद कुरैशी और चालक मो आलमगीर गंभीर रुप से घायल हो गए. दोनों घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया.
मुंगेर- कॉपरेटिव बैंक में डकैती को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान
बांका जिले के शंभूगंज बाजार स्थित भागलपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में शनिवार को डकैती की सूचना पर मुंगेर जिला के असरगंज थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में सुल्तानगंज-तारापुर मुख्य मार्ग में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं बाथ थाना पुलिस ले भी शंभूगंज मोड़ के समीप मुख्य पथ पर वाहन चेकिंग चलाया। हालांकि पुलिस को इस अभियान में बैंक डकैती से संबंधित कोई सुराग नहीं मिल पाया।
कैशियर को बट से मारकर लूटा बैंक
बांका: जिले के दी भागलपुर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक शाखा शभुंगज में बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर 18.41 लाख रुपये की लूट कर ली. शनिवार की दोपहर करीब एक बजे बदमाशों ने लूट की घटना का अंजाम दिया. विरोध करने पर बदमाशों ने बैंक के कैशियर जितेंद्र कुमार सिंह को बट से घायल भी कर दिया. शाखा प्रबंधक मिथिलेश कुमार जायसवाल ने 18 लाख 41 हजार 192 रूपये बदमाशों द्वारा लूट करने की पुष्टी की है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए